पंजाब चुनाव 2027: AAP की दूसरी लिस्ट जारी, कृषि मंत्री का टिकट कटा, दो सांसदों को भी टिकट बरनाला से मीत हेयर तो फगवाड़ा से छाबेवाल

आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अपने 31 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने प्रत्याशियों की सूची जारी की है, जानिए किसे कहां से मिला टिकट।

AAP ने पंजाब चुनाव के लिए प्रत्याशियों का एलान कर दिया है, आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज कुमार गुप्ता ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। पार्टी की जारी लिस्ट में दो सांसदों को विधानसभा का भी टिकट दिया गया है।

Punjab AAP List

आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया

दो सांसदों को विधानसभा का टिकट मिला है, इस जारी लिस्ट के मुताबिक मीत हेयर बरनाला से और फगवाड़ा से राजकुमार छाबेवाल मैदान में उतरेंगे। वहीं खरड़ से अनमोल गगन मान की जगह परमिंदर सिंह गोल्डी को टिकट मिला है। कैबिनेट मंत्री और कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां का टिकट लंबी विधानसभा सीट से काट दिया गया है।

End of Feed