आज की ताजा खबर, 30 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: फर्जी मार्कशीट के जरिए नौकरी पाने वालों पर CBI का शिकंजा...यूपी चुनाव को लेकर कल बीजेपी की बड़ी बैठक, निर्वाचन आयोग मामले पर विपक्ष की साझा अभियान की तैयारी
लैंड फॉर जॉब' मामला
लैंड फॉर जॉब' (जमीन के बदले नौकरी) घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले मे आरोप तय करने को लेकर राऊज एवेन्यू कोर्ट 14 अक्टूबर को फिर से सुनवाई से सुनवाई होगीजज प्रशांत कुमार करेंगे सुनवाई
लैंड फॉर जॉब मनी लॉन्ड्रिंग मामले मे आरोपी हैं लालू यादव , तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, राबडी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव और अमित कात्याल समेत अन्य आरोपियी शामिल हैं।
उज्जैन: शाही मस्जिद हटाने का मामला
शाही मस्जिद हटाने के दौरान पुलिस पर पथराव करने वाले नौ आरोपियों को जिला कोर्ट में पेश किया। आरोपियों को थाना खरकुंआ से मेडिकल के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। मेडिकल के बाद आरोपियों को जिला न्यायालय लाया गया।आरोपियों के नाम -
ईशान , तैयब मंसूरी , सलमान, कासिम , शेख आसिफ, साहिल, साबिर शेख , अल्पेश, समीर बताए जा रहे है,
शाही मस्जिद हटाने को लेकर हुए उपद्रव में अब तक 8 FIR दर्ज की गई है। 30 से अधिक नामजद आरोपी बनाए गए है। 20 आरोपी गिरफ्तार हो चुके है। मस्जिद का हिस्सा हटाने की कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। यह कार्रवाई खुद मस्जिद कमेटी के लोगों द्वारा की जा रही है।
गृह मंत्री अमित शाह के जालंधर पहुंचने से पहले स्कूल और देवी तालाब को मिली बम से उड़ाने की धमकी
अमित शाह की रैली से पहले जालंधर में कई जगहों को बम से उड़ाने की धमकीकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बुधवार को जालंधर के प्रागपुर में होने वाली रैली से पहले धमकी भरा ईमेल सामने आने का मामला आया है। ईमेल में रैली स्थल और अमित शाह की सुरक्षा को लेकर गंभीर धमकियां दी गई हैं। ईमेल में अमित शाह की रैली को निशाना बनाने की बात कही गई है साथ में रैली स्थल पर विस्फोटक लगाने और बसों के जरिए भी धमकी देने जैसे दावे किए गए हैं। ईमेल में अमित शाह की रैली के साथ-साथ देवी तालाब मंदिर, कोर्ट और अन्य स्थानों का जिक्र करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी धमकी दी गई है।
यूपी चुनाव को लेकर कल लखनऊ में बैठक भाजपा की
यूपी चुनाव को लेकर कल लखनऊ में यूपी बीजेपी संगठन संबंधित बड़ी बैठक होगी। यूपी बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े और चारों सह प्रभारी जगदीश पटेल ,मेधा कुलकर्णी,डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा करेंगे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ अहम बैठक।इस बैठक के प्रमुख एजेंडे हैं
* संगठन मजबूत करने के लिए केन्द्रीय शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश के नेताओं में बेहतर तालमेल हो ताकि चुनाव की तैयारी बेहतर तरीके से की जा सके
* सहप्रभारियों को प्रदेश में अलग अलग इलाकों की जिम्मेदारी देना
* अगले हफ्ते ब्रज मथुरा में होनेवाली संगठनात्मक बैठक को लेकर चर्चा
* जिला अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों को बूथ के हिसाब से संगठन की जिम्मेदारी सौंपना
* सेवा संकल्प अभियान के तहत बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की प्रस्तावित 7 अक्टूबर को वाराणसी यात्रा की तैयारी के बारे में चर्चा करना
डाक विभाग में फर्जी मार्कशीट से हासिल की नौकरी: जबलपुर में CBI का बड़ा प्रहार; 8 कर्मचारियों पर FIR के बाद 8 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
मध्य प्रदेश के जबलपुर में फर्जी शैक्षणिक दस्तावेजों के जरिए सरकारी नौकरी हासिल करने वाले जालसाजों पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शिकंजा कस दिया है। डाक विभाग में फर्जी मार्कशीट जमा कर नौकरी हथियाने वाले 8 कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करते हुए सीबीआई ने उनके 8 ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की।कार्रवाई के दौरान सीबीआई की टीमों ने दबिश देकर कई संदिग्ध व महत्वपूर्ण साक्ष्य और फर्जी दस्तावेज जब्त किए हैं।
सीबीआई की प्राथमिक जांच में इस बड़े फर्जीवाड़े और फर्जी मार्कशीट सिंडिकेट का खुलासा हुआ है:
कई राज्यों से बने फर्जी सर्टिफिकेट: आरोपियों ने बिहार, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और झारखंड के विभिन्न बोर्ड्स के फर्जी मार्कशीट व प्रमाण-पत्र बनवाए थे।
ऑनलाइन अपलोड किए जाली अंक: नौकरी के आवेदन के दौरान इन बोर्ड्स के जाली प्रमाण-पत्रों में जानबूझकर बढ़ा-चढ़ाकर (High Percentages) नंबर दर्शाए गए थे, ताकि मेरिट लिस्ट में आसानी से नाम आ सके।
नियुक्तियां की गईं रद्द: डाक विभाग द्वारा संबंधित शिक्षा बोर्ड्स से जब इन मार्कशीटों का भौतिक व डिजिटल सत्यापन (Verification) कराया गया, तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। इसके बाद विभाग ने इन सभी की अस्थाई नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से रद्द कर दी थीं।
CBI ने फर्जीवाड़ा करने वाले जिन 8 कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, उनके नाम इस प्रकार हैं:
मानवेन्द्र सिंह सिकरवार
बद्री प्रसाद यादव
देवेन्द्र सिंह चौहान
राजाबाबू अहिरवार
रमाकांत शर्मा
प्रदीप खरे
सौरभ शर्मा
नयन कुमार
सीबीआई ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की जालसाजी, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
एजेंसी का मानना है कि इसके पीछे फर्जी मार्कशीट और जाली दस्तावेज बनाने वाला एक बड़ा अंतरराज्यीय सिंडिकेट (Interstate Syndicate) काम कर रहा है। पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल मुख्य सरगनाओं को बेनकाब करने के लिए सीबीआई की विस्तृत जांच जारी है।
निर्वाचन आयोग मामले पर साझा अभियान की तैयारी, ‘इंडिया' गठबंधन करेगा मंथन
विपक्षी गठबंधन ’इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के प्रमुख नेता बुधवार को नयी दिल्ली में बैठक करेंगे, जिसमें निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ संयुक्त अभियान की रूपरेखा को अंतिम रूप देने और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।निर्वाचन आयोग से जुड़े विवाद के बीच विपक्षी दल इस मुद्दे पर एकजुट होने का प्रयास कर रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के मकसद से संसद में प्रस्ताव लाने संबंधी नोटिस का मसौदा तैयार है और बैठक में इस पर विचार-विमर्श किया जाएगा। यह ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इस तरह का तीसरा प्रयास है।
बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश और के. सी. वेणुगोपाल के अलावा ’ममता अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस’ की ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी सहित विभिन्न विपक्षी दलों के नेता शामिल होंगे।
समाजवादी पार्टी (सपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रतिनिधि भी बैठक में हिस्सा लेंगे।
विपक्ष के दो अन्य प्रमुख दल द्रमुक और आम आदमी पार्टी (आप) बैठक में शामिल नहीं होंगे।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन संबंधी व्यस्तताओं के कारण बैठक में उपस्थित नहीं होंगे। उनकी जगह पार्टी के प्रतिनिधि बैठक में हिस्सा लेंगे।
कांग्रेस के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने मंगलवार को कहा था कि बैठक में विपक्षी दलों से महत्वपूर्ण सुझाव लिए जाएंगे और उसके बाद भविष्य के आंदोलन के लिए स्पष्ट कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
द्रमुक प्रवक्ता टी. के. एस. एलंगोवन ने मंगलवार को कहा था कि उनकी पार्टी वैचारिक रूप से विपक्षी दलों के साथ है। उन्होंने स्पष्ट किया था कि द्रमुक ’इंडिया’ गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं होगी, लेकिन संसद में ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव लाए जाने पर उसका समर्थन करेगी।
आगरा में CEC ज्ञानेश कुमार के घर पर कालिख पोती, किया प्रदर्शन, 6 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज
जालंधर में गृह मंत्री शाह की रैली को बम से निशाना बनाने की धमकी, ई-मेल में लिखा-स्कूल-मंदिर उड़ा देंगे
कौन हैं धनराज परिमल नथवानी? अखिलेश ने बनाया राज्यसभा के लिए सपा उम्मीदवार, रामगोपाल यादव संग भरेंगे पर्चा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, रिटायर्ड CEC-चुनाव आयुक्तों को अपने साथ लाने की कोशिश, बना सकती है कमेटी
विदेशी धरती पर मस्ती में थे चूर...आए देर से, इल्जाम घड़ी पर...दिल्ली में पोस्टर वॉर, निशाने पर राहुल
© 2026 Times Horizon Private Limited
