देश

Aaj Ki Taza Khabar, 3 फरवरी, 2023: जानें देश और दुनिया की ताजा खबरें

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Feb 3, 2023, 01:58 PM IST

Aaj Ki Taza Khabar, Today's Breaking News, Hindi News, Hindi Samachar Today- आज की ताजा खबर 3 फरवरी, 2023 गुरुवार: देश और दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे जिनका आप सबसे सीधा सरोकार है।

Image

आज की ताजा खबर।

Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खबर, 3 फरवरी, 2023 : पेंटागन ने कहा है कि वह अमेरिका के ऊपर कथित रूप से मंडरा रहे चीनी जासूसी बैलून पर करीबी निगरानी कर रहा है। व्हाइट हाउस ने कहा है कि रूसी एवं बेलारूस खिलाड़ियों के ओलंपिक में भाग लेने के वह खिलाफ नहीं है। केंद्र सरकार ने गुरुवार को संसद में पीएम मोदी के विदेशी दौरों को लेकर जानकारी साझा किया है। सरकार की ओर से संसद में बताया गया है कि इन 21 विदेश यात्राओं पर 22.76 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं। कश्मीर में आतंकियों के एक खतरनाक मंसूबों पर पानी फेरते हुए सेना ने एक वांटेड आतंकी को गिरफ्तार किया है। सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर इस आतंकी को गिरफ्तार किया है। कश्मीर के रियासी जिले का निवासी आरिफ जम्मू के नरवाल इलाके में हुए दोहरे विस्फोटों का भी जिम्मेदार है। देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं-

योगी सरकार स्क्रैप पॉलिसी पर केंद्र सरकार के नए नोटिफिकेशन के तहत 1 अप्रैल 2023 से पहले प्रदेश में सभी 15 साल से पुराने वाहनों को स्क्रैप में भेजने के प्रति गंभीरता से प्रयास कर रही है। केंद्र सरकार के सड़क परिवहन मंत्रालय ने ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया है जिसमे केंद्र और राज्य सरकारों के सभी 15 साल पुराने वाहनों को स्क्रैप करना होगा।

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की संपत्ति में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। शुक्रवार को ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, गौतम अडानी अब दुनिया के सबसे अमीर अरबपतियों की लिस्ट में टॉप-20 से बाहर हो गए हैं।

एयर इंडिया की अबूधाबी-कालीकट एक्सप्रेस प्लेन के इंजन में आग लगने के बाद यूएई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। अबू धाबी से कालीकट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान IX348 सुरक्षित रूप से उतरा और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

अमेरिका के ऊपर में एक बैलून नजर आया है। रिपोर्टों में बताया गया है कि मोंट के बिलिंग्स के ऊपर गत एक फरवरी को नजर आया यह एक 'जासूसी' बैलून है। अमेरिकी अधिकारियों को संदेह है कि यह चीन का बैलून है जो बीते कई दिनों से अमेरिका के वायु क्षेत्र में बहुत ऊंचाई पर मंडरा रहा है।

दिल्ली के कथित शराब घोटाले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम पहली बार आया है। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी नई चार्जशीट दायर की है। अपनी चार्जशीट में जांच एजेंसी ने केजरीवाल पर शराब घोटाले के अन्य आरोपियों के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाया है।

बजट पेश होने के बाद अमूल मिल्क ने दूध के दामों में बड़ी बढ़ोतरी की है। पाउच मिल्क के सभी वैरिएंट्स के दामों में प्रति लीटर तीन रुपए का इजाफा हुआ है। बढ़े हुए दामों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

बुधवार को संसद में बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अफगानिस्तान में विकास के लिए 25 मिलियन अमेरिकी डॉलर देने की घोषणा की।

महाराष्ट्र के विधान परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अपने मजबूत गढ़ों में से एक नागपुर में झटका लगा है। यहां महाविकास अघाड़ी (एमवीए) समर्थित उम्मीदवारों ने भाजपा प्रत्याशियों को हरा दिया। नागपुर भाजपा के दिग्गज नेताओं नितिन गडकरी और देवेंद्र फड़णवीस का होम ग्राउंड है।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार राव author

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारो... और देखें

End of Article