'रेप, एसिड अटैक को देशद्रोह माना जाए, अपराधियों को न मिलें अच्छे वकील', मुजफ्फरपुर रेप कांड पर बोले खान सर

मुजफ्फरपुर में नाबालिग लड़की से हुई रेप की घटना पर जाने-माने शिक्षक एवं यूट्यूबर खान सर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। खान सर ने रविवार को कहा कि रेप, एसिड अटैक और महिलाओं पर बर्बर तरीके से हमला करने की घटनाओं एवं अपराध को राजद्रोह की श्रेणी में लाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के अपराध के आरोपियों को अच्छे वकील भी नहीं मिलने चाहिए।

Muzaffarpur rape case : मुजफ्फरपुर में नाबालिग लड़की से हुई रेप की घटना पर जाने-माने शिक्षक एवं यूट्यूबर खान सर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। खान सर ने रविवार को कहा कि रेप, एसिड अटैक और महिलाओं पर बर्बर तरीके से हमला करने की घटनाओं एवं अपराध को देशद्रोह की श्रेणी में लाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के अपराध के आरोपियों को अच्छे वकील भी नहीं मिलने चाहिए। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कोचिंग सेंटर पर उनसे मुलाकात की।

khan sir

मुजफ्फरपुर में नाबालिग लड़की से हुआ है रेप।

इस घटना पर मैंने राज्यपाल से बात की-खान सर

मुजफ्फरपुर रेप कांड की घटना पर खान सर ने कहा, 'मैंने इस बारे में राज्यपाल से बात की। ऐसे लोगों का बहिष्कार किया जाना चाहिए। आप एक ऐसे देश से क्या उम्मीद करेंगे जहां बलात्कारियों को भी अच्छे वकील मिल जाते हैं? मैं देश के वकीलों से अनुरोध करता हूं कि अगर सभी वकील एकजुट हो जाएं, तो कोई भी व्यक्ति जिसने बलात्कार, एसिड अटैक, महिला को जिंदा जलाना या अपहरण जैसे अपराध किए हों, उसे अच्छा वकील न मिले। ऐसे मामलों को देशद्रोह की श्रेणी में लाना चाहिए... राज्यपाल भी इस मुद्दे को लेकर बहुत चिंतित थे।"

End of Feed