'खंडहर बन चुकी है शिक्षा व्यवस्था...' मनीष सिसोदिया ने भाजपा और कांग्रेस पर बोला तीखा हमला

मनीष सिसोदिया ने कहा कि एनईपी में शिक्षा पर जीडीपी का 6 प्रतिशत खर्च करने की बात कही गई है, लेकिन मोदी सरकार 2.5 प्रतिशत भी नहीं खर्च कर रही।

देश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के नेता एवं दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भारत की शिक्षा व्यवस्था खंडहर बन चुकी है और इसके लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों जिम्मेदार हैं।उन्होंने कहा कि जब दुनिया भर के देश अपने बच्चों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में विशेषज्ञ बना रहे हैं, तब भारत में बच्चे टूटी हुई छतों के नीचे पढ़ने को मजबूर हैं। सिसोदिया ने कहा कि केंद्र सरकार नई शिक्षा नीति (NEP) का जश्न मना रही है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे एकदम अलग है। उन्होंने राजस्थान के झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने से आठ बच्चों की मौत का हवाला देते हुए कहा कि यह सरकारों की लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने देश भर में सरकारी स्कूलों की स्थिति जानने के लिए 3,000 कार्यकर्ताओं की टीम गठित की है जो 1 से 7 अगस्त तक 20 राज्यों के स्कूलों का दौरा करेगी और रिपोर्ट तैयार कर सरकार और जनता के सामने पेश करेगी।

Manish Sisodia

दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ( फोटो:PTI)

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस ने शिक्षा को वोट बैंक का हथियार बनाया, लेकिन देश के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की इच्छाशक्ति कभी नहीं दिखाई। उन्होंने बताया कि देश में सिर्फ 4.8 प्रतिशत सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर लैब हैं और महज 29 प्रतिशत बच्चे ही दूसरी कक्षा का पाठ पढ़ और समझ सकते हैं। सिसोदिया ने जापान, चीन, सिंगापुर और अमेरिका का उदाहरण देते हुए बताया कि इन देशों में बच्चों को कोडिंग, रोबोटिक्स और एआई जैसी आधुनिक शिक्षा दी जा रही है।

End of Feed