
4 फरवरी 2024 ताजा खबर(Taza Khabar) Live: फ्लोर टेस्ट से पहले हैदराबाद से रांची पहुंचे सत्ताधारी गठबंधन के MLA, समान नागरिक संहिता के मसौदे को उत्तराखंड कैबिनेट से मिली मंजूरी
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 4 फरवरी 2024, पढ़ें ताजा खबर: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के बयान के बाद कांग्रेस बैकफुट पर आ गई है। कांग्रेस की ओर से रविवार को कहा गया है कि पार्टी जल्द ही यूपी में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के साथ भारत जोड़ो न्याया यात्रा का कार्यक्रम साझा करेगी। दरअसल, पहले अखिलेश यादव का बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए उन्हें निमंत्रण नहीं मिला है वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दावा किया कि आप पर विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों की जांच के बीच उन्हें बीजेपी में शामिल होने के लिए मजबूर किया जा रहा है। हालाँकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह झुकने वाले नहीं हैं उधर मध्य चिली में जंगलों में लगी भीषण आग के घनी आबादी वाले इलाके में फैलने से कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई और लगभग 1,100 मकान जलकर खाक हो गए वहीं मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार इस राज्य के लोगों के हित में 'कुछ महत्वपूर्ण निर्णय' लेने की तैयारी में है। सिंह ने यह बात यहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद कही। इस दौरान उन्होंने मणिपुर से संबंधित 'सर्वाधिक महत्व के मामलों' पर चर्चा की, यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं