हवाई किराये पर लूट : IndiGo संकट के बाद 37 ट्रेनों में 116 एक्स्ट्रा डिब्बे बढ़ाए; 4 स्पेशल ट्रेनें संचालित

यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए रेलवे ने 37 ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच लगाए हैं, जिससे 6 दिसंबर शनिवार से यात्रा किया जा सकेगा। इसमें दक्षिणी रेलवे ने सबसे ज्यादा कोच बढ़ाए हैं।

उत्तर रेलवे ने विमानन कंपनी इंडिगो की उड़ान सेवाओं में व्यवधान के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए रेलवे ने 37 ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच लगाए हैं, जिससे 6 दिसंबर शनिवार से यात्रा किया जा सकेगा। इसमें दक्षिणी रेलवे ने सबसे ज्यादा कोच बढ़ाए हैं। इतना ही नहीं चार स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं और चार ‘प्रीमियम ट्रेन' में एसी कोच बढ़ाए गए है। इससे यात्रियों की बढ़ती डिमांड को पूरा किया जा सकेगा।

Northern Railway increases Coach in Trains

इंडिगो संकट के बीच रेलवे ने ट्रेनों में बढ़ाए कोच

End of Feed