UP में रामनवमी पर हाई अलर्ट, अपने सर्वोच्च सम्मान 'मित्र विभूषण' से श्रीलंका ने PM मोदी को किया सम्मानित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पड़ोसी देश श्रीलंका में हैं। वह अपने तीन दिवसीय दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री के रूप में श्रीलंका की यह उनकी चौथी यात्रा है। पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान श्रीलंका ने स्वागत जोरदार तरीके से किया। उनके मान-सम्मान में कोई कमी नहीं रहने दी है। यही नहीं उसने अपने सर्वोच्च सम्मान 'मित्र विभूषण' से पीएम मोदी को सम्मानित किया है। प्रधानमंत्री बीते शुक्रवार को जब कोलंबो पहुंचे तो उनका स्वागत और अगवानी करने में श्रीलंका सरकार ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायका ने मंत्रियों की फौज उतार दी। कनाडा के ओटावा के निकट रॉकलैंड में चाकू घोंपने से एक भारतीय नागरिक की दुखद मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है।
- यूक्रेन के केंद्रीय शहर क्रीवी रीह पर शुक्रवार को रूसी मिसाइल हमले में छह बच्चों सहित कम से कम 14 लोगों की मौत हो गयी जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए।
- यूक्रेनी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। द्निप्रोपेट्रोव्स्क क्षेत्र के प्रमुख सेरही लिसाक ने रूसी बैलिस्टिक मिसाइल हमले को 'नागरिकों के विरुद्ध' युद्ध करार दिया।
- यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिकी और यूरोपीय नेता रूस पर संघर्ष विराम स्वीकार करने के लिए दबाव डाल रहे हैं।
- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दल राष्ट्रीय लोकदल द्वारा संसद में वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन करने पर पार्टी के प्रदेश महासचिव शाहजेब रिजवी ने शुक्रवार को अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
- उनके इस्तीफे को वक्फ विधेयक पर राष्ट्रीय लोकदल में बगावत के रूप में देखा जा रहा है।
UP में रामनवमी पर हाई अलर्ट, अपने सर्वोच्च सम्मान 'मित्र विभूषण' से श्रीलंका ने PM मोदी को किया सम्मानित
UP में रामनवमी पर हाई अलर्ट
मध्य यूक्रेन पर रूस के मिसाइल हमले से 18 की मौत
न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को गुप्त ढंग से शपथ दिलाए जाने से बार एसोसिएशन दुखी
दिल्ली उच्च न्यायालय से इलाहाबाद उच्च न्यायालय स्थानांतरित न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को गुप्त तरीके से शपथ दिलाए जाने से हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने दुख व्यक्त किया है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली को लिखे पत्र में एसोसिएशन के सचिव विक्रांत पांडेय ने कहा, “गुप्त तरीके से न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को शपथ दिलाए जाने के बारे में जानकर पूरे बार एसोसिएशन को दुख है।” उन्होंने कहा, “एक न्यायाधीश का शपथ ग्रहण, हमारी न्यायिक प्रणाली में एक सर्वोत्कृष्ट आयोजन होता है। इस संस्थान में समान रूप से भागीदार अधिवक्ताओं को इससे दूर नहीं रखा जा सकता। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने एक प्रस्ताव पारित कर कहा है कि यह शपथ ग्रहण भारत के संविधान के विरुद्ध है, इसलिए एसोसिएशन के सदस्य असंवैधानिक शपथ से जुड़ना नहीं चाहते।” पांडेय ने कहा, “हम यह समझने में असमर्थ हैं कि इस शपथ में “गोपनीय” क्या है। हमें समझाया गया कि न्याय व्यवस्था निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हर कदम उठा रही है, लेकिन इस शपथ ग्रहण की अधिसूचना बार को क्यों नहीं दी गई, इस प्रश्न ने एक बार फिर आम आदमी की न्यायिक व्यवस्था में आस्था घटाई है।” उन्होंने कहा, “हमारी पीठ के पीछे न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को जिस तरह से शपथ दिलाई गई, हम स्पष्ट रूप से उसकी निंदा करते हैं। पारंपरिक रूप से शपथ ग्रहण खुली अदालत में कराया जाता रहा है, लेकिन अधिवक्ता बिरादरी को इसकी सूचना नहीं देने से इस संस्थान में उनका भरोसा घट सकता है।” बार एसोसिएशन ने मुख्य न्यायाधीश से इस संस्थान के बुनियादी मूल्यों का संरक्षण करने और संस्थान की परंपराओं का पालन करने का अनुरोध किया है। पांडेय ने कहा, “एसोसिएशन को यह भी पता चला है कि ज्यादातर न्यायाधीशों को भी उक्त शपथ ग्रहण में आमंत्रित नहीं किया गया। इस प्रकार से, कानूनी और परंपरागत रूप से न्यायमूर्ति वर्मा को दिलाई गई शपथ गलत एवं अस्वीकार्य है।” बार एसोसिएशन ने मुख्य न्यायाधीश से न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को कोई प्रशासनिक या न्यायिक कार्य नहीं देने का अनुरोध किया है।
केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम के लिए निकले 30 लोग सड़क दुर्घटना में घायल
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शनिवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे 30 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के पालनार गांव के करीब एक पिकअप वाहन के पलटने से उसमें सवार 30 लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि जिले के नक्सल प्रभावित पोटाली गांव के निवासी एक पिकअप वाहन में सवार होकर केंद्रीय गृह मंत्री शाह के कार्यक्रम में शामिल होने दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय के लिए निकले थे। अधिकारियों ने बताया कि जब वाहन पालनार के करीब पहुंचा तब वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 30 लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। बाद में पुलिस दल और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में दंतेवाड़ा जिला अस्पताल और कुआकोंडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
‘एल2: एम्पुरान' के निर्माता गोपालन की चिटफंड कंपनी ने फेमा कानून का उल्लंघन किया : ईडी
'आप' ने निजी स्कूलों में फीस वृद्धि को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा
सरकार ने मणिपुर में शांति के लिए मेइती-कुकी समूहों के साथ बैठक की
‘आप' विधायक अमानतुल्लाह खान ने वक्फ विधेयक के खिलाफ SC का रुख किया
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर्नाटक के करवार नौसैनिक अड्डे पर पहुंचे
तीसरी बार समन जारी होने के बावजूद मुंबई पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए कामरा
खार पुलिस ने एक कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने पर शिवसेना के विधायक मुरजी पटेल की शिकायत पर कामरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
