क्या भारत अग्नि 6 (Agni VI) के बाद एक और मिसाइल टेस्ट की तैयारी में लग गया है? यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि भारत ने NOTAM/NOTMAR जारी किया है। जिसकी रेंज 1000 KM है। आमतौर पर NOTAM/NOTMAR तब जारी किया जाता है, तब कोई मिसाइल टेस्ट किया जाता है। यह एक मानक प्रक्रिया है, जिसे मिसाइल टेस्ट से पहले जारी करना अनिवार्य होता है।
भारत ने हाल ही में किया है अग्नि 6 मिसाइल का परीक्षण (फोटो- DRDO)
भारत ने कहां के लिए जारी किया NOTAM?
भारत ने बंगाल की खाड़ी के लिए यह NOTAM (Notice to Air Missions) जारी किया है। भारत ज्यादातर मिसाइल टेस्ट बंगाल की खाड़ी रीजन में ही करता है। यही कारण है कि NOTAM इसी क्षेत्र के लिए जारी हुआ है।
भारत में अगला मिसाइल टेस्ट कब?
बंगाल की खाड़ी में जारी किया गया यह NOTAM 21-22 मई 2026 के लिए है। यानि कि भारत इसी दिन अपना नया मिसाइल टेस्ट करेगा।
क्या होता है NOTAM?
NOTAM एक आधिकारिक सूचना या चेतावनी होती है, जिसे विमानन प्राधिकरण पायलटों, एयरलाइंस और एयर ट्रैफिक कंट्रोल को जारी करते हैं। इसका मकसद उड़ान सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देना होता है। पहले इसे Notice to Airmen कहा जाता था, लेकिन अब इसे अधिक समावेशी बनाने के लिए Notice to Air Missions कहा जाता है।
NOTAM क्यों जारी किया जाता है?
जब किसी क्षेत्र में ऐसी स्थिति हो जो उड़ानों को प्रभावित कर सकती हो, तब NOTAM जारी किया जाता है। जैसे:
- मिसाइल परीक्षण
- सैन्य अभ्यास
- एयरस्पेस बंद होना
- रनवे बंद या खराब होना
- खराब मौसम या चक्रवात
- रॉकेट लॉन्च
- नेविगेशन सिस्टम में खराबी
बंगाल की खाड़ी में NOTAM क्यों जारी होता है?
भारत अक्सर ओडिशा के तट या समुद्री क्षेत्र से बैलिस्टिक मिसाइल, ब्रह्मोस, अग्नि या अन्य रक्षा परीक्षण करता है। यही कारण है कि बंगाल की खाड़ी के लिए आमतौर पर भारत NOTAM जारी करता है। ताकि एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद रखा जाए और विमानों उस क्षेत्र से दूर रह सकें। ताकि किसी भी प्रकार की संभावित दुर्घटना की संभावना ही न हो।
