AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, आज सुबह से ED कर रही थी छापेमारी; जानें क्या है आरोप

AAP Leader Deepak Singla: आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला को ईडी (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है। दीपक सिंघला पर बैंक फ्रॉड का आरोप है।

आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार हो गए हैं। दीपक सिंगला के ठिकानों पर आज सुबह से ईडी की छापेमारी चल रही थी। जिसके बाद दोपहर बाद सिंगला को गिरफ्तार कर लिया गया। दीपक सिंगला पर जनता से ठगी कर करीब 180 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और धन की हेराफेरी के आरोप हैं। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दीपक सिंगला की गिरफ्तारी पर कहा कि दीपक सिंगला को इसलिए गिरफ्तार नहीं किया कि उसने कोई गलत काम किया है। बल्कि इसलिए गिरफ्तारर किया है क्योंकि वो बीजेपी के खिलाफ काम कर रहा था और उसने बीजेपी में शामिल होने से मना कर दिया। दीपक बहादुर है और देश के लिए लड़ रहा है।

aap leader deepak singla

आप नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार

कहां-कहां चल रही थी छापेमारी?

मिली जानकारी के अनुसार दीपक सिंगला के दिल्ली और गोवा के ठिकानों पर रेड चल रही थी। दिल्ली के सुभाष नगर स्थित बाबाजी फाइनेंस ग्रुप के राम सिंह के ठिकानों पर भी ED की छापेमारी़ हुई है। सिंगला ने 2025 और 2020 में AAP के टिकट पर विश्वास नगर विधानसभा से चुनाव लड़ा था। 2024 में, ईडी ने बैंक धोखाधड़ी मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में सिंगला के आवास पर तलाशी ली थी।

आतिशी ने बीजेपी पर हमला

दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने ट्वीट कर सिंगला का बचाव करते हुए कहा, “गोवा में आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता बढ़ने के साथ ही, भाजपा के वफादार सिपाही, ईडी को यहां भी भेज दिया गया है! आज सुबह से ही AAP के गोवा सह-प्रभारी दीपक सिंगला के आवास और गोवा में कुछ कार्यकर्ताओं के घरों पर ईडी की छापेमारी जारी है। यह न केवल हमारे कार्यकर्ताओं को डराने का प्रयास है, बल्कि भाजपा के लिए हमारे संगठन से संबंधित सभी जानकारी हासिल करने का भी प्रयास है!”

End of Feed