आज की ताजा खबर Live: ब्राजील के राष्ट्रपति ने किया प्रधानमंत्री मोदी को फोन...अजीत डोभाल ने की पुतिन से मुलाकात
ब्राजील के राष्ट्रपति ने किया प्रधानमंत्री मोदी को फोन
PM Modi-Lula da Silva Talk: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से थोपे गए टैरिफ के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुरुवार को ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा का फोन आया। दोनों नेताओं ने व्यापार, तकनीक, ऊर्जा, रक्षा, कृषि, स्वास्थ्य और लोगों के बीच संबंधों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी। यह घटनाक्रम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय वस्तुओं पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने के कार्यकारी आदेश जारी करने के एक दिन बाद हुआ है। भारत की ही तरह ब्राजील पर भी ट्रंप ने 50 फीसदी टैरिफ लगाया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। इस बातचीत के दौरान, प्रधानमंत्री ने पिछले महीने अपनी ब्राजील यात्रा को याद किया।ट्रंप के साथ बैठक के लिए संयुक्त अरब अमीरात संभावित स्थल है: पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी बैठक के लिए संयुक्त अरब अमीरात एक संभावित स्थल है। पुतिन ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बैठक के बाद क्रेमलिन में यह घोषणा की। क्रेमलिन के एक अधिकारी ने पहले कहा था कि ट्रंप-पुतिन की बैठक अगले सप्ताह की शुरुआत में हो सकती है, हालांकि अभी तक तारीख की पुष्टि नहीं हुई है। इस साल ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद पुतिन और ट्रंप के बीच यह पहली मुलाकात होगी। तीन साल से भी अधिक समय से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध की समाप्ति के प्रयासों में यह मुलाकात एक अहम पड़ाव होगा।पंजाब के तरनतारन में आईईडी बरामद
पंजाब के तरनतारन जिले में बृहस्पतिवार को एक संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) बरामद कर बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के गुर्गे हरविंदर सिंह रिंडा की एक बड़ी आतंकी साजिश को विफल कर दिया गया। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि बरामद विस्फोटक को बम निरोधक दस्ते की मदद से सुरक्षित स्थान पर ले जाकर निष्क्रिय किया गया। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के समर्थन से संचालित बीकेआई के आतंकी रिंडा और उसके सहयोगी लखबीर उर्फ लंडा द्वारा रची गई एक बड़ी साजिश को नाकाम किया।कबूतरखानों को बंद करने का आदेश नहीं दिया: बंबई उच्च न्यायालय
बंबई उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने शहर में कबूतरखानों (कबूतरों को दाना डालने वाले स्थान) को बंद करने का कोई आदेश नहीं दिया है, बल्कि उसने इन्हें बंद करने के नगर निकाय के आदेश पर रोक लगाने से परहेज किया है। इसने कहा कि विशेषज्ञों की एक समिति इस बात का अध्ययन कर सकती है कि शहर में पुराने कबूतरखाने जारी रहने चाहिए या नहीं, लेकिन मानव जीवन सर्वोपरि है। अदालत ने कहा, अगर कोई चीज वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों के स्वास्थ्य को व्यापक रूप से प्रभावित करती है, तो उस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। इसमें संतुलन होना चाहिए। इस सप्ताह की शुरुआत में, शहर के कबूतरखानों को चादरों से ढक दिया गया था, जिसके बाद विरोध प्रदर्शन हुए। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तब दावा किया था कि उच्च न्यायालय के आदेश के बाद कबूतरखाने बंद कर दिए गए हैं।किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के ठिकाने का भंडाफोड़ किया
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया और वहां से एक एके-47 राइफल और गोला-बारूद बरामद किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह बरामदगी चात्रू क्षेत्र के बेरीघौत-दुगड्डा इलाके में नियमित तलाशी अभियान के दौरान की गई। अधिकारियों के अनुसार, बरामद की गई सामग्री में एक एके-47 राइफल, उसकी एक मैगजीन, कुछ पाकिस्तानी कारतूस समेत 30 गोलियां और एक दूरबीन शामिल हैं।'लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच जुड़े एक करोड़ नए मतदाता...', राहुल गांधी ने EC को घेरा
लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में 5 माह में 5 साल से ज़्यादा मतदाताओं के जुड़ने से हमारा संदेह बढ़ा और फिर शाम 5 बजे के बाद मतदान में भारी उछाल आया। विधानसभा में हमारा गठबंधन पूरी तरह से साफ़ हो गया। उन्होंने कहा कि हमने पाया कि लोकसभा और विधानसभा के बीच एक करोड़ नए मतदाता जुड़ गए। हम चुनाव आयोग गए और यह लेख लिखा और हमारे तर्क का सार यह था कि महाराष्ट्र चुनाव चोरी हो गया था।मुख्यमंत्री स्टालिन ने ‘मौन यात्रा' का किया नेतृत्व
द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेता करुणानिधि की सातवीं पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को उनके बेटे और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने यहां एक मौन यात्रा का नेतृत्व किया और मरीना बीच स्थित स्मारक पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। द्रमुक अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री स्टालिन के साथ इस मार्च में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, मंत्रिमंडल सहयोगी और टीआर बालू, ए राजा समेत कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। करुणानिधि की समाधि स्थल को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया था। वहां पहुंचकर मुख्यमंत्री ने और अन्य नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर स्टालिन ने द्रविड़ आंदोलन के युवा विद्वानों को प्रोत्साहित करने के लिए पार्टी की वित्तीय सहायता पहल ‘कलैगनार निधिनलगाई थिट्टम’ की शुरुआत की।उधमपुर में खाई में गिरा CRPF का वाहन
जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में एक वाहन के नाले में गिरने से उसमें सवार सीआरपीएफ के दो जवानों की मौत हो गई और अन्य 12 घायल बताए जा रहे हैं।SIR मुद्दे को लेकर संसद में गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
Monsoon Session: बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के 12 मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित।ईडी ने जीएसटी धोखाधड़ी मामले में कई राज्यों में छापे मारे
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 750 करोड़ रुपये के ‘‘फर्जी’’ वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) चालान बनाने के मामले में झारखंड, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में फिर छापे मारे। सूत्रों ने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत तीनों राज्यों में कम से कम एक 12 परिसरों पर छापेमारी की गई। यह मामला झारखंड में मुखौटा कंपनियों और अवैध वित्तीय लेनदेन के माध्यम से 750 करोड़ रुपये के ‘‘फर्जी’’ इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) बनाने से जुड़ा है। सूत्रों के अनुसार, इस मामले की जांच की शुरुआत इसके ‘‘मुख्य साजिशकर्ता’’ शिव कुमार देवड़ा की गिरफ्तारी से हुई। उसे मई 2025 में गिरफ्तार किया गया था और पिछले महीने उसके खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया।म्यांमा के कार्यवाहक राष्ट्रपति म्यिंत स्वे का लंबी बीमारी के बाद निधन
म्यांमा में चार साल से अधिक समय पहले आंग सान सू ची की निर्वाचित सरकार के तख्तापलट के बाद विवादास्पद परिस्थितियों में म्यांमा के कार्यवाहक राष्ट्रपति बने म्यिंत स्वे का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। म्यांमा की सेना की सूचना शाखा द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, उनका बृहस्पतिवार सुबह राजधानी नेपीतॉ के एक सैन्य अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।SC ने जस्टिस वर्मा की याचिका की खारिज
Justice Verma Case: कैश कांड में जस्टिस यशवंत वर्मा को राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उनकी याचिका खारिज कर दी। राहत पाने के लिए जस्टिस वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जस्टिस वर्मा ने कैश कांड में जांच प्रक्रिया को रोकने के लिए याचिका दाखिल की थी।'किसानों का हित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता...', ट्रंप टैरिफ के बीच बोले PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को इशारों-इशारों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को करारा जवाब देते हुए कहा कि हम किसानों, पशु पालकों और मछुआरे के हितों के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे। पीएम मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित एम.एस.स्वामीनाथन शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।रूसी तेल खरीद के मामले में चीन के बहुत करीब है भारत: ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत, रूस से तेल खरीद के मामले में चीन के ‘‘बहुत करीब’’ है और उसे 50 प्रतिशत शुल्क देना होगा। साथ ही ट्रंप ने संकेत दिया कि ‘‘अतिरिक्त प्रतिबंध देखने को मिलेंगे।’’ ट्रंप ने बुधवार को ‘ओवल कार्यालय’ (अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक कार्यालय) में कहा, ‘‘जैसा कि आप जानते हैं कि हमने तेल को लेकर भारत पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाया है। वे दूसरे सबसे बड़े खरीदार हैं और रूस से तेल खरीद के मामले में चीन के बहुत करीब हैं।’’सीतापुर में एनकाउंटर, पत्रकार हत्याकांड के दोनों शूटर ढेर
Sitapur Journalist Murder Case: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड के दोनों मुख्य आरोपियों को पुलिस और एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया है। गुरुवार सुबह पिसावा क्षेत्र में हुई इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान, बाइक सवार दोनों बदमाशों ने चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में दोनों ढेर हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।लोकसभा में कांग्रेस सांसद ने ट्रंप टैरिफ पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव किया पेश
अमेरिकी टैरिफ को लेकर बरसे शशि थरूर, बोले- दोहरा मापदंड अपना रहे ट्रंप
Trump Tariff on India: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आईना दिखाया और कहा कि अमेरिका खुद रूस से यूरेनियम, पैलिडियम जैसी कई चीजें खरीदता है। दुर्भाग्य से इसमें एक तरह का दोहरा मापदंड शामिल है। शशि थरूर ने ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ के सिलसिले में यह टिप्पणी की।Aaj ki Taza Khabar (7 अगस्त 2025) Live: मेरठ में अवैध वृक्ष कटान के मामले में कार्रवाई, सात गिरफ्तार
Aaj ki Taza Khabar (7 अगस्त 2025) Live: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हस्तिनापुर रेंज अंतर्गत ग्राम गुड़ा में अवैध रूप से किए गए वृक्ष कटान के मामले में वन विभाग ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है और 2.70 लाख रूपये का प्रतिकर (जुर्माना) लगाया है। अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग को पांच अगस्त को सूचना मिली थी कि ग्राम गुड़ा में सरकारी नाली के किनारे कुछ पेड़ों को अवैध रूप से काटा गया है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और मिट्टी और झाड़ियों में छिपाए गए कटे वृक्षों को बरामद किया।Aaj ki Taza Khabar (7 अगस्त 2025) Live: दिल्ली में बड़े आतंकी वित्तपोषण नेटवर्क का भंडाफोड़ किया
Aaj ki Taza Khabar (7 अगस्त 2025) Live: जम्मू-कश्मीर पुलिस की खुफिया इकाई ने दिल्ली में एक बड़े आतंकवादी वित्तपोषण नेटवर्क का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। प्रतिबंधित लश्कर ए तैयबा (एलईटी) के वित्तीय केंद्रों को निशाना बनाकर की गई इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि नयी दिल्ली के लाजपत नगर में ‘शालीमार टेक्सटाइल्स’ नामक एक प्रतिष्ठान में छापेमारी की कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि छापेमारी का उद्देश्य सीमा पार से आतंकवाद को वित्तपोषित करने वाले एक सिंडिकेट को खत्म करना था। प्रवक्ता ने बताया कि छापे के लिए श्रीनगर में एनआईए अधिनियम के तहत नामित एक विशेष न्यायाधीश से तलाशी वारंट प्राप्त किया गया था।उन्होंने कहा कि इस मामले से नियंत्रण रेखा के पार बैठे लश्कर के आकाओं और कमांडरों द्वारा रची गई एक खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है, जो खाड़ी देशों और अन्य स्थानों पर बसे पाकिस्तानी नागरिकों के साथ मिलकर तीर्थयात्रियों, व्यापारियों और प्रवासियों के वेश में कूरियर नेटवर्क के माध्यम से साजिश रच रहे थे। प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के बडगाम का निवासी मोहम्मद अयूब भट लाजपत नगर में ‘शालीमार टेक्सटाइल्स’ नाम से एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान चलाता है। उन्होंने बताया कि भट वैध व्यापारी के रूप में काम कर रहा था और घाटी में लश्कर-ए-तैयबा की आतंकी गतिविधियों के लिए धन मुहैया करा रहा था। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘श्रीनगर के बेमिना क्षेत्र का निवासी मोहम्मद रफीक शाह भी उसके साथ मिलकर काम कर रहा था।’’
Aaj ki Taza Khabar (7 अगस्त 2025) Live: मनसे कार्यकर्ता पुणे नगर निगम आयुक्त के कक्ष में जबरदस्ती घुसे
Aaj ki Taza Khabar (7 अगस्त 2025) Live: पुणे नगर निगम में बुधवार शाम को उस समय नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला जब राज ठाकरे नीत महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के एक पूर्व पार्षद किशोर शिंदे और उनके समर्थक नगर निगम आयुक्त नवलकिशोर राम के कक्ष में जबरन तब दाखिल हो गए जब वह एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। स्थिति तब बिगड़ गई जब राम ने कथित तौर पर पूर्व पार्षद किशोर शिंदे को हिंदी में अपने कार्यालय से बाहर जाने के लिए कहा, जिस पर शिंदे ने आपत्ति जताई और मराठी में बात करने की मांग की। मामला बढ़ने पर सुरक्षाकर्मियों ने शिंदे और उनके समर्थकों को कार्यालय से बाहर निकाला। बाद में उन्हें शिवाजीनगर पुलिस थाना ले जाया गया।हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, दो लोगों की मौत; 1196 लोगों का हुआ रेस्क्यू
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भारी बारिश के कारण मार्ग क्षतिग्रस्त होने से किन्नौर कैलाश यात्रा पर गए दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। इस घटना के बाद यात्रा स्थगित कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि नदियों में तेज बहाव के कारण तंगलिप्पी और कंगारंग में दो अस्थायी पुल बह गए थे और यात्रा स्थगित होने के बाद फंसे कुल 1,196 श्रद्धालुओं को मंगलवार से पुलिस, भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के दलों द्वारा बचाया गया। किन्नौर जिले के उपायुक्त अमित कुमार शर्मा ने बुधवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि इनमें से लगभग 230 लोगों को बिना किसी व्यवधान के पुरवानी के रास्ते वैकल्पिक कठिन मार्ग से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, जबकि बाकी लोगों को नदियों के ऊपर ‘जिपलाइन’ (रस्सियों) के माध्यम से बचाया गया। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को 413 श्रद्धालुओं को बचाया गया जबकि बुधवार को 783 श्रद्धालुओं को बचाया गया।अनुचित और अन्यायपूर्ण..., ट्रंप टैरिफ पर सामने आई भारत सरकार की प्रतिक्रिया
Aaj ki Taza Khabar (7 अगस्त 2025) Live:भारत ने भारतीय वस्तुओं पर 25 फीसदी अतिरिक्त शुल्क (टैरिफ) लगाने के अमेरिका के कदम को बुधवार को “अनुचित, अन्यायपूर्ण और अविवेकपूर्ण” करार दिया। नयी दिल्ली की यह तीखी प्रतिक्रिया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने के कुछ देर बाद आई, जिसके तहत पश्चिमी प्रतिबंधों के बावजूद भारत के रूस से कच्चे तेल की खरीद जारी रखने का हवाला देते हुए भारतीय वस्तुओं पर नया शुल्क लगाने की बात कही गई है।इससे मॉस्को के साथ नयी दिल्ली के ऊर्जा संबंधों को लेकर दोनों रणनीतिक साझेदारों के बीच तनाव बढ़ने के संकेत मिलते हैं।
Aaj ki Taza Khabar (7 अगस्त 2025) Live: ट्रंप पर बरसे राहुल गांधी, 50 फीसदी टैरिफ को बताया आर्थिक ब्लैकमेल
Aaj ki Taza Khabar (7 अगस्त 2025) Live: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर कुल 50 प्रतिशत का शुल्क लगाए जाने की घोषणा के बाद बुधवार को कहा कि यह "आर्थिक ब्लैकमेल" है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपनी "कमजोरी" भारतीय हितों पर हावी नहीं होने देना चाहिए। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "ट्रंप का 50 प्रतिशत टैरिफ आर्थिक ब्लैकमेल है। अनुचित व्यापार समझौते के लिए भारत को धमकाने का एक प्रयास है।" उन्होंने कहा कि बेहतर होगा कि प्रधानमंत्री मोदी अपनी कमजोरी को भारतीयों के हितों पर हावी न होने दें।Aaj ki Taza Khabar (7 अगस्त 2025) Live: राहुल गांधी की डिनर डिप्लोमेसी, विपक्षियों संग सरकार को घेरने की बनाएंगे योजना
Aaj ki Taza Khabar (7 अगस्त 2025) Live: लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली सांसद राहुल गांधी के आवास पर आज इंडी गठबंधन के नेताओं का जमावड़ा लगने वाला है। इस दौरान राहुल गांधी अन्य विपक्षी दलों के नेताओं संग मोदी सरकार को घेरने की योजना बनाएंगे।Aaj ki Taza Khabar (7 अगस्त 2025) Live: ट्रंप ने भारत पर फोड़ा टैरिफ बम
Aaj ki Taza Khabar (7 अगस्त 2025) Live: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीद जारी रखने पर भारत पर ट्रैरिफ बम फोड़ा है। ट्रंप ने भारत से आयातित वस्तुओं पर अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया। इसके साथ ही भारतीय उत्पादों पर अमेरिका में लगने वाला शुल्क अब बढ़कर 50 प्रतिशत हो जाएगा।'बैकडोर NRC है SIR', ओवैसी को आशंका-मतदाता सूची का इस्तेमाल इसे लागू करने में कर सकती है सरकार
IIIT आईटी भागलपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए विनोद तावड़े, बोले-सफलता को संस्कार से जोड़ें छात्र
आज से दो दिन के बंगाल दौरे पर BJP अध्यक्ष, समीक्षा बैठक के अलावा इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल
LPU में छात्रा के साथ दुष्कर्म का दावा, स्टूडेंट्स ने किया हंगामा; यूनिवर्सिटी ने दावों को बताया झूठा और मनगढ़ंत
आज की ताजा खबर 27 सितंबर 2026: मन की बात का 138वां एपिसोड आज, एलएनजी-डीजल दोहरे ईंधन वाली ट्रेन आज से होगी शुरू
© 2026 Times Horizon Private Limited
