आज की ताजा खबर, 6 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सोनम वांगचुक बोले- मंत्रियों ने तोड़ा वादा...करणी सेना और नागपुर से उठे आरक्षण विरोधी स्वर, ईरान ने कहा, 'मोजतबा खामेनेई से संपर्क करना बेहद कठिन'
आज की ताजा खबर लाइव, 6 अगस्त 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [सोनम वांगचुक अनशन न्यूज], [आरक्षण विरोधी अभियान], [मोजतबा खामेनेई] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: सोनम वांगचुक ने मंत्रियों पर आरोप लगाया है कि उनका भरोसा तोड़ा गया है, आखिर क्या मामला है? जानते हैं नीचे...इसके अलावा एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली फ्लाइट 300 फीट नीचे गिरी, इसमें कई लोग घायल हो गए हैं। सरकार का इसपर बयान आया है। वो भी जानते हैं। वहीं, करणी सेना और हर्ष दुबे का आरक्षण विरोधी अभियान शुरू हो गया है। राजस्थान से लेकर नागपुर तक बवाल देखने को मिल रहा है। इसपर पूरा अपडेट जानते हैं। इसके अलावा ईरान के राष्ट्रपति ने मोजतबा खामेनेई पर बड़ा बयान दिया है कि खामेनेई से संपर्क करना बहुत मुश्किल है।
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [सोनम वांगचुक अनशन न्यूज], [आरक्षण विरोधी अभियान], [मोजतबा खामेनेई] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: देश और दुनिया की बड़ी प्रमुख घटनाओं पर हर अपडेट लेकर हम आ गए हैं। एक तरफ सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्रियों पर अनशन समाप्त करने की तस्वीरें लीक कर वादा तोड़ने का आरोप लगाया है, वहीं दूसरी तरफ एयर इंडिया के विमान में भीषण टर्बुलेंस के बाद 17 लोग घायल हो गए हैं। देश में आरक्षण विरोधी आंदोलन की आंच तेज हो रही है, जबकि मध्य पूर्व में ईरान के राष्ट्रपति ने सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई से संपर्क में आ रही दिक्कतों पर बड़ा बयान दिया है। राष्ट्रपति पेजेशकियान ने स्वीकार किया कि इस समय ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के साथ सीधे संवाद में भारी कठिनाइयां आ रही हैं। आइए हर अपडेट नीचे पढ़ते हैं।
केदारनाथ हाईवे पर बारिश का कहर: तिलवाड़ा बाजार में बाढ़ जैसे हालात, प्रशासन ने जारी की चेतावनी
मौसम के अचानक बिगड़ने से तिलवाड़ा बाजार में स्थानीय लोगों और यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सड़क पर पानी और मलबा जमा होने के कारण आवागमन में भी दिक्कतें आईं।
रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
बांग्लादेश में 20 अगस्त को होगा राष्ट्रपति चुनाव
निर्वाचन आयोग सचिवालय के वरिष्ठ सचिव अख्तर अहमद ने बृहस्पतिवार को बताया कि मतदान 20 अगस्त को अपराह्न 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक जातीय संसद के सत्र कक्ष में होगा। चुनाव के लिए निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, नामांकन पत्र 13 अगस्त को पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त के कार्यालय में जमा किए जा सकेंगे। नामांकन पत्र की जांच 16 अगस्त को पूर्वाह्न 10:00 बजे से होगी।
अहमद के मुताबिक, 18 अगस्त को अपराह्न चार बजे तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। सरकारी समाचार एजेंसी बीएसएस के मुताबिक, अहमद ने संवाददाताओं को बताया कि राष्ट्रपति चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा संसद के अध्यक्ष हाफिज उद्दीन अहमद से बातचीत के बाद की गई। हाफिज उद्दीन अहमद संविधान के तहत 90 दिनों के लिए कार्यवाहक राष्ट्रपति के तौर पर काम कर रहे हैं।
बेलगावी में केएसआरटीसी बस और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत
पुलिस के अनुसार, हादसा गोकाक तालुक के कोन्नूर शहर में हुआ। मृतकों की पहचान सैफ मुल्ला (29), उनकी बेटी सीजा मुल्ला (4) और इम्तियाज बडगांव (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई एक अन्य बच्ची, जिहान शाहरुख कुडाचिकर को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, केएसआरटीसी की बस गोकाक की ओर जा रही थी, तभी कोन्नूर के पास एक मोटरसाइकिल से उसकी टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया कि यह मोटरसाइकिल गोकाक फॉल्स स्थित फोर्ब्स स्कूल से आ रही थी और इसे सैफ मुल्ला चला रहे थे। वाहन पर सैफ की बेटी सीजा, उनके दोस्त इम्तियाज तथा इम्तियाज की बेटी जिहान सवार थे।
पुलिस ने बताया कि इनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल बच्ची जिहान की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद बस चालक कथित तौर पर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच की और मामला दर्ज कर लिया है।
लखीमपुर खीरी हिंसा मामला: आशीष मिश्रा को राहत देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
आशीष मिश्रा ने अदालत से मौजूदा प्रतिबंधों में नरमी बरतने की मांग की थी। उनका कहना था कि इन शर्तों की वजह से वह पारिवारिक कार्यक्रमों, यहां तक कि अपनी बेटियों के जन्मदिन समारोह में भी शामिल नहीं हो पा रहे हैं।
हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत की शर्तों में किसी भी तरह की अतिरिक्त राहत देने से मना कर दिया।
सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने ट्रायल की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि अभियोजन पक्ष महत्वपूर्ण गवाहों, जिनमें प्रत्यक्षदर्शी भी शामिल हैं, को सूची से हटा रहा है।
इस पर CJI सूर्यकांत ने कहा कि इस तरह की शिकायतों को पहले ट्रायल कोर्ट के सामने उठाया जाना चाहिए। ट्रायल कोर्ट के समक्ष मामला रखने के बाद ही इन मुद्दों को सुप्रीम कोर्ट में उठाया जा सकता है।
गौरतलब है कि आशीष मिश्रा 2021 के लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आरोपी हैं, जिसमें किसानों समेत कई लोगों की मौत हुई थी।
सुनवाई एक एक मिनट बहुत कीमती
कोर्ट ने कहा कि सभी वकीलों से मैं आग्रह करूंगा कि वो 10 बजे तक कोर्ट में आ जाएं।
न्यायिक हिरासत में जेल में मौजूद आरोपियों को समय से वीसी से पेश कर दिया जाए।
विपक्ष का संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन
पटना में आधी रात को जमकर हंगामा, थानेदार का फूटा सर
पुणे: जेल में बंद आरोपी का 'बर्थडे सेलिब्रेशन' पड़ा भारी, येरवडा जेल के बाहर पटाखे फोड़ने वाला युवक गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर येरवडा जेल परिसर में विशेष गश्त और निगरानी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि इस मामले में वांछित आरोपी शंकर बालासाहेब भालके (19), निवासी धनकवड़ी पोस्ट ऑफिस चौक पर आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर उसे हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जेल में बंद सुल्तान सैयद के जन्मदिन के अवसर पर उसके दोस्तों ने येरवडा सेंट्रल जेल की सुरक्षा दीवार के पास सड़क पर पटाखे फोड़े, जिससे यातायात बाधित हुआ और लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ी। इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया, ताकि जेल में बंद आरोपी का महिमामंडन किया जा सके।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया के जरिए अपराधियों का महिमामंडन करने या ऐसे वीडियो प्रसारित कर अपराध को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह कार्रवाई पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के मार्गदर्शन में येरवडा पुलिस स्टेशन की जांच टीम ने की। कार्रवाई में पुलिस उपनिरीक्षक किशोर बेरड सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
'मंत्रियों ने तोड़ा वादा': 26 दिन का अनशन समाप्त करने की तस्वीरों पर भड़के सोनम वांगचुक
उन्होंने दावा किया कि खुफिया ब्यूरो (IB) के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में वादा किया गया था, लेकिन बैठक के पांच मिनट के भीतर ही तस्वीरें टीवी चैनलों पर चलने लगीं। वांगचुक ने किसी भी गुप्त समझौते ('मिडनाइट डील') से इनकार करते हुए कहा कि इस घटनाक्रम ने राजनीतिक नेतृत्व पर उनका विश्वास हिला दिया है।
