LIVE

आज की ताजा खबर, 9 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जारी की दूसरी लिस्ट; सीरियाई राष्ट्रपति अल-असल को रूस ने दी शरण

आज की ताजा खबर लाइव, 9 दिसंबर 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद देश छोड़ने के बाद रूस पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति पुतिन ने अल-असद को राजनीतिक शरण दी है। क्रेमलिन के सूत्रों ने भी बताया है कि सीरियाई राष्ट्रपति व उनका परिवार रूस में है। बता दें, रविवार को विद्रोहियों ने सीरिया की सरकार गिरा दी और राजधानी दमिश्क पर कब्जा कर लिया था। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने दो दिवसीय दौरे पर मॉस्को पहुंच गए हैं। वह यहां अपने समकक्ष के साथ बैठक करेंगे, साथ ही INS तुशील को भी नौसेना में शामिल करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान व हरियाणा का दौरा करेंगे। हरियाणा के पानीपत में वह एलआईसी की ‘बीमा सखी योजना’ की शुरुआत करेंगे। आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों के अपडेट्स...

आज की ताजा खबर LIVE
आज की ताजा खबर, 9 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जारी की दूसरी लिस्ट; सीरियाई राष्ट्रपति अल-असल को रूस ने दी शरण

  • आज की ताजा खबर, 9 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव:
  • रूस पहुंचे सीरियाई राष्ट्रपति अल-असद, पुतिन ने दी राजनीतिक शरण।
  • दो दिवसीय दौरे पर मॉस्को पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह।
  • पीएम मोदी आज करेंगे राजस्थान व हरियाणा का दौरा।
  • किसान आंदोलन को लेकर आज सुनवाई करेगो सुप्रीम कोर्ट।

DEC 09, 2024 17:42 IST

आगरा एयरपोर्ट को मिली बम की धमकी

आगरा हवाई अड्डे पर बम होने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की गई गहन तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। बताया गया था कि एयरपोर्ट के परिसर में बम रखा गया है।
DEC 09, 2024 17:05 IST

राजस्थान के टोंक में पुलिस कांस्टेबल के साथ मारपीट

जयपुर, नौ दिसंबर (भाषा) राजस्थान के टोंक जिले में एक थाने के बाहर मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ने पुलिस कांस्टेबल के साथ कथित तौर पर मारपीट की। थानाधिकारी भंवरलाल ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है और वह अचानक आक्रामक हो गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने थाने के बाहर मौजूद कांस्टेबल को धक्का दिया, जिसके बाद उसे पकड़कर थाने के अंदर ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के परिवार के सदस्यों को थाने बुलाया गया और उसे उनके साथ ही भेज दिया गया।
DEC 09, 2024 15:26 IST

हिमाचल प्रदेश में हुई पहली बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है, जिससे मनाली रोहतांग दर्रे के पास अटारी-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग तीन समेत राज्य की कम से कम 87 सडकें बंद हो गयीं। राज्य आपात अभियान केंद्र (एसईओसी) के अनुसार शिमला में कुल 58 सड़कें, किन्नौर में 17, कांगड़ा में छह, लाहौल और स्पीति में दो, कुल्लू और चंबा जिलों में एक-एक सड़क बंद हैं। हिमाचल के कुछ हिस्सों में बिजली की समस्या भी देखी गई क्योंकि 457 ‘ट्रांसफार्मर’ काम नहीं कर रहे थे। शिमला, समीपवर्ती पर्यटक रिसॉर्ट कुफरी, फागू, चांसेल, नारकंडा और चूड़धार पर्वतमालाओं के साथ-साथ कई ऊंचे पर्वतीय दर्रों में रविवार शाम को मौसम की पहली बर्फबारी हुई, जिससे दस सप्ताह का शुष्क मौसम खत्म हो गया और किसानों, सेब उत्पादकों एवं होटल व्यावसायियों के चेहरे पर खुशी आ गई।

DEC 09, 2024 14:00 IST

भारत का विकास हर क्षेत्र में नजर आता है : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि 'रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म' के मंत्र पर चलते हुए भारत ने जो विकास किया है वह हर क्षेत्र में नजर आता है तथा आज दुनिया का हर 'विशेषज्ञ व निवेशक' भारत को लेकर उत्साहित है। मोदी यहां 'राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट' के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘आज दुनिया का हर विशेषज्ञ, हर निवेशक भारत को लेकर उत्साहित है। रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफार्म के मंत्र पर चलते हुए भारत ने जो विकास किया है वह हर क्षेत्र में नजर आता है।’’
DEC 09, 2024 13:10 IST

दक्षिण कोरिया के न्याय मंत्रालय ने राष्ट्रपति यून पर यात्रा प्रतिबंध लगाया

दक्षिण कोरिया के न्याय मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रपति यून सूक येओल पर उनके द्वारा लगाए गए ‘मार्शल लॉ’ की घोषणा की जांच के दौरान विदेश यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
DEC 09, 2024 12:59 IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव: AAP की दूसरी लिस्ट जारी

दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। पार्टी ने एक चौकाने वाला फैसला लेते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जगह हाल ही में पार्टी ज्वाइन करने वाले अवध ओझा को पटपड़गंज से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
DEC 09, 2024 12:43 IST

सीरिया में सियासी उथल-पुथल पर विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हम सीरिया में चल रहे घटनाक्रमों के मद्देनजर वहां की स्थिति पर नज़र रख रहे हैं। हम इस बात पर ज़ोर देते हैं कि सभी पक्षों को सीरिया की एकता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखने के लिए काम करना चाहिए। हम सीरियाई समाज के सभी वर्गों के हितों और आकांक्षाओं का सम्मान करते हुए सीरिया के नेतृत्व वाली शांतिपूर्ण और समावेशी राजनीतिक प्रक्रिया की वकालत करते हैं। दमिश्क में हमारा दूतावास भारतीय समुदाय की सुरक्षा और संरक्षा के लिए उनके संपर्क में है।
DEC 09, 2024 12:18 IST

कोच्चि जाने वाला विमान चेन्नई में आपात स्थिति में उतरा

कोच्चि जा रहे एक निजी विमान को सोमवार को तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद यहां चेन्नई में आपात स्थिति में उतारा गया। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
DEC 09, 2024 12:18 IST

अदाणी मामले पर विपक्षी दलों का संसद परिसर में प्रदर्शन

विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के कई घटक दलों के सांसदों ने अदाणी समूह से जुड़े मुद्दे को लेकर सोमवार को संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।
DEC 09, 2024 12:17 IST

दक्षिण कोरिया में नौका डूबने से सात लोगों की मौत

क्षिण कोरिया के दक्षिणपूर्व तट के समीप ‘एक सैंड बार्ज’ (एक प्रकार का बालू हटाने वाला जहाज) से टकराकर एक नौका डूब गई, जिससे चालक दल के सात सदस्यों की मौत हो गयी तथा एक लापता हो गया। स्थानीय तटरक्षक बल और अग्नि विभाग ने यह जानकारी दी।
DEC 09, 2024 12:17 IST

पश्चिम बंगाल में देसी बम बनाते समय धमाका, तीन की मौत

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में सोमवार को देसी बम बनाते समय तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।
DEC 09, 2024 10:46 IST

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेताओं ने पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सोमवार को उनके 78वें जन्मदिन पर बधाई दी। खरगे ने सोनिया को हाशिए पर पड़े लोगों के अधिकारों की ‘‘सच्ची समर्थक’’ बताया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में सोनिया के योगदान ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है।
DEC 09, 2024 10:06 IST

​ढाका पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिस्री

DEC 09, 2024 10:02 IST

महोबा में पत्थर से सिर पर वार कर पत्नी की हत्या

महोबा जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पत्थर से सिर कुचलकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
DEC 09, 2024 09:57 IST

मॉस्को ने की अल-असद को शरण देने की पुष्टि

रूसी राजदूत मिखाइल उल्यानोव ने कहा है कि असद और उनका परिवार मॉस्को में है। रूस मुश्किल समय में अपने दोस्तों को धोखा नहीं देता है। उन्होंने अमेरिका पर तंज कसते हुए कहा है कि यही रूस और अमेरिका के बची अंतर है।
DEC 09, 2024 09:44 IST

मणिपुर में जबरन वसूली के आरोप में पीएलए सदस्य गिरफ्तार

मणिपुर पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी’ के एक सदस्य को जबरन वसूली की गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में इंफाल पश्चिम जिले से गिरफ्तार किया। सोमवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
DEC 09, 2024 08:49 IST

दिल्ली के कई स्कूलों में बम की सूचना

दिल्ली पुलिस ने बताया कि डीपीएस व जीडी गोयनका के बाद धीरे-धीरे दिल्ली के कई स्कूलों को​ इसी तरह का धमकी भरा ई-मेल भेजा गया। इसमें मदर मैरी स्कूल, ब्रिटिश स्कूल, सलवान पब्लिक स्कूल, कैम्ब्रिज स्कूल जैसे नामी स्कूल शामिल हैं।
DEC 09, 2024 08:22 IST

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति की विदेश यात्रा पर लग सकता है प्रतिबंध

‘योनहाप’ समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार पुलिस दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सूक येओल के विदेश यात्रा पर प्रतिबंध लगाने का विचार कर रही है।
DEC 09, 2024 07:44 IST

दिल्ली के दो स्कूलों को मिली बम की धमकी

दिल्ली के दो स्कूलों को एक बार फिर से बम की धमकी मिली है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरके पुरम और पश्चिम विहार स्थित दो स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम की धमकी दी गई है।
DEC 09, 2024 07:27 IST

चिन्मय दास के खिलाफ बांग्लादेश पुलिस ने दर्ज किया एक और मामला

हिंदुओं की ओर से तमाम विरोध के बावजूद बांग्लादेश में चिन्मय दास और समर्थकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने एक महीने पुराने मामले में चिन्मय दास और उनके समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।