LIVEताजा खबर, हिंदी समाचार, 4 मार्च 2024: इलेक्टोरल बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची SBI, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा

ताजा खबर, हिंदी समाचार, 4 मार्च 2024: इलेक्टोरल बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची SBI, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 4 मार्च 2024 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 4 मार्च 2024 की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार : दिल्ली विधानसभा में आज यानी सोमवार 4 मार्च को दिल्ली का बजट पेश किया गया। इस दौरान दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने 76 हजार करोड़ का बजट रखा। आम आदमी पार्टी की सरकार के इस बजट में एक बार फिर स्कूल और अस्पतालों पर जोर दिया गया है। वित्त मंत्री ने घोषणा की कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार दिल्ली की हर महिला को हर महीने 1000 रुपये देगी। केजरीवाल सरकार का मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी और बसों में मुफ्त सफर के बाद चुनावी साल में महिलाओं को लुभाने का यह एक और बड़ा दांव है वहीं बाराबंकी से बीजेपी सांसद और लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बाराबंकी से बनाए गए उम्मीदवार उपेंद्र सिंह रावत ने आगामी चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। उपेंद्र सिंह रावत का एक आपत्तिजनकर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद उन्होंने कहा कि निर्दोष साबित होने तक वो चुनाव नहीं लड़ेंगे उधर सुप्रीम कोर्ट से आप आदमी पार्टी को झटका दिया है बताया जा रहा है कि दिल्ली के राउज़ एवेन्यू स्थित पार्टी दफ्तर खाली करना होगा, सुप्रीम कोर्ट ने 15 जून तक दफ्तर खाली करने के आदेश दिए, लोकसभा चुनाव के कारण समय दिया है उधर छत्तीसगढ़ की एक 21 वर्षीय एक मंचीय कलाकार के साथ झारखंड के पलामू में उसके सह-कलाकारों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। यह घटना दुमका जिले में एक विदेशी पर्यटक के साथ कथित तौर पर हुए सामूहिक बलात्कार के कुछ दिन बाद हुई है वहीं उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है और कई दिल्ली, यूपी सहित कई राज्यों में बारिश हुई है जिससे तापमान में गिरावट आई है, जानें बड़ी खबरों का अपडेट-
हजारीबाग में डेंटल डॉक्टर ने दो बेटियों को जहर देकर मारा फिर काट ली अपनी कलाई की नस
झारखंड के हजारीबाग जिले में सोमवार दोपहर 40 वर्षीय एक दंत चिकित्सक ने अपनी दो बच्चियों को जहर देने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी, पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के वास्तविक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है, और पारिवारिक कलह को इसका कारण बताया जा रहा है,
पढ़ें पूरी खबर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सीट से इस्तीफा दिया है वहीं जेपी नड्डा (jp nadda) गुजरात से राज्यसभा सदस्य बने रहेंगे जहां से अभी महज 13 दिन पहले ही यानी 20 फरवरी को गुजरात से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए थे,
पढ़ें पूरी खबर लालू यादव के बयान पर PM Modi ने इंडिया गठबंधन को लपेटा
पीएम मोदी ने लालू यादव के परिवार वाले बयान पर पूरे इंडिया गठबंधन को लपेट लिया। एक रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि इंडिया गठबंधन के लोगों ने मुझे गाली देने का नया फॉर्मूला निकाला है। वो कहते हैं मेरा परिवार नहीं है, मेरा परिवार पूरा देश है,
पढ़ें पूरी खबर इलेक्टोरल बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची एसबीआई
इलेक्टोरल बॉन्ड से संबंधित जानकारी देने के लिए एसबीआई ने और समय की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी देने के लिए एसबीआई को 6 मार्च तक का समय दिया था। जिसे खत्म होने में दो दिन बचे हैं। अब एसबीआई सुप्रीम कोर्ट पहुंची है और इसके लिए 30 जून तक का वक्त मांगा है,
पढ़ें पूरी खबर कुछ ऐसा होगा भारत का पहला अंतरिक्ष स्टेशन
अंतरिक्ष क्षेत्र में एक से बढ़कर एक कामयाबी अपने नाम कर चुका भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अब एक लंबी छलांग लगाने की दिशा में काम कर रहा है। भारत का पहला अंतरिक्ष स्टेशन बनाने के लिए वह तेजी से काम में जुटा है। इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा है कि इस अंतरिक्ष स्टेशन का पहला मॉड्यूल अगले कुछ वर्षों में लॉन्च कर दिया जाएगा। अंतरिक्ष में देश का अपना स्पेस स्टेशन रवाना करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महात्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है,
पढ़ें पूरी खबर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टुकड़ों में मिला महिला का शव, घंटों तक रौंदती रहीं गाड़ियां
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। जहां एक महिला का क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ मिला। एक्सप्रेस-वे पर एक महिला का शव घंटों तक पड़ा रहा और वहां से कई गाड़ियां शव को रौंदते हुए निकल गई। जिससे शव के कई टुकड़े हो गए,
और पढ़ें सुप्रीम कोर्ट से आप आदमी पार्टी को झटका खाली करना होगा दिल्ली वाला पार्टी दफ्तर
सुप्रीम कोर्ट से आप आदमी पार्टी को झटका दिया है बताया जा रहा है कि दिल्ली के राउज़ एवेन्यू स्थित पार्टी दफ्तर खाली करना होगा, सुप्रीम कोर्ट ने 15 जून तक दफ्तर खाली करने के आदेश दिए, लोकसभा चुनाव के कारण समय दिया है,सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पार्टी दफ्तर के लिए जमीन के लिए केंद्र के समक्ष आवेदन करे,
पढ़ें पूरी खबर आप आम आदमी नहीं..., बड़बोले स्टालिन के बेटे को 'सुप्रीम' फटकार
सनातन विरोधी बयानों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना मंत्री उदयनिधि स्टालिन को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा है कि आप आम आदमी नहीं हैं और एक मंत्री हैं। आपको पता होना चाहिए कि इस तरह की टिप्पणी का क्या परिणाम होगा। बता दें, बीते दिनों स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को लेकर कई टिप्पणियां की थीं,
पढ़ें पूरी खबरजिस दिन भारत का सूर्य मिशन होना था लॉन्च, उसी दिन इसरो चीफ के लिए आ गई थी बुरी खबर!
इसरो चीफ एस सोमनाथ को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार जिस दिन भारत का सूर्यमिशन यानि कि आदित्य एल 1 लॉन्च किया जाना था, उसी दिन उन्हें पता चला कि वो कैंसर से पीड़ित हैं। इसरो चीफ एस सोमनाथ को पेट का कैंसर हुआ था। जिसके बाद उन्हें ऑपरेशन और कीमोथेरेपी की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा,
पढ़ें पूरी खबर पीएम पर लालू के हमले के बाद BJP हुई एकजुट
राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव के 'परिवारवाद' वाले तंज के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य पार्टी नेताओं ने पीएम मोदी के साथ एकजुटता दिखाते हुए अपना बायो बदल लिया। इन सभी ने अपने ट्विटर बायो पर अपने नाम के साथ 'मोदी का परिवार' भी लिखा है। पार्टी ने कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी का परिवार है,
पढ़ें पूरी खबरभारत सैन्य साजो-सामान मामले में आयात पर निर्भर नहीं रह सकता : राजनाथ सिंह
घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए नरेन्द्र मोदी सरकार की प्राथमिकता को रेखांकित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि भारत जैसा विशाल देश सैन्य साजो-सामान के आयात पर निर्भर नहीं रह सकता क्योंकि ऐसी निर्भरता उसकी रणनीतिक स्वायत्तता के लिए ‘‘घातक’’ हो सकती है।
जम्मू-कश्मीर: रामबन में गहरी खाई में गिरी कार
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में यात्रियों को लेकर जा रही एक एसयूवी कार सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे चार लोगों की मृत्यु हो गई और तीन लोग घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
प. बंगाल के मेदिनीपुर में सीएम ममता बनर्जी ने पारंपरिक ढोल पर आजमाए हाथ
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव : वरिष्ठ उपमहापौर एवं उपमहापौर पदों पर भाजपा की जीत
चंडीगढ़ नगर निगम के लिए सोमवार को हुए पुनर्मतदान में भारतीय जनता पार्टी के कुलजीत सिंह संधू और राजिंदर शर्मा अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवारों को हराकर वरिष्ठ उपमहापौर और उपमहापौर चुने गए हैं। उच्चतम न्यायालय ने चंडीगढ़ महापौर चुनाव के 30 जनवरी को घोषित परिणाम को 20 फरवरी को पलटते हुए आप-कांग्रेस गठबंधन के पराजित उम्मीदवार कुलदीप कुमार को शहर का नया महापौर घोषित किया था। अदालत ने 30 जनवरी के चुनाव के संचालन में गंभीर खामियां पाए जाने के बाद निर्वाचन अधिकारी अनिल मसीह, जो भाजपा नेता हैं, के खिलाफ गंभीर कदाचार के लिए मुकदमा चलाने का भी आदेश दिया था।
युवाओं के लिए नौकरी के ‘बंद द्वार’ खोलेगा 'इंडिया' गठबंधन : राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी पर संविदा व्यवस्था को लगातार बढ़ावा देने का आरोप लगाया और कहा कि विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस' (इंडिया) युवाओं के लिए नौकरी के बंद द्वार खोलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी गठबंधन द्वारा सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए ठोस योजना तैयार की गई है। राहुल गांधी ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, देश के युवाओ, एक बात नोट कर लो। नरेंद्र मोदी की नीयत ही रोजगार देने की नहीं है। नए पद निकालना तो दूर वह केंद्र सरकार के खाली पड़े पदों पर भी कुंडली मारकर बैठे हैं।" उन्होंने कहा कि अगर संसद में पेश किए गए केंद्र सरकार के आंकड़ों को ही मानें तो 78 विभागों में 9 लाख 64 हज़ार पद खाली हैं।
दिल्ली सरकार का बजट पेश, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1,000 रुपये
दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने सोमवार को राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 76,000 करोड़ रुपये के परिव्यय का बजट पेश किया। अपना पहला बजट पेश करते हुए आतिशी ने ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ की घोषणा की, जिसके तहत 18 वर्ष और इससे अधिक आयु की सभी महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये दिए जाएंगे। आतिशी ने अपने बजट भाषण में कहा कि सरकार राम राज्य के आदर्शों से प्रेरित है। आम चुनाव से पहले राज्य विधानसभा में पेश किए गए बजट में उन्होंने ‘बिजनेस ब्लास्टर्स’ योजना का विस्तार विश्वविद्यालयों और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) तक करने की घोषणा की। अभी तक यह योजना स्कूलों में लागू की जा रही थी।
टीएमसी विधायक तापस रॉय ने दिया इस्तीफा
तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तापस रॉय ने विधायक पद से इस्तीफा दिया, पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष को त्यागपत्र सौंपा।
मंगलुरु के पास युवक ने तीन छात्राओं पर फेंका तेजाब, बुरी तरह झुलसा चेहरा
दक्षिण कन्नड़ जिले के कड़ाबा कस्बे में स्थित एक सरकारी कॉलेज में एक युवक ने तीन छात्राओं पर तेजाब फेंक दिया, जिससे उनके चेहरे बुरी तरह झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'इस घटना के बाद लड़कियों को एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। छात्राएं कॉलेज के गलियारे में बैठकर प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स (पीयूसी) परीक्षा की तैयारी कर रही थीं, उसी दौरान एक युवक ने उन पर तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने कहा कि युवक ने अपनी पहचान छिपाने के लिए नकाब और टोपी पहन रखी थी। वह तेजाब से भरी एक बोतल लेकर छात्राओं के करीब पहुंचा और उनके चेहरे को निशाना बनाकर तेजाब फेंक दिया। आरोपी की पहचान केरल के कासरगोड जिले के रहने वाले अबीन के रूप में हुई है।
भाजपा एक दल के रूप में इतनी कमजोर कभी नहीं थी : अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा के बीच सत्तारूढ़ दल के कुछ सांसदों द्वारा चुनाव न लड़ने और एक उम्मीदवार द्वारा दावेदारी वापस लेने पर तंज कसते हुए सोमवार को कहा कि भाजपा एक दल के रूप में इतनी कमजोर कभी नहीं थी। भाजपा ने शनिवार को देश के विभिन्न राज्यों के 195 लोकसभा क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित किए। भाजपा का टिकट पाए भोजपुरी अभिनेता-गायक पवन सिंह ने आसनसोल सीट से चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया जबकि दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ हर्षवर्धन व हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा और गुजरात के पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने भी आगामी आम चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की है। हर्षवर्धन ने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की है।
बीजेपी के बड़े नेताओं ने अपने ट्विटर हैंडल पर नाम में 'मोदी का परिवार' लगाया