Empuraan:अभिनेता मोहनलाल ने 'एम्पुरान' विवाद पर जताया खेद, सीएम विजयन ने संघ परिवार की आलोचना की

Actor Mohanlal News: राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित अभिनेता मोहनलाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में फिल्म की टीम की ओर से 'गंभीर खेद' व्यक्त किया। बाद में अभिनेता-निर्देशक पृथ्वीराज और निर्माताओं में से एक एंटनी पेरुम्बवूर ने अपने-अपने अकाउंट पर इस पोस्ट को साझा किया।

Film L2: Empuraan: अभिनेता मोहनलाल (Actor Mohanlal) ने हाल में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'एल2: एम्पुरान' (Film L2: Empuraan) को लेकर शुरू हुए विवाद पर रविवार को खेद जताया और आश्वासन दिया कि फिल्म से विवादास्पद हिस्से हटा दिए जाएंगे।वहीं, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और नेता प्रतिपक्ष वी डी सतीशन ने पृथ्वीराज निर्देशित फिल्म को अपना समर्थन दिया और इसके निर्माताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर हमले के लिए संघ परिवार की आलोचना की।

Film L2 Empuraan

राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित अभिनेता मोहनलाल

फिल्म के कुछ हिस्सों को लेकर संघ परिवार की तीखी आलोचना के बीच मोहनलाल ने फेसबुक पर अपने पोस्ट में कहा, 'एक कलाकार के तौर पर यह सुनिश्चित करना मेरा कर्तव्य है कि मेरी कोई भी फिल्म किसी राजनीतिक आंदोलन, विचारधारा या धार्मिक समुदाय के प्रति नफरत को बढ़ावा न दे। इसे ध्यान में रखते हुए, मैं और 'एम्पुरान' की टीम उन सभी परेशानियों के लिए ईमानदारी से खेद व्यक्त करते हैं, जो मुझसे प्यार करने वालों को हुई हैं।'

End of Feed