Gujarat Elections 2022: गुजरात के चुनावी नतीजे आने से पहले तक बड़े बड़े दावे किए जा रहे थे लेकिन Results आने के बाद से कुछ लोग एकदम शांत हैं। ये वही राजनेता हैं जो सरेआम भविष्यवाणी कर रहे थे कि चुनाव में क्या होगा। ये लिखकर दे रहे थे, गुजरात का इतिहास बदलने का दावा कर रहे थे मगर गुजरात ने इनका भविष्य ही बदल दिया। इसलिए कहते हैं उतना ही बोलिए जितना कर सके।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, 'गुजरात में सारे सर्वे फेल होंगे आप लिख लीजिए,आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है तो हम AAP के सीएम केंडिडेट का नाम नहीं। बल्कि गुजरात के अगले मुख्यमंत्री का नाम बता रहे हैं। तारीख को इतिहास रचा जाएगा, गुजरात में जबरदस्त आंधी चल रही है परिवर्तन परिवर्तन...परिवर्तन....। ऊपरवाले ने झाड़ू चलानी शुरू कर दी है। भारतीय जनता पार्टी जा रही है... आम आदमी पार्टी आ रही है।'
दावों की निकली हवा
दावे हजार, बातें हजार, भविष्यवाणी जोरदार बयानबाजी बारमबार लेकिन नतीजे ढाक के तीन पात। हिंदुस्तान में AAP यानी कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल कि पहचान कुछ ऐसी ही बन गई है। सोशल मीडिया में पब्लिक के बीच केजरीवाल की इमेज। एक ऐसे बयानवीर और हवा हवाई नेता की बनती जा रही है। जो सिर्फ बड़ी -बड़ी बातें करना जानते हैं। सुना आपने केजरीवाल क्या दावा कर रहे थे... अब इस दावे की कैसी हवा निकली...वो भी देखिए- केजरीवाल के दावों और भविष्यवाणियों का नतीजा 5 बटा 182 ।
- गुजरात में केजरीवाल की पार्टी के सिर्फ पांच उम्मीदवार चुनाव जीते।
- और जिस कमल को केजरीवाल झाड़ू से साफ कर देने का दावा कर रहे थे वो कमल गुजरात की 156 सीटों पर खिला।
- ये गुजरात के सियासत की सबसे बड़ी जीत है। अब तक गुजरात में किसी पार्टी ने 150 का आंकडा नहीं पार किया था।
14 सीटों पर नोटा से भी कम वोट
केजरीवाल ने वोट के लिए फ्री बिजली मुफ्त शिक्षा... मुफ्त इलाज जैसी रेवड़ी बांटने की कोशिश की। अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में कुल मिलाकर 8 रैली 17 रोड शो किए। इसके जरिए केजरीवाल ने 37 विधानसभाओं को कवर किया। लेकिन गुजरात को फ्री नहीं...नरेंद्र चाहिए है.. और जीत के बाद जो प्रधानमंत्री ने कहा...वो पूरे देश को सुनना और समझना चाहिए। अब आपको वो आंकड़ा दिखाते हैं... जिसको केजरीवाल सुनना तक नहीं चाहते। गुजरात के चुनाव में AAP के 182 में से 126 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। इतना ही नहीं 14 विधानसभाओं में तो AAP उम्मीदवारों को NOTA से कम वोट मिले हैं।NOTA से भी छोटा AAP !
अब्दासा, रापर, वाव, थराद, धनेरा, राधनपुर, खेरालू, खंभात, बोरसाद , अंकलव, मातर, पदरा, वागरा और सूरत पूर्व में AAP का प्रदर्शन NOTA से भी खराब रहा है। आंदोलन से नेता बने...केजरीवाल जब गुजरात पहुंचे... तो भविष्यवक्ता भी बन गए... जीत का ऐलान भी किया... वो भी लिखकर। केजरीवाल ने सबसे ज्यादा दांव जिन लोगों पर लगाया था... उनको गुजरातियों ने बेदम कर दिया। तीनों की फोटो एक ही प्लेट पर रहेगी ऊपर तीनों के हारे लिखा रहेगा... बीच में फोटो और नाम लिखा जाएगा... उसके नीचे वोट का फीगर।- AAP के सीएम उम्मीदवार इशुदान गढ़वी खंभालिया सीट 18,745 वोट से हार गए।
- AAP के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया कतारगाम सीट से 64,627 वोट से चुनाव हारे
- AAP नेता अल्पेश कथिरिया की जीत का दावा भी केजरीवाल ने किया था, वो भी 16834 वोट से चुनाव हार गए।
- जब नतीजे आए... तो आप की लाइन लेंथ ही बदल गई।
- IB... इंटरनल ब्रोडकास्टिंग बन गया... दावा जुमला बन गया।
