शहर

साबरमती रिवरफ्रेंट: गुजरात में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा रिवरफ्रंट, लंदन को टक्कर देने को तैयार गिफ्ट सिटी

Sabarmati Riverfront, Gujarat News: गुजरात में दुनिया का सबसे बड़ा रिवरफ्रंट(world Biggest River Front in Gujrat) बनाने की तैयारी की जा रही है। पहले बने रिवरफ्रंट की लंबाई को बढ़ाते हुए गिफ्ट सिटी में नए रिवरफ्रंट का निर्माण किया जाएगा। गिफ्ट सिटी लंदन के आई को टक्कर देगी।

Image

गुजरात में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा रिवरफ्रंट

Photo : iStock

Gujarat News: गुजरात में विकास की गति दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। दुनिया के सबसे ऊंचे स्टैच्यू 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' और सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम 'नरेंद्र मोदी स्टेडियम' के बाद अब गुजरात में दुनिया का सबसे बड़ा रिवरफ्रंट बनाने(world Biggest Riverfront in Gujrat) की तैयारी की जा रही है। इतना ही नहीं गुजरात के अहमदाबाद में गिफ्ट सिटी का भी निर्माण किया जा रहा है। इससे गुजरात में पर्यटन और बढ़ेगा।

बता दें कि अहमदाबाद की गिफ्ट सिटी लंदन को भी टक्कर देगी। रिवरफ्रंट और गिफ्ट सिटी के बारे में बजट 2024 में बताया गया है। जानकारी के अनुसार गिफ्ट सिटी पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। सरकार ने गिफ्ट सिटी को सपनों का शहर बनाने का ऐलान करते हुए तैयारी शुरू कर दी है। वहीं साबरमती रिवरफ्रेंट के बारे में बात करते हुए उसकी लंबाई को डबल करने का ऐलान भी किया है।

Sabarmati Riverfront Project: 100 करोड़ का बजट

गुजरात में बनने वाले रिवरफ्रंट और गिफ्ट सिटी के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। गिफ्ट सिटी के निर्माण के लिए 52 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

साबरमती रिवरफ्रेंट: दुनिया का सबसे बड़ा रिवरफ्रंट

गुजरात साबरमती में दुनिया का सबसे बड़ा रिवरफ्रंट बनाने और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए निर्माण किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, गुजरात सरकार पहले से बने रिवरफ्रंट की लंबाई बढ़ेगी और गिफ्ट सिटी में एक नए रिवरफ्रंट का निर्माण करेगी। इसके अलावा ये रिवरफ्रंट अहमदाबाद और गांधीनगर को जोड़ने का काम भी करेगा। इन दोनों को जोड़ते हुए बीच में बनी गिफ्ट सिटी अपनी सुंदरता का प्रदर्शन करेगी।

गुजरात गिफ्ट सिटी

गिफ्ट सिटी का निर्माण इस प्रकार से किया जा रहा है कि ये लंदन को टक्कर दे सके। लंदन आई के तर्ज पर गिफ्ट सिटी में भी आई का निर्माण होगा। बता दें कि गिफ्ट सिटी में बनने वाले आई का फैसला पहले ही लिया जा चुका है। जानकारी के अनुसार गिफ्ट सिटी के आई की ऊंचाई 158 मीटर की होगी। वहीं लंदन आई की ऊंचाई 135 मीटर की है। इसका अर्थ ये है कि गुजरात गिफ्ट सिटी में बनने वाली आई की ऊंचाई लंदन आई से 23 मीटर अधिक होगी। इसी आधार पर कहा जा रहा है कि निर्माण के बाद गुजरात की गिफ्ट सिटी लंदन को टक्कर देगी और उसे पीछे छोड़ देगी। इतना ही वित्त मंत्री ने बताया कि इस गिफ्ट सिटी में फिन-टेक हब भी स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही ये सिटी हर सुविधा से लैस होगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article