FBI का वीडियो वायरल, टांडा SHO गुरिंदरजीत सिंह नागरा लाइन हाजिर, जबरन वसूली का लगा आरोप

SSP ने बताया कि फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर चल रही वीडियो और जानकारी के आधार पर सामने आया है। अभी तक भारत सरकार या पंजाब सरकार की तरफ से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि या स्पष्ट जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

Punjab News: पंजाब के होशियारपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो के बाद टांडा के SHO गुरिंदरजीत सिंह नागरा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में FBI की तरफ से कुछ आरोप लगाए जाने का दावा किया जा रहा है, जिसमें अमेरिका में एक परिवार से कथित तौर पर एक्सटॉर्शन (जबरन वसूली) और बड़ी रकम मांगने से संबंधित आरोपों का जिक्र है।

Tanda punjab police

गुरिंदरजीत सिंह पर गंभीर आरोप

वीडियो वायरल होने के बाद होशियारपुर के SSP की तरफ से कार्रवाई करते हुए टांडा SHO गुरिंदरजीत सिंह नागरा को लाइन हाजिर किया गया है। वहीं इस पूरे मामले की जांच जालंधर रूरल के SP (डी) की तरफ से की जाएगी। जानकारी के अनुसार DIG की तरफ से इस मामले में इंक्वायरी मार्क कर दी गई है।

End of Feed