लैंडिंग गियर में छिपकर उड़ान भरना कितना खतरनाक? क्या पहले कोई बच पाया, जानें- किन खतरों के बीच बच्चा काबुल से दिल्ली पहुंचा

CISF ने बच्चे को IGI हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया। बाद में उसे काबुल वापस भेज दिया गया। उड़ान के बाद की जांच में लैंडिंग गियर में एक लाल स्पीकर भी मिला। लेकिन सवाल ये कि आखिर कैसे कोई लैंडिंग गियर में उड़ान भरकर बच सकता है?

Afghanistan Boy in Delhi: अफगानिस्तान से आए एक 13 वर्षीय लड़के ने रविवार को हवाईअड्डा अधिकारियों को उस समय चौंका दिया जब वह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाईअड्डे पर यात्री के रूप में नहीं बल्कि एक 'व्हील-वेल स्टोववे' के रूप में पहुंचा। वह लड़का काम एयर विमान के लैंडिंग गियर डिब्बे के अंदर छिपा हुआ था। यह घटना रविवार को सुबह 11.10 बजे के आसपास घटी, जब काबुल से आने वाली काम एयरलाइंस की उड़ान RQ-4401 डेढ़ घंटे की यात्रा के बाद दिल्ली में उतरी।

LANDING GEAR

लैंडिंग गियर में छिपकर बच्चा काबुल से दिल्ली पहुंचा। (Photo- Freepik)

बताया गया कि एयरलाइन के मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने विमान के पास टैक्सीवे पर एक लड़के को चलते हुए देखा और तुरंत हवाई अड्डे के सुरक्षा संचालन नियंत्रण केंद्र को सूचित किया।

End of Feed