Abhijeet Dipke: 'आज बिना ये सोचे उठ पाया हूं कि...', आंदोलन खत्म होने के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके? बताया CJP का आगे का प्लान

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद इसे आंदोलन की बड़ी जीत बताया। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि लंबे संघर्ष के बाद अब वह सुकून से सो पाए हैं और यह सिर्फ शुरुआत है। जंतर-मंतर पर उन्होंने दावा किया कि जनता की एकजुटता के सामने सरकार को झुकना पड़ा और कहा, "झुकती है दुनिया, झुकाने वाले चाहिए।"

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार सुबह एक वीडियो मैसेज शेयर किया। उन्होंने कहा, "आज सो पाया हूं। बिना ये सोचे उठ पाया हूं कि आज शाम क्या होगा, जो इन दिनों झेला बहुत मुश्किल था। जिन लोगों ने हम पर भरोसा दिखाया सबका धन्यवाद। ये अभी शुरुआत है। कॉकरोच जनता पार्टी को अभी बहुत आगे जाना है।" वहीं, इससे पहले इस्तीफे के फैसले के बाद जंतर-मंतर पर मंच से सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि "हमने कर दिखाया। धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है।"

abhijeet dipke

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके बोले- 'ये सिर्फ शुरुआत है, CJP को अभी बहुत आगे जाना है'

'झुकती है दुनिया झुकाने वाले चाहिए'

उन्होंने आगे कहा, "क्या कहते थे ये कि इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते और हम क्या कहते हैं- झुकती है दुनिया झुकाने वाले चाहिए। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तो हो गया और ये इस्तीफा इस बात का गवाह है कि अगर आप लोग डरेंगे नहीं और सरकार के सामने झुकेंगे नहीं तो अच्छे अच्छों के हम इस्तीफे ले सकते हैं।"

End of Feed