बड़ी खबर! फोन पर पुतिन-ट्रंप में हुई 2 घंटे बातचीत, रूस-यूक्रेन के बीच हो सकता है सीजफायर

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस कॉल के बाद कहा कि मॉस्को यूक्रेन में लड़ाई को समाप्त करने की दिशा में काम करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि रूस एक ‘शांतिपूर्ण समझौते’ के पक्ष में है और दोनों पक्षों के अनुकूल समझौता करने की आवश्यकता होगी। पुतिन ने ट्रंप के साथ बातचीत को ‘स्पष्ट और सार्थक’भी बताया।

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन में युद्धविराम की दिशा में प्रगति की आस के बीच सोमवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दो घंटे से अधिक समय तक फोन पर बातचीत की। इससे पहले दिन में, व्हाइट हाउस ने कहा था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस युद्ध की स्थिति को लेकर ‘निराश’ हैं और उन्होंने यूक्रेन-रूस के बीच युद्धविराम की दिशा में प्रगति की आस के साथ पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ अलग-अलग बात करने की योजना बनायी है।

Putin

डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन के बीच दो घंटे हुई बातचीत।

पुतिन ने ट्रंप के साथ बातचीत को ‘स्पष्ट और सार्थक’बताया

पुतिन ने इस कॉल के बाद कहा कि मॉस्को यूक्रेन में लड़ाई को समाप्त करने की दिशा में काम करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि रूस एक ‘शांतिपूर्ण समझौते’ के पक्ष में है और दोनों पक्षों के अनुकूल समझौता करने की आवश्यकता होगी। पुतिन ने ट्रंप के साथ बातचीत को ‘स्पष्ट और सार्थक’भी बताया। हालांकि, व्हाइट हाउस ने दोनों नेताओं के बीच बातचीत का विवरण तत्काल साझा नहीं किया है।

End of Feed