Raghav Chadha Meets Gig Workers: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बुधवार को गिग वर्कर्स (घर-घर सामान पहुंचाने वाले) से मुलाकात की। उन्होंने गिग वर्कर्स संग मुलाकात दिल्ली के राजेंद्र नगर में की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि हम स्टार्टअप और इनोवेशन के साथ हैं, लेकिन हम शोषण का समर्थन नहीं कर सकते हैं।
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (फोटो साभार: ANI)
राघव चड्ढा ने क्या कुछ कहा?
राघव चड्ढा ने केंद्र सरकार को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने गिग बर्कर्स की न सिर्फ आवाज सुनी, बल्कि उन पर कार्रवाई भी की। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा, ''...10-मिनट डिलीवरी की ब्रांडिंग हटाने का फैसला सभी गिग वर्कर्स और उनके जैसे लाखों लोगों के संघर्षों की जीत है... कंपनियों, प्लेटफॉर्म या क्विक कॉमर्स संस्थाओं ने उनकी आवाज़ नहीं सुनी, लेकिन केंद्र सरकार ने न सिर्फ उनकी आवाज़ सुनी बल्कि उन पर कार्रवाई भी की।
उन्होंने कहा कि मैं उन्हें (केंद्र सरकार) धन्यवाद देता हूं... मुझे उम्मीद है कि जब 10 मिनट डिलीवरी खत्म हो जाएगी तो उनकी ज़िंदगी भी बेहतर होगी... हम सभी इंडस्ट्री और बिजनेस के समर्थक हैं, चाहे वह केंद्र सरकार हो या सांसद। हम स्टार्टअप और इनोवेशन को बढ़ावा देते हैं और ऐसा करना जारी रखना चाहते हैं, लेकिन हम शोषण का कभी समर्थन नहीं कर सकते...
