Jalandhar School News: एक ईमेल और क्लासरूम से जान बचाकर भागे स्टूडेंट्स-टीचर, जालंधर के प्राइवेट स्कूल में सुबह-सुबह क्यों मचा हड़कंप?

Jalandhar School News: अमृतसर के बाद जालंधर में 2–3 प्राइवेट स्कूलों, एक कॉलेज और रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए मिली, जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल और बम निरोधक दस्ता स्कूल परिसरों में तैनात किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर बच्चों को ग्राउंड में लाकर अभिभावकों के साथ सुरक्षित घर भेजा गया। पुलिस ईमेल की जांच कर रही है और अधिकारियों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है, घबराने की जरूरत नहीं है।

Jalandhar School News: अमृतसर के बाद अब पंजाब के जालंधर में प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। जालंधर में 2 से 3 निजी स्कूलों, एक कॉलेज और एक रेलवे ट्रैक को निशाना बनाने की धमकी ईमेल के जरिए दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया।

jalandhar

जालंधर में प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। (फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल)

धमकी भरे ईमेल की जानकारी स्कूल प्रबंधन ने जालंधर के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल को दी। इसके बाद डीसी और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के निर्देश पर पुलिस टीमें तुरंत संबंधित स्कूलों में पहुंचीं। एहतियात के तौर पर बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया और स्कूल परिसरों की गहन तलाशी शुरू की गई।

End of Feed