AAP ने MCD चुनाव के लिए राजेंद्र गौतम को बनाया स्टार प्रचारक, देवी-देवताओं को ना मानने की दिलाई थी शपथ

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Nov 11, 2022, 07:01 PM IST

MCD Elections 2022: आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए अपनी स्टार प्रचारकों की जो सूची जारी की है उसमें राजेंद्र पाल गौतम का नाम भी शामिल हैं। राजेंद्र पाल गौतम वहीं नेता हैं जिन्होंने कुछ दिन पहले हिंदू देवी-देवताओं को लेकर विवादित बयान दिया था।

MCD Elections 2022: आम आदमी पार्टी (AAP) ने आगामी दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों (Star Campaigners) की सूची शुक्रवार को जारी कर दी। पार्टी के स्टार प्रचारकों में दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal), दिल्ली सरकार में उनके डिप्टी मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia)और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) समेत पार्टी के बड़े नाम शामिल हैं। सबसे गौर करने वाली बात ये हैं कि पार्टी ने राजेंद्र गौतम (Rajendra Pal Gautam) को भी स्टार प्रचारक बनाया है जिन्होंने कुछ दिन पहले हिंदू देवी-देवताओं को लेकर विवादित बयान दिया दिया था।

AAP MLA Rajendra Gautam

आप विधायक राजेंद्र पाल गौतम

राजेंद्र पाल ने दिया विवादित बयान

आप की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में AAP सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा सहित कुल 30 नाम शामिल हैं। स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं, जहां पार्टी सत्तारूढ़ भाजपा को टक्कर दे रही है। दिल्ली सरकार में मंत्री रहे राजेंद्र गौतम ने हिंदुओं के खिलाफ बयान देते हुए देवी-देवताओं को ना मानने की शपथ दिलाई थी जिसे लेकर काफी बवाल मचा था और आम आदमी पार्टी बैकफुट पर आ गई थी। इसके बाद राजेंद्र पाल गौतम को अपने मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

End of Feed