वरिष्ठ सैन्य अधिकारी पर ऐक्शन, श्रीनगर हवाई अड्डे पर मारपीट करने के लिए दर्ज हुई FIR; जानिए क्या है पूरा मामला

श्रीनगर हवाई अड्डे पर एक निजी एयरलाइन के 4 कर्मचारियों पर कथित तौर पर हमला करने और उन्हें घायल करने के आरोप में एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Srinagar International Airport: पिछले हफ्ते श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक निजी एयरलाइन के 4 कर्मचारियों पर कथित तौर पर हमला करने और उन्हें घायल करने के आरोप में एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हमले में एक कर्मचारी की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि 26 जुलाई को सेना के अधिकारी द्वारा अतिरिक्त सामान शुल्क के भुगतान को लेकर हुए विवाद के बाद स्पाइसजेट एयरलाइन के कर्मचारियों पर हमला करने के आरोप में लेफ्टिनेंट कर्नल आर के सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बीएनएस की धारा 115 किसी अन्य व्यक्ति को स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के अपराध से संबंधित है।

Srinagar Airport

वरिष्ठ सैन्य अधिकारी पर मारपीट करने लिए दर्ज हुई FIR

अधिकारी ने भी जवाबी शिकायत कराई दर्ज

लेफ्टिनेंट कर्नल सिंह ने मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस में जवाबी शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने एयरलाइन कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वर्तमान में बारामूला जिले के गुलमर्ग स्थित सेना के हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल (एचएडब्ल्यूएस) में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल सिंह, स्पाइसजेट की दिल्ली जाने वाली उड़ान में सवार होने वाले थे, जब यह घटना घटी। घटना के बारे में पूछे जाने पर सेना के अधिकारियों ने कहा कि प्राधिकारियों को पूर्ण सहयोग दिया जा रहा है। वे लंबित जांच के निष्कर्ष का इंतजार कर रहे हैं और सेना देश भर के सभी नागरिक स्थानों पर अनुशासन और आपसी सम्मान बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

End of Feed