'केजरीवाल को आशीर्वाद', पत्नी सुनीता ने लॉन्च किया कैंपेन...व्हाट्सएप नंबर जारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 29, 2024, 01:37 PM IST

Kejriwal Ko Ashirwad: सुनीता केजरीवाल ने व्हाट्सएप के जरिए समर्थन मांगने के लिए लोगों से भावुक अपील की है। उन्होंने कहा, आपने अरविंद को अपना भाई, अपना बेटा कहा है, क्या इस लड़ाई में आप अपने भाई, अपने बेटे का साथ नहीं देंगे? मुझे पूरा विश्वास है कि हम सब साथ मिलकर यह लड़ाई लड़ेंगे।

Kejriwal Ko Ashirwad: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने लोगों से समर्थन की अपील की है। इसके लिए शुक्रवार को उन्होंने एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया। 8297 324 624 नंबर देते हुए सुनीता केजरीवाल ने कहा कि मैं आपको व्हाट्सएप नंबर दे रही हूं। आज से हम एक अभियान शुरू कर रहे हैं जिसका नाम है 'केजरीवाल को आशीर्वाद'। इस नंबर पर आप अरविंद को आशीर्वाद या कोई भी अन्य संदेश दे सकते हैं।

Sunita Kejriwal

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल

सुनीता केजरीवाल ने व्हाट्सएप के जरिए समर्थन मांगने के लिए लोगों से भावुक अपील की है। उन्होंने कहा, आपने अरविंद को अपना भाई, अपना बेटा कहा है, क्या इस लड़ाई में आप अपने भाई, अपने बेटे का साथ नहीं देंगे? मुझे पूरा विश्वास है कि हम सब साथ मिलकर यह लड़ाई लड़ेंगे। आज से हम एक अभियान शुरू कर रहे हैं जिसका नाम है 'केजरीवाल को आशीर्वाद'। इस नंबर पर आप अपने अरविंद को आशीर्वाद दे सकते हैं। आप अपनी शुभकामनाएं भेज सकते हैं, आप अपनी प्रार्थनाएं अरविंद केजरीवाल को भेज सकते हैं या फिर कोई और संदेश भेजना चाहे तो वह भी भेज सकते हैं।

End of Feed