LIVE
आज की ताजा खबर 6 अगस्त 2024: पेरिस ओलंपिक के फाइनल में पहुंचे 'गोल्डन ब्वॉय' नीरज चोपड़ा, लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, जारी हुई एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा की तारीख
आज की ताजा खबर 6 अगस्त 2024, हिंदी न्यूज़ और बड़ी खबरें, पढ़ें आज की अहम खबरें-
- बांग्लादेश में जारी हिंसा अब थमती दिख रही है। बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने कहा कि बांग्लादेश में आज मंगलवार से कर्फ्यू खत्म कर दिया जाएगा।
- बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को जेल से बाहर निकाले का आदेश दे दिया गया है। बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने यह आदेश दिया है।
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दो दिवसीय दौर पर अयोध्या आएंगे। योगी मंगलवार और बुधवार को अयोध्या में ही ठहरेंगे।
- सुप्रीम कोर्ट ने सिसोदिया की जमानत याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रखा
AUG 06, 2024 18:35 IST
बांग्लादेश के पूर्व विदेश मंत्री गिरफ्तार
DBC न्यूज़ के अनुसार बांग्लादेश के पूर्व विदेश मंत्री डॉ. हसन महमूद को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेख हसीना की सरकार में विदेश मंत्री थे डॉ. हसन महमूद।
AUG 06, 2024 17:31 IST
आज की ताजा खबर: अमेरिका ने रद्द किया शेख हसीना का वीजा
भारत में मौजूद शेख हसीना की मुसीबतें कम होती नहीं दिख रही है। पहले ब्रिटेन ने पनाह देने से इनकार किया और अब खबर है कि अमेरिका ने शेख हसीना का वीजा रद्द कर दिया है।
AUG 06, 2024 16:40 IST
आज की ताजा खबर: बांग्लादेश के राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने संसद भंग की
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के बाद, प्रधानमंत्री पद से उनके (शेख हसीना के) इस्तीफा देने और देश छोड़ने के एक दिन बाद मंगलवार को संसद भंग कर दी।
AUG 06, 2024 16:25 IST
आज की ताजा खबर: विनेश फोगाट सेमीफाइनल में पहुंची
भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ओलंपिक में सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने यूक्रेन की खिलाड़ी को हरा दिया है।
AUG 06, 2024 16:23 IST
आज की ताजा खबर: लखनऊ में एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया
खनऊ के विक्रमादित्य मार्ग इलाके में मंगलवार को उन्नाव की 30 वर्षीय एक महिला ने कथित रूप से पारिवारिक विवाद से परेशान होकर आत्मदाह का प्रयास किया जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
AUG 06, 2024 15:26 IST
आज की ताजा खबर: पेरिस ओलंपिक के फाइनल में पहुंचे 'गोल्डन ब्वॉय' नीरज चोपड़ा
भारतीय एथलेटिक्स के लिये कई कीर्तिमान रच चुके नीरज चोपड़ा अपने दूसरे ओलंपिक में एक बार फिर अपने भाले से इतिहास रचने जा रहे हैं। हरियाणा के रहने वाले 26 वर्षीय खिलाड़ी ने ओलंपिक 2024 के क्वालिफिकेशन राउंड में शानदार भाला फेंक कर फाइनल में जगह बना ली है। उनका खिताबी मुकाबला 8 अगस्त 2024 को खेला जाएगा। इसमें उन्हें एक बार फिर से गोल्ड की उम्मीद होगी। नीरज चोपड़ा ने क्वालिफिकेशन राउंड में पहला भाला दूरी पर फेंका
AUG 06, 2024 15:25 IST
आज की ताजा खबर: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में कराया गया भर्ती
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है,डिस्चार्ज होने के करीब एक महीने बाद, लालकृष्ण आडवाणी को मंगलवार यानी 6 अगस्त को फिर से दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार, 96 वर्षीय आडवाणी की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। आडवाणी को न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में भर्ती कराया गया है। पिछले महीने अपोलो अस्पताल में भर्ती होने से कुछ दिन पहले आडवाणी को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भी भर्ती कराया गया था।
AUG 06, 2024 14:52 IST
आज की ताजा खबर: न्यूयॉर्क में वाणिज्य दूतावास पर बांग्लादेशी प्रदर्शनकारियों ने शेख मुजीबुर रहमान की तस्वीर उतारी
अमेरिका के न्यूयार्क से सामने आई तस्वीरों में प्रदर्शनकारियों को इमारत के अंदर घुसते और बांग्लादेश के संस्थापक की तस्वीर उतारते हुए दिखाया गया है, बांग्लादेश में पिछले कई हफ्तों से नौकरी कोटा के विरोध को लेकर अशांति है, जो हाल के हफ्तों में और बढ़ गई है, जिसमें 77 वर्षीय शेख हसीना दिवंगत शेख मुजीबुर रहमान की बेटी के इस्तीफे की मांग की गई है। हिंसक विद्रोह में कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई है सोमवार को शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया और देश छोड़कर भाग गईं
AUG 06, 2024 14:51 IST
आज की ताजा खबर: 'हसीना भागी नहीं होतीं तो उनकी हत्या हो गई होती, तानाशाहों के लिए यह सबक है
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कॉन्फेंस के मुखिया फारूक अब्दुल्ला ने बांग्लादेश में हुए तख्तापलट पर प्रतिक्रिया दी है। फारूक ने मंगलवार को कहा कि शेख हसीना यदि ढाका से भागी नहीं होतीं तो भीड़ उनकी भी हत्या कर दी होती। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था खराब है, उनकी आतंरिक स्थिति ठीक नहीं है। छात्रों ने एक आंदोलन शुरू किया जिसे कोई रोक नहीं पाया। इसे न तो सेना रोक पाई और न ही कोई और। यह एक सबक है।
AUG 06, 2024 14:51 IST
आज की ताजा खबर: जारी हुई एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा की तारीख, एक क्लिक पर देखें टाइम टेबल
मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए अहम (MP Board Class 10th Exam Date) सूचना है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने अगले साल होने वाली कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा की डेट घोषित कर (MP Board Class 12th Exam Date) दी है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा अगले साल 25 फरवरी से शुरू होंगी। बोर्ड ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी है।
AUG 06, 2024 14:49 IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फ़िज़ी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मंगलवार को फ़िज़ी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फ़िज़ी’ से सम्मानित किया गया। मुर्मू ने दोनों देशों के संबंधों की प्रशंसा की और कहा कि भारत एक मजबूत, लचीला और अधिक समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए फ़िज़ी के साथ साझेदारी करने को तैयार है। राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, फ़िज़ी के राष्ट्रपति रातू विलियम मैवालिली कटोनिवेरे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फ़िज़ी’ पुरस्कार प्रदान किया। यह फ़िज़ी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। फ़िज़ी की दो दिवसीय यात्रा पर आयीं मुर्मू ने इस सम्मान को भारत और फ़िज़ी के बीच ‘‘दोस्ती के गहरे संबंधों का प्रतिबिंब’’ बताया। यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की इस द्वीपसमूह राष्ट्र की पहली यात्रा है।
AUG 06, 2024 14:13 IST
मुझे निर्वासित करने वाली इस्लामी ताकतों ने ही हसीना को देश छोड़ने पर मजबूर किया: तसलीमा नसरीन
लेखिका तसलीमा नसरीन ने कहा है कि जिन इस्लामी ताकतों ने उन्हें बांग्लादेश से बाहर निकाला था, उन्होंने ही शेख हसीना को देश छोड़ने पर मजबूर किया। तसलीमा को उनकी पुस्तक ‘लज्जा’ को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शनों के बाद 1990 के दशक में बांग्लादेश से निर्वासित कर दिया गया था। हसीना ने अपनी सरकार की विवादास्पद आरक्षण प्रणाली के विरुद्ध जनता में भारी आक्रोश के बीच सोमवार को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और देश छोड़कर चली गईं। इस प्रणाली के तहत 1971 के मुक्ति संग्राम में लड़ने वालों के परिवारों के लिए 30 प्रतिशत नौकरियां आरक्षित की गई थीं। इस आरक्षण प्रणाली के खिलाफ प्रदर्शनों में 400 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।
AUG 06, 2024 13:41 IST
उच्चतम न्यायालय ने सिसोदिया की जमानत याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रखा
सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया की उन याचिकाओं पर मंगलवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिनमें उन्होंने कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और धन शोधन के मामलों में जमानत का अनुरोध किया है। न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने सिसोदिया की पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) एवं प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस वी राजू की दलीलें सुनीं।
AUG 06, 2024 13:10 IST
सलमान के घर गोलीबारी: कर्ज में डूबे शूटर ने मांगी जमानत
अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर अप्रैल में गोलीबारी करने वालों में से एक शूटर ने जमानत के लिए अनुरोध किया है और कहा है कि वह जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के सिद्धांतों से प्रेरित है। आरोपी विक्की कुमार गुप्ता ने सोमवार को कहा कि उसने कर्ज में फंसे होने के कारण अपराध किया। आरोपी गुप्ता ने दावा किया कि लॉरेंस बिश्नोई का नाम मामले में गलत तरीके से लिया गया है और गोलीबारी में उसकी कोई भूमिका नहीं है, जैसा कि मुंबई पुलिस दावा कर रही है। उसने कहा कि गोलीबारी का उद्देश्य सलमान खान (58) को 26 साल पहले दो काले हिरणों को मारने के कथित कृत्य के लिए डराना था। पिछले महीने यहां की एक अदालत में दायर पुलिस के आरोपपत्र में लॉरेंस बिश्नोई, उसके भाई अनमोल बिश्नोई और गिरोह के प्रमुख सदस्य रोहित गोधरा को मामले में 'वांछित आरोपी' बताया गया है।
AUG 06, 2024 12:53 IST
एअर इंडिया, इंडिगो, विस्तारा ने ढाका के लिए उड़ानें रद्द कीं
एअर इंडिया ने बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच मंगलवार को दिल्ली से ढाका के लिए अपनी सुबह की उड़ान रद्द कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि इंडिगो और विस्तारा ने बांग्लादेश की राजधानी के लिए मंगलवार की अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। विस्तारा मुंबई से ढाका के लिए दैनिक उड़ानों का संचालन करती है। कंपनी दिल्ली से ढाका के बीच तीन साप्ताहिक उड़ान सेवाएं भी उपलब्ध कराती है। एअर इंडिया के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि कंपनी ने ढाका के लिए अपनी सुबह की उड़ान रद्द कर दी है और वह दिन में फैसला लेगी कि बांग्लादेश की राजधानी के लिए शाम की उड़ान संचालित की जाएगी या नहीं। समयसारिणी के अनुसार, एअर इंडिया दिल्ली से ढाका के बीच रोज दो उड़ानें संचालित करती है। एअर इंडिया ने सोमवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, “बांग्लादेश में उभरती स्थिति को देखते हुए, हमने ढाका जाने और वहां से आने वाली अपनी उड़ानों के निर्धारित परिचालन को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।”
अधिकारियों ने बताया कि इंडिगो और विस्तारा ने बांग्लादेश की राजधानी के लिए मंगलवार की अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। विस्तारा मुंबई से ढाका के लिए दैनिक उड़ानों का संचालन करती है। कंपनी दिल्ली से ढाका के बीच तीन साप्ताहिक उड़ान सेवाएं भी उपलब्ध कराती है। एअर इंडिया के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि कंपनी ने ढाका के लिए अपनी सुबह की उड़ान रद्द कर दी है और वह दिन में फैसला लेगी कि बांग्लादेश की राजधानी के लिए शाम की उड़ान संचालित की जाएगी या नहीं। समयसारिणी के अनुसार, एअर इंडिया दिल्ली से ढाका के बीच रोज दो उड़ानें संचालित करती है। एअर इंडिया ने सोमवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, “बांग्लादेश में उभरती स्थिति को देखते हुए, हमने ढाका जाने और वहां से आने वाली अपनी उड़ानों के निर्धारित परिचालन को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।”
AUG 06, 2024 12:32 IST
नौकरी के बदले जमीन घोटाला : लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव की बढ़ीं मुश्किलें, ईडी ने दाखिल किया पूरक आरोपपत्र
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद, उनके बेटे तेजस्वी यादव और आठ अन्य आरोपियों के खिलाफ मंगलवार को एक पूरक आरोपपत्र दाखिल किया। पूरक आरोपपत्र विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने के समक्ष दाखिल किया गया, जिन्होंने मामले पर अगली सुनवाई के लिए 13 अगस्त की तारीख तय की।
ईडी का मामला सीबीआई की एक प्राथमिकी से उपजा है।
जांच एजेंसी के अनुसार, यह मामला 2004 से 2009 तक रेल मंत्री के रूप में लालू के कार्यकाल के दौरान मध्य प्रदेश के जबलपुर में रेलवे के पश्चिम-मध्य जोन में ग्रुप-डी में हुई भर्तियों से जुड़ा है। आरोप है कि रेलवे में भर्ती होने वाले लोगों ने नौकरी के बदले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो के परिवार के सदस्यों और सहयोगियों को उपहार स्वरूप जमीन दी थी।
ईडी का मामला सीबीआई की एक प्राथमिकी से उपजा है।
जांच एजेंसी के अनुसार, यह मामला 2004 से 2009 तक रेल मंत्री के रूप में लालू के कार्यकाल के दौरान मध्य प्रदेश के जबलपुर में रेलवे के पश्चिम-मध्य जोन में ग्रुप-डी में हुई भर्तियों से जुड़ा है। आरोप है कि रेलवे में भर्ती होने वाले लोगों ने नौकरी के बदले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो के परिवार के सदस्यों और सहयोगियों को उपहार स्वरूप जमीन दी थी।
AUG 06, 2024 11:39 IST
क्या मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत 15 साल की लड़की को शादी की इजाजत?
Muslim personal law: क्या मुस्लिम पर्सनल लॉ के मुताबिक 15 साल की मुस्लिम लड़की को भी शादी की इजाजत दी जा सकती है? सुप्रीम कोर्ट इस पर विचार करेगा। सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि इस मसले पर विभिन्न हाई कोर्ट के अलग अलग फैसले आ रहे हैं। इसके चलते भ्रम की स्थिति बन रही है। इन फैसलों के खिलाफ अलग अलग याचिकाएं दाखिल हो रही हैं। बेहतर होगा कि सुप्रीम कोर्ट इससे जुड़ी सभी याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई कर इस पर स्पष्टता दे। इस पर CJI ने कहा कि इस पर स्पष्टता की जरूरत है और हम जल्द इस पर विचार करेंगे। दरअसल, राष्ट्रीय महिला आयोग और राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमे हाई कोर्ट ने 15 साल की मुस्लिम लडकी की शादी को वैध करार दिया था।
AUG 06, 2024 10:55 IST
कांग्रेस विधायकों ने राजस्थान विधानसभा में रातभर धरना दिया
विधायक मुकेश भाकर को निलंबित किए जाने और उन्हें सदन से बाहर ले जाने के लिए मार्शल द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस के लगभग 50 विधायकों ने सोमवार को पूरी रात विधानसभा में आसन के सामने धरना दिया। कांग्रेस के विधायकों ने यह धरना सोमवार शाम लगभग साढ़े चार बजे शुरू किया था और वे पूरी रात सदन में बैठे रहे। विधायक सदन में गद्दे बिछाकर धरने पर बैठे और रात भर भजन गाए। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मंगलवार सुबह 'एक्स' पर धरने की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "रात्रि विश्राम और धरना, राजस्थान विधानसभा, जयपुर।"
सोमवार शाम सभापति संदीप शर्मा ने निलंबित किए गए कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर को सदन से बाहर जाने को कहा था। इसके बाद, मार्शल और कांग्रेस के विधायकों के बीच तनातनी और धक्का-मुक्की की नौबत आ गई थी। सभापति ने सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी थी। कांग्रेस की महिला विधायकों ने आरोप लगाया था कि मार्शल ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद पार्टी विधायक धरने पर बैठ गए।
सोमवार शाम सभापति संदीप शर्मा ने निलंबित किए गए कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर को सदन से बाहर जाने को कहा था। इसके बाद, मार्शल और कांग्रेस के विधायकों के बीच तनातनी और धक्का-मुक्की की नौबत आ गई थी। सभापति ने सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी थी। कांग्रेस की महिला विधायकों ने आरोप लगाया था कि मार्शल ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद पार्टी विधायक धरने पर बैठ गए।
AUG 06, 2024 09:57 IST
कमला हैरिस ने डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी हासिल की
कमला हैरिस ने अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी हासिल की, पार्टी की ओर से राष्ट्रपति चुनाव का टिकट पाने वाली पहली भारतीय-अफ्रीकी महिला बनीं।
AUG 06, 2024 08:33 IST
