BJP ने किया शराब घोटाला, पूरा शीर्ष नेतृत्व इसमें शामिल...AAP नेता संजय सिंह का बड़ा आरोप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 5, 2024, 11:37 AM IST

Sanjay Singh News: संजय सिंह शराब घोटाले में पिछले 6 महीने से जेल में बंद थे। दो दिन पहले ही वह जमानत पर रिहा हुए हैं। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संजय सिंह ने कहा, शराब घोटाला बीजेपी ने किया है और इसमें कोई छोटे-मोटे नेता शामिल नहीं हैं। बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व इसमें मिला हुआ है।

Sanjay Singh News: तिहाड़ जेल से जमानत पर बाहर आए आप नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह एक बार फिर से राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। संजय सिंह ने शुक्रवार को प्रेस कॉफ्रेंस करके भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। संजय सिंह ने कहा, जिस शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है, असल में वह घोटाला बीजेपी ने किया है और पूरा शीर्ष नेतृत्व इसमें शामिल है।

End of Feed