आतंकवाद से कनेक्शन के आरोपी ने जम्मू कश्मीर के कठुआ में की आत्महत्या, मामले की होगी जांच; जानें सारा विवाद

Kathua News: जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकवाद में शामिल होने के आरोपी ने आत्महत्या कर ली, जिसके बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इस बीच बानी से विधायक रामेश्वर सिंह मृतक के परिवार के समर्थन में आए और उसके लिए न्याय की मांग की है। उन्होंने कहा हैं कि मैं परिवार के साथ खड़ा हूं।

Jammu-Kashmir: जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में आतंकवाद में शामिल होने के आरोपी 26 वर्षीय एक व्यक्ति ने पुलिस द्वारा कथित तौर पर परेशान किये जाने के बाद आत्महत्या कर ली। बटोडी गांव के 26 वर्षीय निवासी माखन की मौत के बाद पुलिस और प्रशासन ने घटना की अलग-अलग जांच के आदेश दिए हैं।

Omar Abdullah

उमर अब्दुल्ला, मुख्यमंत्री, जम्मू-कश्मीर।

वायरल वीडियो में माखन खुद को बताया निर्दोष

एक कथित वीडियो वायरल हुआ है जिसमें माखन खुद को निर्दोष बताते हुए कह रहा है कि उसका आतंकवादियों से कभी कोई संबंध नहीं रहा है। जिले के बिलावर इलाके में बुधवार रात कथित तौर पर जहर खाने से माखन की मौत हो गई। परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि माखन और उसके पिता को स्थानीय पुलिस ने उठा लिया था और आतंकवादियों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए उन पर अत्याचार किया, जिसके कारण उन्हें आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

End of Feed