आज की ताजा खबर, 4 नवंबर, 2022: दिल्ली में प्रदूषण का कहर, एमसीडी चुनाव की तारीख का ऐलान
अवाम को संबोधित करते हुए बोले इमरान खान, पहले से पता था हमला होगा
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को दावा किया कि गुरुवार को वजीराबाद में अपने लंबे मार्च के दौरान एक कंटेनर के ऊपर खड़े होने के दौरान एक हत्या के प्रयास के दौरान उनके पैरों में चार गोलियां लगीं। खान ने कहा कि उन्हें पहले से ही खतरे के बारे में पता चल गया था। पूरी खबर पढ़ेंगुजरात चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 43 उम्मीदवारों की पहली सूची
गुजरात विधानसभा के लिए कांग्रेस ने 43 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। बता दें कि इस लिस्ट में नए चेहरों पर पार्टी ने दांव चला है। कांग्रेस का कहना है कि गुजरात में बदलाव की बयार बह रही है। बस जनता तो अब ईवीएम पर बटन दबाना है। बीजेपी के 35 साल के राज में राज्य बहुत पीछे चला गया है। पूरी खबर पढ़ेंदेश में हर 5 वीं मौत वायु प्रदूषण से !
लॉन्सेंट की रिपोर्ट के अनुसार भारत में हर साल दमघोटूं हवा के कारण समय से पहले 16.7 लाख लोग जान गवां देते हैं। दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित 30 शहरों में से 21 भारत में हैं। इसमें भी मौत की सबसे बड़ी वजह PM (Particulate Matter)है। पूरी खबर पढ़ेंदिल्ली नगर निगम चुनाव की तारीख का ऐलान
दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। दिल्ली चुनाव आयुक्त विजय देव ने बताया कि 4 दिसंबर को मतदान होगा और नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे। पूरी खबर पढे़ंदिल्ली सरकार के 50 फीसदी कर्मचारी घर से काम करेंगे: गोपाल राय
दिल्ली में वायु प्रदूषण के खतरनाक स्थिति में पहुंचने के बीच पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार के 50 फीसदी कर्मचारियों को सोमवार से ‘घर से काम’ (वर्क फ्रॉम होम) करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि निजी कार्यालयों को भी इस नियम का अनुसरण करने के संबंध मं परामर्श जारी किया जाएगा।एनएचआरसी ने वायु प्रदूषण को लेकर दिल्ली और तीन पड़ोसी राज्यों के मुख्य सचिवों को तलब किया
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण की भयावह स्थिति के मद्देनजर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के मुख्य सचिवों से कहा है कि वे इस विषय पर चर्चा के लिए उसके समक्ष 10 नवंबर को उपस्थिति हों। आयोग की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई है।ठग सुकेश चंद्रशेखर के आरोपों के बाद तिहाड़ जेल के महानिदेशक संदीप गोयल का तबादला
ठग सुकेश चंद्रशेखर द्वारा जेल में संरक्षण के ऐवज में 10 करोड़ रुपये की जबरन वसूली के आरोप लगाए जाने के कुछ दिन बाद तिहाड़ जेल के महानिदेशक संदीप गोयल का तबादला कर दिया गया।विलियमसन और स्पिनरों ने न्यूजीलैंड को आयरलैंड पर दिलाई जीत
केन विलियमसन के 35 गेंद में 61 रन के बाद स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन के दम पर न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को आयरलैंड को 35 रन से हराकर टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश की ओर कदम रख दिया ।सबूतों को जुटा रही पुलिस
इमरान खान पर हुए हमले की जांच अल्लाहवाला चौक पर चल रही है.पुलिस, सुरक्षा और फोरेंसिक टीम घटना स्थल से सबूत जुटाने में लगी हुई है। पुलिस हिरासत में लिए गए संदिग्ध और उसके परिवार से भी पूछताछ कर रही है। घटनास्थल से मिले गोलियों के खोल और घटना के वीडियो की भी जांच की जा रही है।गुजरात: मोरबी में पुल गिरने की घटना के सिलसिले में नगर पालिका के मुख्य अधिकारी निलंबित
गुजरात सरकार ने मोरबी शहर में पुल गिरने की घटना के मद्देनजर मोरबी नगर पालिका के मुख्य अधिकारी संदीप सिंह जाला को निलंबित कर दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।केजरीवाल की प्रेस कांफ्रेस
प्रदूषण को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस करके अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने कहा कि पराली जलाने की घटना उनकी सरकार की विफलता है, अगले साल तक इस पर काबू कर लिया जाएगा।पुंछ जिले में भूस्खलन में तीन घायल
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शुक्रवार को भूस्खलन के बाद एक घर के ऊपर बड़े-बड़े पत्थर गिरने से तीन लोग घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।आयरलैंड का न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला
आयरलैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच में शुक्रवार को टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। दोनों टीमों ने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है।केजरीवाल गुजरात के लिए ‘आप' के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा करेंगे
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को अगले महीने होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा करेंगे। पार्टी पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी।बिहार में सीआरपीएफ कांस्टेबल ने खुद को गोली मारी
बिहार के गया जिले में गुरुवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक कांस्टेबल ने आत्महत्या करने की कोशिश की। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। गया जिले के नक्सल प्रभावित इमामगंज प्रखंड में सीआरपीएफ की 159 बटालियन में तैनात छोटूलाल जाट ने अपनी इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली।दिल्ली में वायु प्रदूषण से एमरजेंसी जैसे हालात
दिल्ली के ज़्यादातर इलाकों में AQI 450 के पार। दिल्ली में सुबह का AQI 453 दर्ज हुआ। दिल्ली में सबसे ज़्यादा AQI 483 बवाना में दर्ज हुआ। आंनद विहार में AQI 473, मुंडका में 476, वजीरपुर475, नरेला 477, जहँगीरपुरी 485, रोहिणी 474, विवेक विहार 475, नजफगढ़ 481, इंडिया गेट 448, IGI एयरपोर्ट 453, बवाना 475,अशोक विहार 471, सोनिया विहार 473, अलीपुर 476, ITO 444, मंदिर मार्ग 374 AQI दर्ज हुआ।दिल्ली में धुंध
दिल्ली में बीते 10 वर्षों में बड़े अपराधों में 440 फीसदी की बढ़ोतरी : रिपोर्ट
राष्ट्रीय राजधानी में 2012 से 2021 तक पिछले 10 वर्षों में बड़े अपराधों की सूचना दर्ज कराने के मामले में 440 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। प्रजा फाउंडेशन द्वारा 'स्टेट ऑफ पुलिसिंग एंड लॉ एंड ऑर्डर इन दिल्ली' पर तैयार रिपोर्ट में मामलों की जांच के साथ-साथ दिल्ली में मुकदमे की सुनवाई के बारे में भी प्रकाश डाला गया है।प्लेटफॉर्म टिकट की कीमतों में कटौती
उत्तर रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकट की कीमतों में कटौती की। कुल 14 रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की दरें घटाकर 10 रुपए कर दी गई हैं। दिवाली और छठ पूजा के कारण कीमतें बढ़ाकर 50 रुपए कर दी गई थी, जो अब कम हो गई हैं।मोरबी में सर्च ऑपरेशन बंद
मोरबी पुल हादसे में लोगों को बचाने के लिए शुरू किया गया सर्च ऑपरेशन अब खत्म कर दिया गया है। इस हादसे में कुल 134 लोगों की लाशें निकाली गईं हैं। राज्य राहत आयुक्त हर्षद पटेल ने कहा कि अब किसी के लापता होने की खबर नहीं है इसलिए बचाव अभियान रोक दिया गया है।इमरान खान हमला
पाकिस्तान नें इमरान खान पर हुए हमले के बाद से तनाव बना हुआ है, उनके समर्थक सड़कों पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं इमरान खान ने तीन लोगों पर इस हमले में शामिल होने का शक जताया है, जिसमें प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का नाम भी शामिल है।इजराइल में नेतन्याहू की वापसी
इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू ने शानदार वापसी की है। बेंजामिन नेतन्याहू की पार्टी को आम चुनाव में बड़ी जीत मिली है। नेतन्याहू एक बार फिर से पीएम बनने जा रहे हैं। पीएम मोदी ने अपने दोस्त बेंजामिन नेतन्याहू को बधाई दी है।दिल्ली की हवा जहरीली
दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा दिन ब दिन खराब होती जा रही है। दिल्ली में ग्रेप-4 को लागू कर दिया गया है। वहीं नोएडा में प्रदूषण के कारण स्कूलों को बंद कर दिया गया है और ऑनलाइन क्लास शुरू कर दिया गया है।फारस की खाड़ी और काला सागर में बहा भारतीयों का खून, संघर्ष के दौरान 16 नाविकों की मौत; सरकार ने दी जानकारी
राजघाट में खरगे समेत विपक्षी सांसदों ने महात्मा गांधी को किया नमन, कल फिर एकत्रित होंगे सांसद; नई रणनीति तैयार!
आधी रात दिल्ली की सड़कों पर भी सुरक्षित रहेंगे लोग? सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस को दिए सख्त निर्देश
'हर काम संविधान के दायरे में हो, उल्लंघन पर...', CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर मुरली मनोहर जोशी का दो टूक जवाब
सुप्रीम कोर्ट में मामला, फिर सड़कों पर प्रदर्शन क्यों? राहुल गांधी से BJP का तीखा सवाल
© 2026 Times Horizon Private Limited
