ट्रंप और नेतन्याहू ने गाजा में युद्धविराम की योजना पर जताई सहमति, दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम हुआ सुहाना
-असम, मणिपुर और नागालैंड में भूकंप के झटके महसूस हुए
-गाजा में युद्धविराम की योजना पर सहमति
-ट्रंप ने अमेरिका के बाहर बनी फिल्मों पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाया
-लंदन में महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी गई
-यमन के हूती विद्रोहियों ने किए मिसाइल हमले
बरेली हिंसा : तौकीर रजा के सहयोगियों पर गिरेगी गाज
बरेली प्रशासन ने पिछले शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार किए गए इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान के सहयोगियों से जुड़ी आठ अवैध संपत्तियों की पहचान करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) और जिला प्रशासन की टीम ने फाइक एन्क्लेव, जगतपुर और पुराने शहर के इलाकों में एक संयुक्त अभियान चलाया। चिह्नित की गई इमारतों के बारे में आरोप है कि वे बगैर नक्शा स्वीकृत कराए बनवाई गई हैं। इनमें से कुछ इमारतें सरकारी और सीलिंग की जमीन पर निर्मित कराई गई हैं, लिहाजा उन्हें बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया जाएगा।आसमान में छाए काले बादल, झमाझम बारिश
दिल्ली-एनसीआर में कई दिनों से जारी तेज धूप और गर्मी की मार के बाद आज राहत की बरसात हुई। मंगलवार को राजधानी के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। जिससे मौसम भी खुशनुमा हो गया। साथ ही गर्मी और उमस से भी राहत मिली है।पाकिस्तान के क्वेटा में विस्फोट में 10 लोगों की मौत, कई घायल
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को एक शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह विस्फोट क्वेटा में जारघून रोड के पास हुआ।इंडिगो की मुंबई-दिल्ली उड़ान को मिली बम की धमकी
मुंबई से राष्ट्रीय राजधानी आने वाली इंडिगो की एक उड़ान को मंगलवार सुबह बम की धमकी मिली। सूत्रों ने यह जानकारी दी।एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उड़ान संख्या 6ई-762 में लगभग 200 लोग सवार थे और सुरक्षा एजेंसियों ने इस धमकी को अस्पष्ट पाया।
ऑनलाइन सट्टेबाजी मामला: उर्वशी रौतेला ईडी के सामने पेश हुईं
अभिनेत्री और मॉडल उर्वशी रौतेला मंगलवार को ‘1एक्स बीईटी’ नामक एक ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुईं। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी। उर्वशी रौतेला (31) इस प्लेटफॉर्म की भारत में एंबेसडर है, जो कैरेबियाई द्वीप कुराकाओ में पंजीकृत है।मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार
मणिपुर में विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के एक सक्रिय सदस्य को सोमवार को इंफाल वेस्ट जिले के कदंगबंद स्थित उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया।प्रधानमंत्री मोदी ने गाजा संघर्ष समाप्त कराने की ट्रंप की योजना का किया स्वागत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गाजा संघर्ष को समाप्त कराने संबंधी योजना का मंगलवार को स्वागत किया, साथ ही कहा कि यह फलस्तीन और इजराइल के लोगों के साथ-साथ पूरे पश्चिम एशियाई क्षेत्र के लिए दीर्घकालिक शांति, सुरक्षा और विकास का एक व्यवहार्य मार्ग प्रदान करती है। दरअसल ट्रंप ने इजराइल और हमास के बीच जारी संघर्ष को समाप्त कराने संबंधी एक योजना की घोषणा की और इस दौरान इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी मौजूदे थे।भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 94 वर्ष की उम्र में मंगलवार सुबह निधन हो गया। पार्टी ने यह जानकारी दी। मल्होत्रा का पिछले कुछ दिनों से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उपचार हो रहा था।तमिलनाडु विजय रैली भगदड़ मामला
अभिनेता-राजनेता विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के करूर पश्चिम जिला सचिव को 27 सितंबर को पार्टी अध्यक्ष की एक रैली में मची भगदड़ के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार रात को यह जानकारी दी। करूर पश्चिम जिला सचिव वी. पी. मथियालगन, टीवीके के उन तीन पदाधिकारियों में शामिल हैं, जिनके नाम शनिवार को मची भगदड़ के सिलसिले में दर्ज प्राथमिकी में शामिल हैं।म्यांमार में 4.7 तीव्रता के भूकंप के बाद असम, मणिपुर और नागालैंड में झटके महसूस हुए
मंगलवार सुबह म्यांमार में 4.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए। इनमें मणिपुर, नागालैंड और असम शामिल हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप भारत की सीमा के बहुत करीब था, जो मणिपुर के उखरुल से सिर्फ 27 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में दर्ज किया गया। यह घटना मंगलवार, 30 सितंबर को सुबह 6.10 बजे हुई।ट्रंप और नेतन्याहू ने गाजा में युद्धविराम की योजना पर सहमति जताई
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को कहा कि वे गाजा में युद्ध विराम करने की योजना पर सहमत हैं लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि हमास इन शर्तों को स्वीकार करेगा या नहीं। ट्रंप ने सोमवार को इजराइल-हमास युद्ध को समाप्त करने और युद्धग्रस्त फलस्तीन क्षेत्र में युद्धोत्तर शासन स्थापित करने के लिए एक 20-सूत्रीय योजना पेश की। ट्रंप ने कहा कि यदि हमास प्रस्तावित शांति समझौते को स्वीकार नहीं करता है तो उसे (हमास) हराने के लिए इजराइल को अमेरिका का 'पूर्ण समर्थन' प्राप्त होगा।ट्रंप ने अमेरिका के बाहर बनी फिल्मों पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाया
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को देश के बाहर बनी फिल्मों पर 100 प्रतिशत शुल्क (टैरिफ) लगाने की घोषणा की, जिससे भारतीय फिल्म उद्योग पर असर पड़ने की संभावना है।लंदन में महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी गयी
भारतीय उच्चायोग ने सोमवार को लंदन के ‘टैविस्टॉक स्क्वायर’ पर स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना की कड़ी निंदा की। यह घटना दो अक्टूबर को होने वाले वार्षिक गांधी जयंती समारोह से कुछ दिन पहले हुई।यमन के मिसाइल हमले में दो नाविक घायल, चालक दल ने जहाज छोड़ा: जहाज मालिक
यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा सोमवार को अदन की खाड़ी में किए गए मिसाइल हमले से एक जहाज में आग लग गई और दो नाविक घायल हो गए हालांकि चालक दल के सदस्य क्षतिग्रस्त जहाज को छोड़कर भाग निकले। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अभी सच सामने आना बाकी...धाकड़ अभिनेता नाना पाटेकर के साथ क्या हुआ? डोना पाउला स्थित घर से जुड़ा सस्पेंस, केस दर्ज
By Election Results 2026 LIVE Updates: नंदीग्राम, रेजीनगर सहित 6 सीटों पर आज आएंगे उपचुनाव के नतीजे, नगांव लोकसभा सीट भी शामिल
INDIA ब्लॉक आज भी करेगा विरोध मार्च, राष्ट्रपति से मिलने जा सकते हैं विपक्ष के ये 10 नेता, जवाब का इंतजार
'धन्यवाद राहुल, यह सचमुच में परेशान करने वाला है', एलन मस्क ने राहुल गांधी को किस बात के लिए कहा 'थैंक्यू'
आज की ताजा खबर 09 अक्टूबर 2026: 6 सीटों पर उपचुनाव की काउंटिंग, रियाद जाने वाली 330 से ज्यादा उड़ानें रद्द
© 2026 Times Horizon Private Limited
