गला घोंटने से पहले मां-बहन...भाई को खिलाए थे धतूरे के लड्डू; लक्ष्मीनगर ट्रिपल मर्डर की सच्चाई जान खड़े हो जाएंगे रोंगटे

मां-बहन और भाई की हत्या करने वाले आरोपी की पहचान 23 वर्षीय यशवीर सिंह के रूप में हुई है, जो लक्ष्मी नगर के सुभाष चौक का रहने वाला है। यशवीर ने सोमवार शाम करीब पांच बजे लक्ष्मी नगर थाने में आत्मसमर्पण किया और अपने परिवार के तीन सदस्यों की हत्या करने की बात स्वीकार की।

राजधानी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में दिनदहाड़े हुए ट्रिपल मर्डर से खौफ छाया हुआ है। यहां एक युवक ने अपनी मां, बहन और नाबालिग भाई की हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं आरोपी ने वारदात के बाद थाने पहुंचकर अपना जुर्म कबूल भी कर लिया। उसने बताया था कि वह आर्थिक तंगी से परेशान था, इसी के चलते यह कदम उठाया। वहीं, अब पुलिस ने इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी यशवीर सिंह ने हत्या करने से पहले तीनों को लड्डू खिलाए थे। जिनमें उसने धतूरे के बीज मिलाए थे।

लक्ष्मीनगर ट्रिपल मर्डर मामले में खुलासा।

लक्ष्मीनगर ट्रिपल मर्डर मामले में खुलासा।

23 साल का है मां-बहन और भाई का हत्यारा यशवीर

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान 23 वर्षीय यशवीर सिंह के रूप में हुई है, जो लक्ष्मी नगर के सुभाष चौक का रहने वाला है। यशवीर ने सोमवार शाम करीब पांच बजे लक्ष्मी नगर थाने में आत्मसमर्पण किया और अपने परिवार के तीन सदस्यों की हत्या करने की बात स्वीकार की।

End of Feed