Punjab में AAP का एक सालः बोले CM मान- हमने पूरी कीं गारंटियां, न टूटने दिया तीन करोड़ पंजाबियों का भरोसा

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 16, 2023, 07:38 PM IST

AAP one year in Punjab: मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार ने पहली जुलाई से हर महीने 300 यूनिट मुफ़्त बिजली देने की गारंटी पूरी की है। उन्होंने कहा कि यह गौरव की बात है कि नवंबर- दिसंबर 2022 में राज्य के 87 प्रतिशत घरों का बिजली बिल ज़ीरो आया।

AAP one year in Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले एक साल में पंजाब के अभूतपूर्व विकास का पहला चरण सफलतापूर्वक मुकम्मल करने संबंधी बताते हुये कहा कि हम अगली सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों की ख़ुशहाली के लिए अथक मेहनत कर रहे हैं। अपनी सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष मुकम्मल होने के बाद पंजाबियों के लिए वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल हुये विधान सभा मतदान के दौरान राज्य के लोगों ने आम आदमी पार्टी के पक्ष में व्यापक जनादेश दिया।

bhagwant mann

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। (फाइल)

उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से लोगों के समूचे विकास एवं ख़ुशहाली के लिए की समर्पित कोशिशों से पिछले एक साल के दौरान राज्य क्रांतिकारी परिवर्तनों का गवाह बना है। भगवंत मान ने कहा कि अगली सरकार बनाने के लिए जोड़-तोड़ करने वाली पिछली सरकार के विपरीत हमारी सरकार भावी पीढ़ी के समूचे विकास पर ध्यान केन्द्रित कर रही है।

End of Feed