केरल के वामपंथी गढ़ में ABVP का ऐतिहासिक कब्जा, त्रिपुणिथुरा संस्कृत कॉलेज में SFI का सूपड़ा साफ

ABVP ने कॉलेज यूनियन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव समेत सभी 6 प्रमुख पदों पर जीत हासिल की। यह कॉलेज दशकों से माकपा (CPI-M) की छात्र इकाई SFI का मजबूत गढ़ रहा है।

ABVP Kerala News: केरल की छात्र राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी के वैचारिक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने त्रिपुणिथुरा गवर्नमेंट संस्कृत कॉलेज यूनियन चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। वर्षों से स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) का अभेद्य गढ़ माने जाने वाले इस कॉलेज में ABVP ने वामपंथी दबदबे को पूरी तरह खत्म करते हुए यूनियन की सभी 6 प्रमुख सीटों पर क्लीन स्वीप किया है।

ABVP

केरलम के कॉलेज में ABVP की प्रचंड जीत

ABVP की क्लीन स्वीप जीत

ABVP ने कॉलेज यूनियन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव समेत सभी 6 प्रमुख पदों पर जीत हासिल की। यह कॉलेज दशकों से माकपा (CPI-M) की छात्र इकाई SFI का मजबूत गढ़ रहा है। इस परिणाम ने परिसर में वामपंथी राजनीति की दशकों पुरानी पकड़ को हिलाकर रख दिया है।

End of Feed