LIVE4 फरवरी 2024 ताजा खबर(Taza Khabar) Live: फ्लोर टेस्ट से पहले हैदराबाद से रांची पहुंचे सत्ताधारी गठबंधन के MLA, समान नागरिक संहिता के मसौदे को उत्तराखंड कैबिनेट से मिली मंजूरी

4 फरवरी 2024 ताजा खबर(Taza Khabar) Live: फ्लोर टेस्ट से पहले हैदराबाद से रांची पहुंचे सत्ताधारी गठबंधन के MLA, समान नागरिक संहिता के मसौदे को उत्तराखंड कैबिनेट से मिली मंजूरी
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 4 फरवरी 2024, पढ़ें ताजा खबर: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के बयान के बाद कांग्रेस बैकफुट पर आ गई है। कांग्रेस की ओर से रविवार को कहा गया है कि पार्टी जल्द ही यूपी में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के साथ भारत जोड़ो न्याया यात्रा का कार्यक्रम साझा करेगी। दरअसल, पहले अखिलेश यादव का बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए उन्हें निमंत्रण नहीं मिला है वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दावा किया कि आप पर विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों की जांच के बीच उन्हें बीजेपी में शामिल होने के लिए मजबूर किया जा रहा है। हालाँकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह झुकने वाले नहीं हैं उधर मध्य चिली में जंगलों में लगी भीषण आग के घनी आबादी वाले इलाके में फैलने से कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई और लगभग 1,100 मकान जलकर खाक हो गए वहीं मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार इस राज्य के लोगों के हित में 'कुछ महत्वपूर्ण निर्णय' लेने की तैयारी में है। सिंह ने यह बात यहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद कही। इस दौरान उन्होंने मणिपुर से संबंधित 'सर्वाधिक महत्व के मामलों' पर चर्चा की, यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं
आज की ताजा न्यूज़: फ्लोर टेस्ट से पहले हैदराबाद से रांची पहुंचे सत्ताधारी गठबंधन के MLA
झारखंड के सत्तारूढ़ गठबंधन (comprising JMM, Congress and the RJD)के विधायक सोमवार यानी 5 फरवरी होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले हैदराबाद से रांची लौट आए हैं, सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले गठबंधन के कम से कम 37 विधायक झारखंड विधानसभा में सोमवार को होने वाले शक्ति परीक्षण (Jharkhand Floor Test से पहले हैदराबाद से एक विशेष उड़ान से रांची लौट आए,
पढें पूरी खबर Today Latest News in Hindi: समान नागरिक संहिता के मसौदे को उत्तराखंड कैबिनेट से मिली मंजूरी
उत्तराखंड कैबिनेट ने समान नागरिक संहिता के मसौदे को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद अब धामी सरकार इसे विधानसभा में पेश करेगी। जहां से पास होने के बाद यह कानून बन जाएगा। यूसीसी के तहत प्रदेश में सभी नागरिकों के लिए एकसमान विवाह, तलाक, जमीन, संपत्ति और उत्तराधिकार के कानून लागू होंगे चाहे वे किसी भी धर्म को मानने वाले हों,
पढ़ें पूरी खबर 4 फरवरी 2024 आज की ताजा खबर: 'रूम में टोपी, सड़क पर तिलक...', मुख्तार का कांग्रेस पर तंज
पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को यहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 'रूम में टोपी, रोड पर तिलक' की सेक्युलर सियासी सूत्रधार कांग्रेस अब ना घर की रही और ना घाट की, उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस का जनता ही नहीं बल्कि उसके साथी भी साथ छोड़कर रफूचक्कर हो रहे हैं,
पढ़ें पूरी खबरToday Latest News in Hindi: गुजरात में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा रिवरफ्रंट
गुजरात में विकास की गति दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। दुनिया के सबसे ऊंचे स्टैच्यू 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' और सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम 'नरेंद्र मोदी स्टेडियम' के बाद अब गुजरात में दुनिया का सबसे बड़ा रिवरफ्रंट बनाने(world Biggest Riverfront in Gujarat) की तैयारी की जा रही है। इतना ही नहीं गुजरात के अहमदाबाद में गिफ्ट सिटी का भी निर्माण किया जा रहा है। इससे गुजरात में पर्यटन और बढ़ेगा,
पढ़ें पूरी खबर Today Latest News in Hindi: बिहार कांग्रेस के 16 विधायक हैदराबाद शिफ्ट
बिहार में 12 जनवरी को फ्लोर टेस्ट होना है। इससे पहले कांग्रेस को अपने विधायकों की खरीद-फरोख्त का डर सताने लगा है। ऐसे में पार्टी ने 16 विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट कर दिया है।
4 फरवरी 2024 आज की ताजा खबर: गुजरात: कांग्रेस के पूर्व विधायक चिराग पटेल भाजपा में शामिल
कांग्रेस के पूर्व विधायक चिराग पटेल रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात इकाई के प्रमुख सी आर पाटिल की उपस्थिति में राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए।
4 फरवरी 2024 आज की ताजा खबर:चंडीगढ़ मेयर चुनाव: सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई
पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा चंडीगढ़ नगर निगम (सीएमसी) के नतीजों पर रोक लगाने से के इनकार के खिलाफ इंडिया ब्लॉक के मेयर पद के उम्मीदवार कुलदीप कुमार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई होगी। शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर प्रकाशित वाद सूची के अनुसार, सीजेआई डी.वाई.चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ 5 फरवरी को मामले की सुनवाई करेगी।
Today Latest News in Hindi: सोमवार को आएगा यूपी का अब तक का सबसे बड़ा बजट
उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र 2 फरवरी से शुरू हो चुका है। यह सत्र 12 फरवरी तक जारी रहेगा। सोमवार 5 फरवरी को यूपी सरकार विधानमंडल में बजट पेश करने वाली है। यूपी का यह बजट अब तक का सबसे बड़ा बजट होने वाला है। इस साल के बजट का अनुमान करीब 7.70 लाख करोड़ के करीब हो सकता है,
पढ़ें पूरी खबर 4 फरवरी 2024 आज की ताजा खबर: केरल में भारत माता की जय न बोलने वालों पर भड़की मीनाक्षी लेखी
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी आज केरल पहुंचीं। यहां उन्होंने कोझिकोड में एक कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय के नारे लगवाए (Meenakshi Lekhi loses her cool at youth conclave in Kozhikode), लेकिन वहां मौजूद लोगों ने नारे लगाने में कोताही बरती। इस पर केंद्रीय मंत्री नाराज हो गई और नारे नहीं लगाने वाले लोगों को ऑडिटोरियम छोड़कर जाने के लिए कह दिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों के नारे नहीं लगाने से नाराज हुई केंद्रीय मंत्री ने कहा कि क्या भारत सिर्फ मेरी मां है, आपकी मां नहीं है? इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने एक महिला को भी ऑडिटोरियम से बाहर जाने को कह दिया,
केरल में भारत माता की जय न बोलने वालों पर भड़की मीनाक्षी लेखी पढें पूरी खबर आज की ताजा खबर: केजरीवाल का दावा, 'उन्हें BJP में शामिल होने के लिए मजबूर किया जा रहा है'
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दावा किया कि आप पर विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों की जांच के बीच उन्हें बीजेपी में शामिल होने के लिए मजबूर किया जा रहा है। हालाँकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह झुकने वाले नहीं हैं,
पढे़ं पूरी खबर आज की ताजा न्यूज़: इंग्लिश टीम के खिलाफ शुभमन गिल ने जड़ा शतक
इंडिया बनाव इंग्लैड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन तीसरे दिन शुभमन गिल का बल्ला जमकर चला। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने संभलकर बल्लेबाजी कर शतकीय पारी खेली। उन्होंने 132 गेंदों पर 11 चौके और 2 छक्के की मदद से शतक पूरा किया। यह उनका टेस्ट करियर का तीसरा शतक है।
Aaj ki Taza Khabar: इमरान खान को एक और झटका
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को एक और झटका लगा है। 8 फरवरी को मुल्क में होने वाले आम चुनाव से पहले करीबी सहयोगी और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है।
कांग्रेस की न्याय यात्रा में शामिल होने का नहीं मिला निमंत्रण - अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश में जारी सियासी उठापटक के बीच जब अखिलेश यादव से पूछा गया कि क्या वह कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का हिस्सा बनेंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि कई बड़े-बड़े आयोजन होते रहते हैं, लेकिन हमें निमंत्रण नहीं मिलता है तो क्या हम लोग अपने आप निमंत्रण मांगे।
4 फरवरी 2024 ताजा खबर: यूपी एटीएस ने ISI एजेंट सत्येंद्र सिवाल को किया गिरफ्तार
यूपी एटीएस ने ISI एजेंट सत्येंद्र सिवाल को गिरफ्तार किया है, वह रूस के मास्को में भारतीय दूतावास में तैनात है।
राजस्थान की ताजा खबर: कार के खंभे से टकराने से तीन की मौत
राजस्थान के सीकर जिले के लोसल थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक कार सड़क पर लगे खंभे से टकरा गई जिससे कार में सवार तीन युवकों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
Today Latest News in Hindi: बलिया में पिता-पुत्र समेत तीन को आजीवन कारावास
बलिया की स्थानीय अदालत ने एक युवक की हत्या के दो वर्ष पुराने मामले में आरोपी व्यक्ति और उसके दो पुत्रों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पुलिस विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
हिंदी समाचार ताजा खबर Live: अमेरिका, ब्रिटेन और उनके सहयोगियों ने यमन के हूती-नियंत्रित क्षेत्रों पर किए हमले
अमेरिका और ब्रिटेन की सेनाओं ने शनिवार को यमन में हूती-नियंत्रित क्षेत्रों पर हमले किए। अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने यह जानकारी दी। ऑस्टिन ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि ये हमले करने में अमेरिका और ब्रिटेन को ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, कनाडा, डेनमार्क, नीदरलैंड और न्यूजीलैंड से भी सहयोग मिला। ऑस्टिन ने कहा, 'अमेरिका और ब्रिटेन की सेनाओं ने यमन में हूती-नियंत्रित क्षेत्रों के खिलाफ फिर से हमले किए। यह सामूहिक कार्रवाई हूती विद्रोहियों के लिए स्पष्ट संदेश है कि अगर वे अंतरराष्ट्रीय नौवहन और जहाजों पर अपने अवैध हमलों को नहीं रोकेंगे तो उन्हें आगे भी इसी प्रकार परिणाम भुगतने होंगे। हम दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण जलमार्गों में से एक में जीवन और जहाजों के मुक्त नौवहन की रक्षा करने में नहीं हिचकेंगे।' उन्होंने कहा कि इन हमलों का उद्देश्य लाल सागर से वैध तरीके से गुजरने वाले अमेरिकी और अंतरराष्ट्रीय जहाजों पर अस्थिर करने के मकसद से किए जा रहे अकारण हमलों को अंजाम देने की ईरान समर्थित हूती मिलिशिया (असैनिक लड़ाकों) की क्षमताओं को रोकना तथा कम करना है।
अमेरिका की ताजा खबर: राष्ट्रपति बाइडन ने साउथ कैरोलाइना का प्राइमरी चुनाव जीता
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने देश में राष्ट्रपति पद के लिए इस साल होने वाले चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार चुनने की प्रक्रिया के तहत कराए गए साउथ कैरोलाइना प्राइमरी चुनाव में आसानी से जीत हासिल कर ली। बाइडन ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार बनने के अन्य दावेदारों-मिनेसोटा से सांसद डीन फिलिप्स और लेखिका मैरिएन विलियम्सन को शनिवार को हुए प्राइमरी चुनाव में हरा दिया। बाइडन ने जीत हासिल करने के बाद कहा, 'साउथ कैरोलाइना के मतदाताओं ने 2020 में राजनीतिक विश्लेषकों को गलत साबित किया था, उन्होंने हमारे प्रचार अभियान में नई जान फूंकी थी और हमें राष्ट्रपति पद जीतने की राह पर आगे बढ़ाया था।' उन्होंने कहा, 'अब 2024 में भी साउथ कैरोलाइना के लोगों ने अपनी पसंद बता दी है। मुझे इस बात पर कोई संदेह नहीं है कि आपने हमें राष्ट्रपति पद का चुनाव फिर से जीतने और (पूर्व राष्ट्रपति) डोनाल्ड ट्रंप को फिर से हराने की राह पर अग्रसर किया है।' पिछले राष्ट्रपति चुनाव में भी इस प्राइमरी चुनाव ने बाइडन को पार्टी उम्मीदवार बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। अमेरिका में इस साल नवंबर में राष्ट्रपति पद के चुनाव होने है और इससे पहले डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टी अपने-अपने उम्मीदवार चुनने की प्रक्रिया से गुजर रही हैं।
चिली के जंगल में आग फैलने से कम से कम 46 लोगों की मौत
मध्य चिली में जंगलों में लगी भीषण आग के घनी आबादी वाले इलाके में फैलने से कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई और लगभग 1,100 मकान जलकर खाक हो गए। देश के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई है तथा मृतक संख्या और बढ़ने की आशंका है क्योंकि वालपराइसो क्षेत्र में चार स्थानों पर भीषण आग लगी है और दमकलकर्मियों को अत्यधिक खतरे वाले इलाकों तक पहुंचने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। बोरिक ने चिलीवासियों से बचावकर्मियों के साथ सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा, 'यदि आपको इलाका खाली करने के लिए कहा जाता है तो ऐसा करने में संकोच न करें। आग तेजी से फैल रही है और जलवायु परिस्थितियों के कारण उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया है। तापमान उच्च है, हवा तेज चल रही है और आर्द्रता कम है।' चिली की गृह मंत्री कैरोलिना तोहा ने शनिवार को बताया कि देश के मध्य और दक्षिण के 92 जंगल आग की चपेट में हैं, जहां इस सप्ताह तापमान असामान्य रूप से अधिक रहा है।
मुंबई के वर्सोवा से दो करोड़ से ज्यादा की ड्रग्स बरामद
मुंबई के वर्सोवा इलाके से क्राइम ब्रांच ने ड्रग सप्लायर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो करोड़ रुपये से ज्यादा की एडी ड्रग्स जब्त की है। पुलिस ने दो ड्रग सप्लायर्स को भी गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, मुंबई क्राइम ब्रांच ने दोनों ड्रग सप्लायर्स की गिरफ्तारी एनडीपीएस एक्ट के तहत की है।