देश

एयर इंडिया की अबूधाबी-कालीकट एक्सप्रेस प्लेन के इंजन में लगी आग, UAE में इमरजेंसी लैंडिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2023, 11:59 AM IST

एयर इंडिया की अबूधाबी-कालीकट एक्सप्रेस प्लेन के इंजन में आग लगने के बाद यूएई में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

Image

इंजन में आग लगने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग

एयर इंडिया की अबूधाबी-कालीकट एक्सप्रेस प्लेन के इंजन में आग लगने के बाद यूएई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। अबू धाबी से कालीकट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान IX348 सुरक्षित रूप से उतरा और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने का कारण तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकती है।एआई एक्सप्रेस विमान संख्या बी737-800 को प्राथमिक इंजन में हवा में आग लगने के बाद लैंडिंग के लिए मजबूर होना पड़ा। जब आग लगी तब फ्लाइट 1000 फीट की ऊंचाई पर थी।

विमान में सवार थे कुल 184 यात्री

बताया जा रहा है कि विमान के इंजन में तकनीकी खराबी पर पायलट ने ध्यान नहीं दिया। विमान में कुल 184 यात्री सवार थे। एयर इंडिया एक्सप्रेस के अधिकारियों का कहना है कि आईएक्स 348 ने अबूधाबी से कोझीकोड के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन इंजन में खराबी के बाद अबूधाबी में आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। यह जानकारी डीजीसीए के अधिकारियों से साझा की गई है। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।

इससे पहले भी आए दो मामले

इससे पहले 30 जनवरी को शारजाह से भारत आ रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में तकनीकी खराबी आई थी। कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कुछ समय तक अफरातफरी का माहौल रहा। विमान की सुरक्षित लैंडिंग और यात्रियों-क्रू मेंबर्स को सुरक्षित विमान से बाहर निकालने के बाद हालात सामन्य हुआ। इसके अलावा 18 जनवरी को सिंगापुर से मुंबई आ रही विस्तारा की फ्लाइट में भी तकनीकी खराबी के बाद चांगी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article