LIVE
Aaj Ki Taza Khabar: ‘नहीं चाहिए कट्टा सरकार, फिर एक बार NDA सरकार', पीएम मोदी ने RJD पर साधा निशाना, 1 दिसंबर से शीतकालीन सत्र की होगी शुरुआत
नावी सरगर्मियों के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज बिहार के कदवा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। वहीं, देश के रेल नेटवर्क को आधुनिक बनाने की दिशा में आज एक और कदम बढ़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चार नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।
Aaj Ki Taza Khabar: ‘नहीं चाहिए कट्टा सरकार, फिर एक बार NDA सरकार', पीएम मोदी ने RJD पर साधा निशाना, 1 दिसंबर से शीतकालीन सत्र की होगी शुरुआत
NOV 08, 2025 17:55 IST
पूर्वी यूक्रेन में रूस के ड्रोन हमले में महिला की मौत, 11 घायल
पूर्वी यूक्रेन में शनिवार तड़के एक रूसी ड्रोन एक टॉवर ब्लॉक से टकरा गया, जिस समय कई लोग सो रहे थे। इस हमले में एक महिला की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। यूक्रेन के चौथे सबसे बड़े शहर दनिप्रो में यह हमला ऐसे समय हुआ जब पूर्व में रणनीतिक शहर पोक्रोवस्क के लिए लड़ाई अपने चरम पर पहुंच गई है। कीव और मॉस्को दोनों ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यह समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि वे युद्ध के मैदान में जीत हासिल कर सकते हैं। आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, दनिप्रो की नौ मंजिला इमारत में आग लग गई और कई अपार्टमेंट तबाह हो गए। बचावकर्मियों को पांचवीं मंजिल पर एक महिला का शव मिला और घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं।
NOV 08, 2025 17:55 IST
भाजपा ने गोवा को कानून-व्यवस्था से रहित राज्य बना दिया: केजरीवाल
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गोवा को कानून-व्यवस्था से रहित राज्य बनाने का आरोप लगाया और अपराध में वृद्धि होने का दावा किया। केजरीवाल ने ‘एक्स’ हैंडल पर कहा,‘‘हत्याएं, गोलीबारी, दिनदहाड़े लूटपाट। गोवा में क्या हो रहा है? भाजपा के राज में गोवा में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पिछले कुछ दिनों में ही पहाड़ काटने का विरोध कर रहे एक गोवावासी की हत्या कर दी गई, अवैध रेत खनन को लेकर नागरिकों पर गोली चलाई गई, एक युवक को पुलिस थाने के अंदर पीटा गया, सालिगाओ में लोगों की हत्याएं की गईं।’’
NOV 08, 2025 16:18 IST
पंजाब में उपचुनाव से पहले EC का एक्शन, तरनतारन SSP को किया सस्पेंड; लगे ये गंभीर आरोप
पंजाब के तरनतारन के एसएसपी डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल को उपचुनाव में दखलंदाज़ी के लिए निलंबित कर दिया गया। अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर को तरनतारन एसएसपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि पंजाब सरकार से तीन अधिकारियों का पैनल मांगा गया है। यह घोषणा 11 नवंबर को होने वाले तरनतारन विधानसभा उपचुनाव से तीन दिन पहले की गई है।
NOV 08, 2025 14:55 IST
‘नहीं चाहिए कट्टा सरकार, फिर एक बार राजग सरकार': पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को दावा किया कि बिहार में लोग राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नीत विपक्ष को वोट नहीं दे रहे हैं क्योंकि उन्हें डर है कि अगर वे सत्ता में आ गए तो उनकी सरकार ‘‘लोगों के सिर पर कट्टा रख देगी और उन्हें हाथ ऊपर करने का आदेश देगी’’।
प्रधानमंत्री ने राज्य के सीतामढ़ी जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बेहतर शिक्षा और खेल जैसे क्षेत्रों में विकास के अलावा स्टार्ट-अप उद्यमों को भी बढ़ावा दे रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य की जनता स्पष्ट रूप से कह रही है- ‘‘नहीं चाहिए कट्टा सरकार, फिर एक बार राजग सरकार।’’
मोदी ने कहा, ‘‘मैंने अपना प्रचार अभियान भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की धरती से शुरू किया था और अब उसका समापन चंपारण की ऐतिहासिक भूमि पर कर रहा हूं। हालांकि प्रचार कल तक जारी रहेगा, लेकिन यह मेरी अंतिम जनसभा है।’’
प्रधानमंत्री ने राज्य के सीतामढ़ी जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बेहतर शिक्षा और खेल जैसे क्षेत्रों में विकास के अलावा स्टार्ट-अप उद्यमों को भी बढ़ावा दे रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य की जनता स्पष्ट रूप से कह रही है- ‘‘नहीं चाहिए कट्टा सरकार, फिर एक बार राजग सरकार।’’
मोदी ने कहा, ‘‘मैंने अपना प्रचार अभियान भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की धरती से शुरू किया था और अब उसका समापन चंपारण की ऐतिहासिक भूमि पर कर रहा हूं। हालांकि प्रचार कल तक जारी रहेगा, लेकिन यह मेरी अंतिम जनसभा है।’’
NOV 08, 2025 08:14 IST
पीएम मोदी की आज सीतामढ़ी और बेतिया में चुनावी रैली
बिहार विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सीतामढ़ी और बेतिया में दो बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि बिहार को विकसित बनाने का संकल्प लेने वाले लोग एनडीए को एक बार फिर भारी बहुमत से जिताने जा रहे हैं।
NOV 08, 2025 07:54 IST
G20 समिट से ट्रंप का बहिष्कार
दक्षिण अफ्रीका से नाराजगी जताते हुए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बार के G20 सम्मेलन का बहिष्कार किया है। उनके इस फैसले को अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है।
NOV 08, 2025 07:54 IST
PM मोदी आज दिखाएंगे वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चार नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इन ट्रेनों के शुरू होने से यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा।
NOV 08, 2025 07:53 IST
प्रियंका गांधी की आज कदवा में रैली
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज बिहार के कदवा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। यह रैली आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस के प्रचार अभियान का अहम हिस्सा मानी जा रही है।
