30 मई 2025 हिंदी न्यूज़: कानपुर से PM मोदी ने PAK को लताड़ा, शाह बोले- जम्मू-कश्मीर में नहीं रुकेगा विकास
- भारत के CDS जनरल अनिल चौहान आज जाएंगे सिंगापुर
- 31 मई को होगी सीमावर्ती इलाकों में मॉक ड्रिल
- रामपुर में बीएससी के छात्र का दोस्तों ने किया अपहरण, काटी उंगलियां
- राजस्थान में शनिवार शाम को होगा नागरिक सुरक्षा अभ्यास ‘ऑपरेशन शील्ड'
- सेना प्रमुख ने व्हाइट नाइट कोर का दौरा किया
PAK में घुसकर आतंकी ठिकानों को किया तबाह: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कानपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के रूप में हमारी बेटियों और बहनों का आक्रोश देखा है। हमने पाकिस्तान में सैकड़ों मील अंदर जाकर आतंकवादी ठिकानों को नष्ट किया।जम्मू-कश्मीर में विकास नहीं रुकेगा: शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भारत को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वालों को ‘‘कड़ा और मुंहतोड़’’ जवाब दिए जाने की चेतावनी देते हुए शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2014 में शुरू हुआ जम्मू कश्मीर का विकास उकसावे भरी हालिया कार्रवाइयों के बावजूद न तो रुकेगा और न ही धीमा पड़ेगा। शाह ने सीमावर्ती पुंछ जिले से आश्वासन और संकल्प का संदेश देते हुए कहा कि हालिया अशांति के कारण विकास में आई रुकावट क्षणिक है और केंद्र शासित प्रदेश की प्रगति जल्द ही पुन: अपनी गति पकड़ लेगी।पाकिस्तान में आया 4.2 तीव्रता का भूकंप
रिक्टर स्केल पर 4.2 तीव्रता का भूकंप पाकिस्तान में 01:37 बजे आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी।कांग्रेस, राजद ने सामाजिक न्याय की आड़ में एससी, एसटी, ओबीसी को धोखा दिया: मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर सामाजिक न्याय की आड़ में अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लोगों को धोखा देने का शुक्रवार को आरोप लगाते हुए कहा कि ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) गठबंधन के ये घटक अब बिहार में ‘‘फिर से सत्ता हथियाने की कोशिश कर रहे हैं।’’ बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रधानमंत्री ने रोहतास जिले के काराकाट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके परिवार ने राज्य में अपने पूर्व शासन के दौरान लोगों से उनकी जमीन छीन ली थी।पीएम मोदी 31 मई को करेंगे मध्य प्रदेश का दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे, जहां वह सुबह करीब 11:15 बजे भोपाल में लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तीकरण महासम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी भोपाल में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। साथ ही एक सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तीकरण महासम्मेलन में शामिल होने के साथ-साथ लोकमाता देवी अहिल्याबाई को समर्पित एक स्मारक डाक टिकट और एक विशेष सिक्का भी जारी करेंगे। 300 रुपए के सिक्के पर अहिल्याबाई होल्कर का चित्र होगा।PM मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार
पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी समीर रंजन को पुलिस ने शुक्रवार को भागलपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंटू चौधरी को भी गिरफ्तार किया। मंटू को गिरफ्तार करना पुलिस के लिए इसलिए जरूरी था, क्योंकि समीर रंजन ने जिस मोबाइल फोन से प्रधानमंत्री मोदी को जान से मारने की धमकी दी थी, वह नंबर मंटू चौधरी का ही था। यहां पढ़ें पूरी खबरप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काराकाट में जनसभा में पहुंचकर लोगों का किया अभिवादन
पीएम मोदी के आज रोहतास दौरे से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा
VIDEO | Bihar: Security beefed up ahead of PM Modi's visit to Rohtas. On Day 2 of his Bihar visit, PM Modi will launch several projects, hold a roadshow and address a rally in Karakat in the Shahabad region of the state. #BiharNews
— Press Trust of India (@PTI_News) May 30, 2025
(Full videos available on PTI Videos -… pic.twitter.com/EQ32Basplz
सिक्किम में टूरिस्ट गाड़ी तीस्ता नदी में गिरी, रेस्क्यू जारी
VIDEO | North Sikkim: A tourist vehicle plunged into the Teesta River on Thursday night; rescue efforts underway.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 30, 2025
(Source: Third Party)
(Full videos available on PTI Videos - https://t.co/n147TvqRQz ) pic.twitter.com/RJjNFGOhIt
हरिद्वार में कबाड़ गोदामों में लगी आग, कई गाड़ियां जलकर खाक
कानपुर को मिलेगा 47.5 हजार करोड़ का तोहफा, PM मोदी करेंगे मेगा प्रोजेक्ट तक का लोकार्पण
पीएम मोदी आज कानपुर चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) मैदान से 47,573 करोड़ की 15 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक के नए भूमिगत सेक्शन का उद्घाटन भी करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबरपीएम मोदी ने सांसद, विधायक, विधान पार्षद और पार्टी पदाधिकारियों के साथ की मीटिंग
अपने बिहार दौरे के दौरान पीएम मोदी ने कल शाम अपने रोड शो के बाद बीजेपी ऑफिस में डेढ़ घंटे तक पार्टी के सांसद, विधायक, विधान पार्षद और पार्टी पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस दौरान पीएम ने सभी को बिहार विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया। पीएम ने कहा राजनीति में सफल होने के लिए एक हीं मंत्र है धैर्य। दल बदलने वाले जल्दबाजी ना करे सभी को मौक़ा मिलेगा। पाँच लोगों की टोली बनाए, लोगों के साथ पर्व सुख दुख में शामिल रहे। लोगों की समस्याए सुने और विकास कार्यों की जानकारी दें। लोकसभा में जहाँ हारे और कम वोटिंग वाले क्षेत्रों में विशेष ध्यान दें। पीएम मोदी ने कहा कि सिर्फ़ चुनाव के वक्त हीं नहीं हमेशा लोगों के बीच रहे, कैसे लोगों से जुड़ाव बढ़ेगा। आयुष्मान कार्ड और जन औषधि जैसी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएँ। पीएम ने सांसदों विधायकों से वन टू वन सवाल जवाब भी किया। जनता सरकार के कार्यों से कितना संतुष्ट है इसका फीडबैक ख़ुद लें। पीएम ने बूथ सशक्तिकरण पर ज़ोर देने की बात भी कही। प्रत्येक वोटर से सीधा संपर्क करने का निर्देश दिया।जम्मू-कश्मीर पुलिस की आतंकवाद रोधी शाखा ने कश्मीर में कई स्थानों पर छापेमारी की
जम्मू-कश्मीर पुलिस की आतंकवाद रोधी कश्मीर शाखा ने आतंकवादी गतिविधियों की जांच के तहत शुक्रवार को घाटी में कई स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह छापेमारी बडगाम, पुलवामा, अवंतीपुरा, कुपवाड़ा, शोपियां और श्रीनगर जिलों में की गई। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान कुछ संदिग्धों को उस खास ‘एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप्लीकेशन’ का इस्तेमाल करते हुए पाया गया जिसका इस्तेमाल आतंकवादी और सीमा पार मौजूद उनके आका करते हैं। ‘एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप्लीकेशन’ एक ऐसा ऐप होता है जो संदेशों को एक विशेष कोड में बदल देता है ताकि कोई तीसरा व्यक्ति उन्हें न पढ़ सके। अधिकारियों ने कहा, ‘‘ऐप्लीकेशन का इस्तेमाल करने वाले इन लोगों के सीमा पार संदिग्ध संस्थाओं के संपर्क में होने का संदेह है।’’ इस संबंध में ताजा रिपोर्ट मिलने तक छापेमारी जारी थी।बलिया में गंगा घाट पर नहाते समय डूबने से तीन लड़कों की मौत
बलिया जिले के दोकटी क्षेत्र में गंगा नदी में नहाते समय डूबने से तीन लड़कों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बैरिया क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि सावन छपरा गांव के विनय गोंड, संदीप गोंड और वसीम बृहस्पतिवार को ट्यूशन पढ़ने के लिए अपने-अपने घरों से साइकिल से निकले थे और रास्ते में जगदीशपुर गांव में गंगा घाट पर वे स्नान करने लगे। उन्होंने बताया कि इसी दौरान तीनों गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।पठानकोट में पकड़ा गया पाकिस्तानी घुसपैठिया
भारत-पाक सीमा से सटे बमियाल सेक्टर में एक पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा गया है। सिंबल पोस्ट के पास बीएसएफ ने बीती रात पकड़े गए घुसपैठिए से पूछताछ भी की। जानकारी के अनुसार, भारत की सीमा में घुसपेठिया घूम रहा था।दिल्ली के डाबरी इलाके में 13 साल की बच्ची की घर में मिली लाश, हत्या का मामला दर्ज
राजधानी दिल्ली के डाबरी थाना इलाके के सीतापुरी में एक 13 साल की बच्ची की घर के अंदर लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात की जानकारी पुलिस को शुक्रवार दोपहर में मिली। सूचना मिलते ही डाबरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि बच्ची की लाश घर की तीसरी मंज़िल की छत पर बने एक कमरे में मिली। घटनास्थल पर क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। शुरुआती जांच में पुलिस को लग रहा है कि बच्ची की हत्या गला दबाकर की गई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है कि आखिरकार बच्ची की हत्या किसने की और हत्या के पीछे की वजह क्या है।3 से 5 जून तक ब्राजील दौरे पर रहेंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
3-5 जून को ब्राजील के ब्रासीलिया में आयोजित होने वाले 11 वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल (IPD) का नेतृत्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, संसद सदस्य सुरेन्द्र सिंह नागर, संसद सदस्य विजय बघेल, संसद सदस्य विवेक ठाकुर, संसद सदस्य शबरी बायरेड्डी, लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह और राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी शामिल होंगे।लखनऊ में सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट, मुठभेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़ा बदमाश
लखनऊ में कल्याण अपार्टमेंट के पास बंधा रोड पर गाजीपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और अस्पताल में इलाज के लिए भेजा है। आरोपी फरहान पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं।सेना प्रमुख ने व्हाइट नाइट कोर का दौरा किया
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को व्हाइट नाइट कोर का दौरा किया और सीमा पर तैनात जवानों की अभियानगत तैयारियों का जायजा लिया। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान सैनिकों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उनकी सराहना करते हुए जनरल द्विवेदी ने सीमा पर उभरती सुरक्षा चुनौतियों को लेकर भी सतर्क बने रहने पर जोर दिया। अतिरिक्त लोक सूचना महानिदेशालय ने ‘एक्स’ पर यह जानकारी दी।राजस्थान में शनिवार शाम को होगा नागरिक सुरक्षा अभ्यास ‘ऑपरेशन शील्ड'
राजस्थान में नागरिक सुरक्षा विभाग ने सभी जिलाधिकारियों और मजिस्ट्रेट को शनिवार शाम को प्रदेशभर में ब्लैकआउट करने और मॉक ड्रिल करने के निर्देश जारी किए हैं। नागरिक रक्षा निदेशालय के निदेशक जगजीत सिंह मोंगा द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार राज्य के सभी 41 जिलों में एक साथ मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट किया जाएगा। मोंगा ने कहा कि गृह मंत्रालय के एक हालिया पत्र के अनुसार पश्चिमी सीमा पर स्थित राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सभी जिलों में 31 मई को ‘ऑपरेशन शील्ड’ के तहत यह अभ्यास किया जाएगा।रामपुर में बीएससी के छात्र का दोस्तों ने किया अपहरण, काटी उंगलियां
रामपुर जिले में बीएससी तृतीय वर्ष के एक छात्र को उसके दोस्तों ने कथित तौर पर अगवा कर लिया और उसके साथ क्रूरता से मारपीट की तथा उसके बाएं हाथ की उंगलियां काट दीं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हीरालाल इंटर कॉलेज के छात्र वैभव को उसका एक परिचित झांसे में लेकर उसे मुरादाबाद-रामपुर राजमार्ग पर स्थित एक ढाबे पर ले गया जहां उसके पांच दोस्तों उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया, उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी और उसे रामपुर के पास एक सुनसान इलाके में ले गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर वैभव को एक पेड़ से बांध दिया, उसकी बुरी तरह पिटाई की और फिर एक धारदार चाकू से उसके बाएं हाथ की उंगलियां काट दीं जिसके बाद अत्यधिक रक्तस्राव के कारण वह बेहोश हो गया।31 मई को होगी सीमावर्ती इलाकों में मॉक ड्रिल
नागरिक सुरक्षा की दूसरी मॉकड्रिल "ऑपरेशन शील्ड" अब यह 31 मई को आयोजित की जाएगी। पहले 29 मई को इसका आयोजन होना था, लेकिन प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई थी। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यह अभ्यास नागरिकों, सुरक्षाबलों और प्रशासनिक एजेंसियों के बीच तालमेल और प्रतिक्रिया प्रणाली को परखने का एक महत्वपूर्ण माध्यम होगा।भारत के CDS जनरल अनिल चौहान आज जाएंगे सिंगापुर
भारत के सीडीएस जनरल अनिल चौहान 30 मई से 1 जून 2025 तक सिंगापुर में आयोजित होने वाली शांगरी-ला वार्ता में भाग लेने के लिए सिंगापुर यात्रा पर रहेंगे। यह यात्रा उनके लिए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहला अंतरराष्ट्रीय दौरा है।पंजाब CM भगवंत मान के OSD समेत 6 के खिलाफ CBI ने दर्ज की FIR, 8 जगह छापेमारी
सुप्रीम कोर्ट में तीसरी महिला जज की नियुक्ति, जस्टिस सुनीता अग्रवाल समेत 3 नए जजों ने ली शपथ, कुल संख्या बढ़कर हुई 37
'मोदी-शाह, मोहन भागवत और CEC पर होगी देशद्रोह की कार्रवाई', ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर राहुल गांधी ने खोला मोर्चा, धरना जारी
'मोदी-शाह, अपनी पुलिस को झंडे और डंडे का फर्क समझाओ...', ECI मार्च में भड़कीं प्रियंका बोलीं-बल-छल से नहीं रोक पाओगे
Air Marshal Ashutosh Dixit: आशुतोष दीक्षित बने नए वायुसेना प्रमुख, तेजस समेत स्वदेशी रक्षा परियोजनाओं पर रहेगा फोकस
© 2026 Times Horizon Private Limited
