LIVE

ताजा खबर, हिंदी समाचार, 4 जून 2024: लोकसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर,अकेले बीजेपी को बहुमत मिलना मुश्किल दिख रहा है

LIVE आज की ताजा खबर, हिंदी समाचार, 4 जून 2024
ताजा खबर, हिंदी समाचार, 4 जून 2024: लोकसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर,अकेले बीजेपी को बहुमत मिलना मुश्किल दिख रहा है

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 4 जून 2024 और बड़ी खबरें : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए काउंटिंग जारी है। अभी तक के रुझान के अनुसार एनडीए और इंडिया के बीच मुकाबला दिख रहा है। एनडीए 290 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है और इंडिया 220 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। वाराणसी से पीएम मोदी चुनाव जीत गए है, 543 लोकसभा सीटों पर हुए आम चुनाव की मतगणना हो रही है, जिसके बाद यह तय हो जाएगा कि देश में किसकी सरकार बन रही है, देश-दुनिया की बड़ी खबरों को लोकसभा चुनाव के नतीजों के ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ...

आज की ताज़ा खबर

- रायबरेली में राहुल गांधी जीत तय, दो लाख से ज्यादा वोट से आगे
- दिल्ली में नहीं खुल रहा AAP का खाता, सातों सीटों पर बीजेपी को लीड
- केंद्रीय गृह मंत्री और गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अमित शाह 4,88,250 वोटों से आगे चल रहे हैं।

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीट के नतीजे

JUN 04, 2024 18:40 IST

पीएम मोदी ने वाराणसी में लगाई जीत की हैट्रिक, डेढ़ लाख वोटों से जीते

उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट पर पीएम मोदी ने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को हराया है
JUN 04, 2024 16:07 IST

मणिपुर में कांग्रेस ने दोनों सीटें जीतीं

मणिपुर में कांग्रेस पार्टी ने दोनों लोकसभा सीट पर जीत हासिल कर ली है।
JUN 04, 2024 15:20 IST

मैंने किसी से बात नहीं की- शरद पवार

एनसीपी नेता शरद पवार ने नीतीश कुमार से फोन पर बातचीत की खबरों पर कहा कि मैंने अभी तक किसी से बात नहीं की है।
JUN 04, 2024 15:18 IST

जेपी नड्डा के घर पहुंचे अमित शाह

JUN 04, 2024 15:12 IST

जालंधर में चरणजीत सिंह चन्नी चुनाव जीते

पंजाब के जालंधर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी चुनाव जीत गए हैं। वहीं, भाजपा के सुशील कुमार रिंकू चुनाव हार गए हैं।
JUN 04, 2024 15:01 IST

किशोरी भैया पर मुझे कभी शक नहीं था: प्रियंका गांधी

अमेठी लोकसभा सीट के नतीजों पर प्रियंका गांधी ने कहा कि किशोरी भैया, मुझे कभी कोई शक नहीं था, मुझे शुरू से यक़ीन था कि आप जीतोगे। आपको और अमेठी के मेरे प्यारे भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई।
JUN 04, 2024 14:04 IST

नीतीश ने की शरद पवार से बात

सूत्रों के मुताबिक, मतगणना के बीच नीतीश कुमार ने शरद पवार से फोन पर बातचीत की है।
JUN 04, 2024 14:03 IST

दिल्ली में कल इंडिया गठबंधन की बैठक

लोकसभा चुनावों की मतगणना के बीच बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली में कल इंडिया गठबंधन की बड़ी बैठक बुलाई गई है।
JUN 04, 2024 13:32 IST

ओडिशा में बीजेपी बना सकती है सरकार

ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी सरकार बना सकती है। विधानसभा चुनाव में 74 सीटों पर आगे चल रही है।
JUN 04, 2024 13:29 IST

इन तीन सीटों के आए नतीजे

वलसाड भाजपा धवल पटेल जीतेजूनागढ़ भाजपा राजेश चुडासमा जीतेमेहसाणा भाजपा हरी पटेल जीते
JUN 04, 2024 13:25 IST

बीजेपी को इन राज्यों में हो रहा बड़ा नुकसान

देश की 543 सीटों पर हुए लोकसभा चुनाव के अब तक के रुझान चौंकाने वाले हैं। रुझानों में बीजेपी उत्तर प्रदेश की 25, हरियाणा की 6, राजस्थान की 10, पश्चिम बंगाल की करीब 7 सीटें गंवाती दिख रही है। इन सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
JUN 04, 2024 11:19 IST

राहुल गांधी करें देश का नेतृत्व - संजय राउत

लोकसभा चुनाव की मतगणना के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, अगर कांग्रेस 100 लोकसभा सीटों का आंकड़ा पार कर जाती है, तो इंडिया गठबंधन सत्ता में आएगा। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरती है तो प्रधानमंत्री कांग्रेस पार्टी से होगा, देश की इच्छा है यह है कि राहुल गांधी देश का नेतृत्व करें।
JUN 04, 2024 10:19 IST

अमेठी: स्मृति ईरानी करीब 20 हजार वोट से पिछड़ीं

अमेठी लोकसभा सीट पर स्मृति ईरानी कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा से करीब 20 हजार वोट से पीछे चल रही हैं।
JUN 04, 2024 09:43 IST

यूपी के रुझानों में बड़े उलटफेर के संकेत

उत्तर प्रदेश के रुझानों में बड़े उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं। अब तक हुई मतगणना में सपा प्रत्याशी भाजपा से आगे चल रहे हैं। करीब 40 सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी आगे हैं।
JUN 04, 2024 08:24 IST

वायनाड और रायबरेली दोनों सीटों पर राहुल गांधी को बढ़त

कांग्रेस नेता राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली दोनों लोकसभा सीटों पर आगे चल रहे हैं। अब तक करीब 229 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं।
JUN 04, 2024 08:05 IST

लोकसभा चुनाव की मतगणना शुरू

देश में सात चरणों में हुए लोकसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। थोड़ी देर में एक-एक सीट के रुझान आने शुरू हो जाएंगे। मतगणना के दौरान मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
JUN 04, 2024 07:53 IST

भाजपा की जीत के लिए पूरी तरह आश्वस्त: बांसुरी स्वराज

JUN 04, 2024 07:34 IST

काउंटिंग से पहले बंगाल में बम धमाका, पांच लोग हुए घायल

JUN 04, 2024 07:17 IST

आज के दिन चुनाव आयोग ही ‘पंच परमेश्वर’ : अखिलेश यादव

मतगणना शुरू होने से पहले अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, सजग, सतर्क, सचेत, सावधान रहते हुए मतगणना पर निगरानी रखें और पूरी तरह चौकन्ने रहें। जनता को जितना वोट देने का अधिकार है, उतना ही अपने वोट की रक्षा का भी। आशा है चुनाव आयोग निष्पक्षता की अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ायेगा और किसी भी प्रकार की धांधली की आशंका को निर्मूल करते हुए जनता के मन में अपने सम्मान को निरंतर रखेगा। आज के दिन का ‘पंच परमेश्वर’ वही है।
JUN 04, 2024 06:59 IST

बिहार की 40 सीटों पर थोड़ी देर में काउंटिंग

बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर थोड़ी देर में मतगणना शुरू हो जाएगी। चुनाव आयोग की ओर से मतगणना के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एग्जिट पोल के अनुसार, बिहार के नतीजे चौंकाने वाले हो सकते हैं। यहां राजद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है। हालांकि, जनता का रुख किस तरफ है यह मतगणना के बाद साफ हो जाएगा।