LIVE

आज की ताजा खबर Live: सुप्रीम कोर्ट में आज CEC ज्ञानेश कुमार पर अहम सुनवाई...कोयल मल्लिक बीजेपी में हुईं शामिल

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar 5 अक्टूबर), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज), [CJP प्रोटेस्ट] [जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन] [पीएम मोदी] [काश पटेल] [फ्लायदुबई विमान हादसा] [राहुल गांधी] [कॉकरोच जनता पार्टी] [SIR विवाद] [ज्ञानेश कुमार] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE:मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के कामकाज और चुनाव आयोग के फैसलों को लेकर दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार, 5 अक्टूबर को सुनवाई करेगा। याचिकाओं में ज्ञानेश कुमार के निलंबन के साथ-साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े फैसलों, दिशा-निर्देशों और कथित सॉफ्टवेयर बदलावों को चुनौती दी गई है। वहीं, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर यमुना खादर इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ के बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्पेशल स्टाफ की टीम ने लॉरेंस बिश्नोई और राशिद केबलवाला गैंग के दो कथित शार्प शूटरों, मोहम्मद कैफ और मोहम्मद जसीम को गिरफ्तार कर लिया है। उत्तराखंड विधानसभा चुनावों से ठीक पहले प्रदेश कांग्रेस के भीतर गुटबाजी और अंदरूनी खींचतान एक बार फिर सतह पर आ गई है। AICC की महासचिव और उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता हरीश रावत द्वारा निकाली जा रही व्यक्तिगत यात्रा को लेकर अपनी कड़ी नाराजगी जताई है। उधर, फ्लाईदुबई विमान को कथित तौर पर हाईजैक कर आतंकी हमला करने की कोशिश के मामले में नया खुलासा हुआ है। रिपोर्टों के मुताबिक, UAE में हिरासत में लिए गए को-पायलट हमाम अल-हमामी ने जांचकर्ताओं को कथित तौर पर बताया कि वह विमान को इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर क्रैश करने की योजना बना रहा था। जानिए देश-दुनिया की हर खबरों पर अपडेट।
आज की ताजा खबर Live: सुप्रीम कोर्ट में आज CEC ज्ञानेश कुमार पर अहम सुनवाई...कोयल मल्लिक बीजेपी में हुईं शामिल
  • CEC ज्ञानेश कुमार के कामकाज और चुनाव आयोग के फैसलों पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
  • उत्तराखंड कांग्रेस में कलह: हरीश रावत की 'एकला चलो' यात्रा पर कुमारी सैलजा सख्त
  • दिल्ली में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ के बाद दो शार्प शूटर अरेस्ट
  • इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की योजना बना रहा था अल हमामी
Oct 5, 2026 | 10:56 AM IST

गुरुग्राम में एसटीएफ टीम पर हमला, कॉन्स्टेबल घायल

गुरुग्राम के भोंडसी में जेल रोड पर दो गुटों के बीच झड़प के दौरान कुछ लोगों ने विशेष कार्यबल (एसटीएफ) पर हमला कर दिया, जिसमें एक कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। घायल कॉन्स्टेबल की पहचान अमित कुमार के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि उसके पैर और पीठ में चोट आई है और अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। एसटीएफ की शिकायत पर, भोंडसी पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
उन्होंने बताया कि पुलिस फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए छापे मार रही है। हालांकि एसटीएफ और गुरुग्राम पुलिस के अधिकारियों ने इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन सूत्रों का दावा है कि एसटीएफ के दल पर बदमाशों के एक समूह ने हमला किया था। यह घटना शनिवार रात को हुई, जब एसटीएफ का दल अपनी सरकारी गाड़ी से भोंडसी स्थित एसटीएफ मुख्यालय जा रहा था और रास्ते में जेल रोड पर उन्हें दो गुटों के बीच झड़प होती दिखी। जहां एक गुट के कुछ सदस्य अपनी गाड़ी में भाग निकले, वहीं दूसरे गुट ने एसटीएफ से सदस्यों पर गोलीबारी कर दी। हमले के दौरान, कॉन्स्टेबल अमित तब घायल हो गए जब कथित तौर पर एक गाड़ी ने एसटीएफ की गाड़ी के दरवाजे को टक्कर मारी, जिससे वे सड़क पर गिर गए। इसके बाद कथित तौर पर एक स्कॉर्पियो उनके पैर के ऊपर से गुजर गयी। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी भाग गए।
Oct 5, 2026 | 10:51 AM IST

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह सनातन पदयात्रा निकालेंगे

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह सनातन पदयात्रा निकालने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं 20 अक्टूबर 2026 को विजयदशमी (दशहरे) के अवसर पर अधर्म पर धर्म की विजय के उद्देश्य के साथ शिव धाम (उज्जैन) से राम धाम (अयोध्या) तक "सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा" प्रारंभ करने जा रहा हूं। मैं पदयात्रा कर रहा हूं क्योंकि देश में सनातन धर्म को हिंदु-हिंदू करते रहे आरएसएस, वीएचपी और सावरकर ने सनातन धर्म को हिंदुत्व नाम दे दिया। जिस वजह से पूरे देश में हिंदू और मुसलमान, सिख, ईसाई के बीच खाई पैदा कर दी।
आज हिंदू धर्म की बात कोई नहीं कर रहा.. सब सनातन धर्म की बात कर रहे हैं, जब से मैंने सनातन धर्म कहना शुरू किया। हिंदू शब्द फारसी शब्द है.. हिंदू शब्द वेद, ग्रंथों, पुराणों में कही उपयोग नहीं हुआ।
Oct 5, 2026 | 10:47 AM IST

यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का बड़ा बयान

शिवपाल चाहें तो मना कर दें कि गठबंधन नहीं करना। सपा सांसद शिवपाल सिंह के बयान पर यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने टिप्पणी की है। SP सांसद शिवपाल सिंह के इस बयान पर कि "कांग्रेस को 50 से ज़्यादा सीटों की उम्मीद नहीं करनी चाहिए," UP कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, "तो वे मना कर दें। वे साफ-साफ कहें कि उन्हें गठबंधन नहीं चाहिए। कम से कम उनका रुख तो सही होना चाहिए। ऐसी गैर-जिम्मेदाराना बातें कहने की क्या जरूरत थी?"
Oct 5, 2026 | 10:44 AM IST

इधर हुआ राज्यसभा चुनाव के लिए नाम का ऐलान, उधर कोयल मल्लिक बीजेपी में हुईं शामिल

Koyel Mallick joins BJP- बंगाली सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री कोयल मल्लिक (रुक्मिणी मल्लिक) भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गई हैं। यह कदम बीजेपी द्वारा उन्हें पश्चिम बंगाल से राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित करने के तुरंत बाद सामने आया है। बता दें कि कोयल मल्लिक कुछ ही महीने पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के टिकट पर राज्यसभा सांसद बनी थीं, लेकिन जुलाई 2026 में उन्होंने सांसद पद और TMC दोनों से अचानक इस्तीफा दे दिया था। अब बीजेपी में शामिल होकर वह उसी खाली हुई सीट से दोबारा राज्यसभा जाने की तैयारी में हैं। बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने पश्चिम बंगाल की एकमात्र खाली राज्यसभा सीट के उपचुनाव के लिए कोयल मल्लिक (आधिकारिक नाम रुक्मिणी मल्लिक) के नाम पर मुहर लगाई। पश्चिम बंगाल की इस सीट के लिए 16 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। राज्य विधानसभा में बदले राजनीतिक समीकरणों और संख्या बल के आधार पर कोयल मल्लिक की जीत लगभग तय मानी जा रही है।
Oct 5, 2026 | 10:32 AM IST

कोयल मल्लिक बीजेपी में शामिल

राज्यसभा चुनाव के लिए टिकट मिलते ही कोयल मल्लिक ने थामा हाथों में कमल, बीजेपी में शामिल
Oct 5, 2026 | 09:33 AM IST

BJP राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष का आज लखनऊ दौरा

BJP राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष का आज लखनऊ दौरा है। राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर दौरा हो रहा है। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बैठक होगी। संघ, बीजेपी की अहम समन्वय बैठक होगी। बीएल संतोष सुबह लखनऊ में बैठकें करेंगे। बीएल संतोष सुल्तानपुर के लिए रवाना होंगे। सुल्तानपुर में होगी काशी, गोरखपुर क्षेत्र की समन्वय बैठक। संघ, बीजेपी के बीच समन्वय बैठक में चर्चा होगी। संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार भी शामिल होंगे।
Oct 5, 2026 | 09:30 AM IST

Noida Accident: सेक्टर-43 में डिवाइडर से भिड़ी BMW कार

नोएडा के सेक्टर-43 में सोमवार को एक तेज रफ्तार BMW कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा पुलिस चौकी के पास हुआ, जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक चालक नशे की हालत में था। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कार सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त BMW को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह मामला थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-43 का है।
Oct 5, 2026 | 09:27 AM IST

पटना स्नातक MLC चुनाव के लिए आज जेडीयू के उम्मीदवार नीरज कुमार करेंगे नामांकन

पटना स्नातक MLC चुनाव के लिए आज जेडीयू के उम्मीदवार नीरज कुमार करेंगे नामांकन। नीरज कुमार के नामांकन में NDA के बड़े नेता शामिल होंगे। निशांत कुमार, संजय झा, सहित NDA के कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद। नीरज कुमार 11 बजे अपने आवास से रोड शो करते हुए नामांकन के लिए निकलेंगे। पटना स्नातक MLC चुनाव को लेकर जेडीयू के भीतर घमासान मचा है। जेडीयू विधायक अनंत सिंह नीरज कुमार के खिलाफ जनसुराज के उम्मीदवार का प्रचार कर रहे हैं।
Oct 5, 2026 | 09:17 AM IST

इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की योजना बना रहा था अल हमामी

फ्लाईदुबई विमान को कथित तौर पर हाईजैक कर आतंकी हमला करने की कोशिश के मामले में नया खुलासा हुआ है। रिपोर्टों के मुताबिक, UAE में हिरासत में लिए गए को-पायलट हमाम अल-हमामी ने जांचकर्ताओं को कथित तौर पर बताया कि वह विमान को इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर क्रैश करने की योजना बना रहा था। रिपोर्ट के अनुसार, अल-हमामी की कथित योजना पहले विमान के कैप्टन को रास्ते से हटाने और फिर सामान्य तरीके से विमान उड़ाते रहने की थी। इसके बाद वह विमान के लिए जरूरी लैंडिंग क्लियरेंस हासिल करता और आखिरी समय में एयरपोर्ट की किसी इमारत या दूसरे विमान से टक्कर कराने की कोशिश करता। बताया गया है कि कथित तौर पर योजना को अंतिम क्षण तक छिपाकर रखने का मकसद सुरक्षा एजेंसियों को समय रहते खतरे की जानकारी न होने देना था, ताकि विमान को रोका न जा सके।
Oct 5, 2026 | 09:17 AM IST

उत्तराखंड कांग्रेस में कलह

Kumari Selja: उत्तराखंड विधानसभा चुनावों से ठीक पहले प्रदेश कांग्रेस के भीतर गुटबाजी और अंदरूनी खींचतान एक बार फिर सतह पर आ गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की महासचिव और उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता हरीश रावत द्वारा निकाली जा रही व्यक्तिगत यात्रा को लेकर अपनी कड़ी नाराजगी जताई है। कुमारी सैलजा ने 1 अक्टूबर को हरीश रावत को एक पत्र जारी कर साफ कर दिया है कि बिना संगठन की अनुमति और चर्चा के इस तरह का कोई भी समानांतर कार्यक्रम पार्टी के हितों के खिलाफ है।
Oct 5, 2026 | 09:17 AM IST

दिल्ली में मुठभेड़, दो शार्प शूटर अरेस्ट

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर यमुना खादर इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ के बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्पेशल स्टाफ की टीम ने लॉरेंस बिश्नोई और राशिद केबलवाला गैंग के दो कथित शार्प शूटरों, मोहम्मद कैफ और मोहम्मद जसीम को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से करीब 26 राउंड अंधाधुंध फायरिंग हुई, जिसमें दोनों अपराधियों के पैरों में गोलियां लगी हैं। घायल बदमाशों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Oct 5, 2026 | 09:16 AM IST

CEC ज्ञानेश कुमार पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के कामकाज और चुनाव आयोग के फैसलों को लेकर दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार, 5 अक्टूबर को सुनवाई करेगा। याचिकाओं में ज्ञानेश कुमार के निलंबन के साथ-साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े फैसलों, दिशा-निर्देशों और कथित सॉफ्टवेयर बदलावों को चुनौती दी गई है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची तथा वी. मोहना की पीठ इन याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि कुछ फैसले दो अन्य चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की सहमति के बिना लिए गए। हालांकि, चुनाव आयोग का कहना है कि उसके सभी आदेश कानूनी प्रक्रिया के तहत जारी हुए हैं और आयोग के भीतर अलग-अलग विचार होना संस्थागत विवेचना का सामान्य हिस्सा है।