Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खबर, 7 फरवरी, 2023: तुर्की और सीरिया में आए भूकंप से अब तक 4 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब इरदुगान ने 12 फरवरी तक राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। संसद में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के आसार हैं और पीएम मोदी जवाब दे सकते हैं। आज राजस्थान के जैसलमेर में सिद्धार्थ-कियारा सात फेरे लेंगे। हर गेस्ट को अटेंड करने के लिए एक अटेंडेंट है। हल्द्वानी स्थित बनभूलपुरा में रेलवे की विवादित भूमि मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई और 8 हफ्ते तक सुनवाई को आगे बढ़ा दिया है। देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं-
आज की ताजा खबर
त्रिपुरा विधानसभा के चुनावी समर में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उतर गए। उन्होंने यहां दो विधानसभा क्षेत्रों में विजय संकल्प रैली (बागबासा, कल्याणपुर-प्रमोदनगर ) व एक विधानसभा क्षेत्र में रोड शो कर विकास कार्यों के बलबूते दूसरी बार त्रिपुरा में भाजपा सरकार बनाने की अपील की तो कुशासन व घोटाले गिनाकर कम्युनिस्टों और कांग्रेस पर हमलावर रहे।
Aftab poonawala confession: श्रद्धा वालकर मर्डर केस में दिल्ली पुलिस ने 6629 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें हत्या से जुड़े तमाम पहलुओं को शामिल किया गया, बताया जा रहा है कि चार्जशीट में बताया है कि आफताब पूनावाला ने श्रद्धा वालकर की हत्या के तीन महीने बाद उसके सिर को ठिकाने लगाया था साथ ही आरोपी ने श्रद्धा की हड्डियों को मिक्सर में डालकर पीसा था और पाउडर बनाने के बाद उन्हें ठिकाने लगाया था।
चेल्सी और न्यूकैसल के पूर्व फॉरवर्ड क्रिस्टियन अत्सु को तुर्की में आये विनाशकारी भूकंप के बाद से मलबे से सुरक्षित निकाल लिया गया है । घाना फुटबॉल संघ ने ट्विटर पर यह जानकारी दी। घाना के खिलाड़ी अत्सु तुर्किये के क्लब हातायिस्पोर के लिये खेलते हैं। क्लब के प्रवक्ता मुस्तफा ओजात ने बताया था कि वह उस इमारत में थे जो नष्ट हो चुकी है । क्लब के दो खिलाड़ियों को मलबे से सुरक्षित निकाला जा चुका है।
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में दिल्ली के कंझावला जैसा केस सामने आया है, बताते हैं कि मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर एक शव करीब 11 किलोमीटर तक गाड़ी में फंसा रहा और जब ये कार मांट टोल प्लाजा पर पहुंची तब जाकर एक्सप्रेस वे के कर्मियों की निगाह गाड़ी के नीचे फंसे शव पर गई तो इसे लेकर हड़कंप मचा।
रामचरितमानस (Ramcharitmanas) पर दिए गए अपने बयान को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। उनके बयान का देशभर में विरोध हो रहा है और बीजेपी (BJP) मौर्य के बहाने सपा पर भी हमले कर रही है। वहीं स्वामी प्रसाद लगातार अपने बयान पर कायम हैं और विरोधियों पर हमले कर रहे हैं।
तमिलनाडु में वकील लक्ष्मण चंद्र विक्टोरिया गौरी ने मंगलवार (सात फरवरी, 2023) को मद्रास उच्च न्यायालय की अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश टी राजा ने राष्ट्रपति की ओर से जारी नियुक्ति आदेश पढ़ने सहित अन्य परंपराओं के बाद गौरी को शपथ दिलाई। वैसे, उनके अलावा चार और लोगों ने भी मद्रास हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की।
Hindenburg Research: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर इन दिनों जहां एक तरफ संसद में हंगामा मचा हुआ है वहीं शेयर बाजार में अडाणी ग्रुप अभी तक हजारों करोड़ रुपये का नुकसान उठा चुका है। लेकिन हम आपको यहां एक ऐसी सच्चाई बता रहे हैं जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।
अडानी ग्रुप के लिए एक और राहत की खबर आई है। फिच की सहयोगी रिसर्च फर्म क्रेडिट साइट ने कहा है कि अडानी ग्रुप को एसबीआई द्वारा दिए गए कर्ज को लेकर कोई बैंक पर कोई जोखिम नहीं है। क्योंकि एसबीआई द्वारा अडानी ग्रुप को दिया गया कर्ज उसके कुल कर्ज का केवल 0.88 फीसदी है। एसबीआई ने अडानी ग्रुप को 27000 करोड़ का कर्ज है।
Syria Earthquake: विनाशकारी भूकंप से तुर्की (Turkey) और सीरिया में भीषण तबाही आई है। दोनों देशों में 4 हजार से ज्यादा लोगों की मौत जबकि 5 हजार से ज्यादा इमारतें जमींदोज हो गई हैं। वहीं तुर्की के पड़ोसी देश सीरिया में भूकंप की वजह से उत्तरी भाग में एक जेल (Jail) की दीवार गिर गईं। इसके बाद जेल में कैदियों ने विद्रोह कर दिया। बताया जा रहा है कि भूकंप का फायदा उठाकर IS के 20 आतंकी फरार हो गए।
राजस्थान के उदयपुर में बजरंग दल (Bajrang Dal) कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई।आरोपी पहले दुकान में घुसे और फिर बजरंग दल के विभाग संयोजक राजेन्द्र परमार (Rajendra Parmar) के सिर पर तीन गोलियां मारी। राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ी मैग्जीन "इंद्रप्रस्थ संवाद" (Indraprastha Samwad) ने समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) पर जोर दिया है। मासिक पत्रिका के ताजा अंक के संपादकीय में कहा गया है कि समाज में किसी प्रकार का भेदभाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Turkey Earthquake: तुर्की और सीरिया में भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। सर्द मौसम, बारिश और बर्फबारी से लोग पहले ही परेशान थे और भूकंप से मची तबाही ने अब लोगों और बेहाल कर दिया है। अब तक तीन हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है जबकि हजारों इमारतें जमींदोज हो गई है। मलबे में जिंदगी की तलाश की जा रही और जैसे-जैसे राहत और बचाव का काम आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।
अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य के पश्चिमी हिस्से में सोमवार को भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। हालांकि, यह इलाके में गत 40 साल का सबसे शक्तिशाली भूकंप था। इस भूकंप से जानमाल की कोई हानि नहीं हुई है। अमेरिका के भूविज्ञान सर्वेक्षण विभाग ने प्राथमिक जानकारी में बताया कि स्थानीय समायुनसार सुबह छह बजकर 15 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र बफेलो का पूर्वी उपनगर वेस्ट सिनेका था और इसकी तीव्रता 3.8 मापी गई।
तुर्की और सीरिया में आए भूकंप ने कई लोगों को बेसहारा छोड़ दिया है। दोनों देशों में 7.8 तीव्रता के भूकंप ने ऐसी तबाही मचाई कि अब तक 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, हजारों लोग घायल हैं।
