बजट पेश होने के बाद अमूल मिल्क ने दूध के दामों में बड़ी बढ़ोतरी की है। पाउच मिल्क के सभी वैरिएंट्स के दामों में प्रति लीटर तीन रुपए का इजाफा हुआ है। बढ़े हुए दामों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। अमूल मुल्क के दामों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस ने अच्छे दिनों की याद दिलाते हुए पूछा कि अमूल दूध 3 रुपए तक महंगा हो गया।पिछले 1 साल में '8 रुपए' दाम बढ़े हैं। फरवरी 2022 में अमूल गोल्ड 58 रुपए लीटर फरवरी 2023 में अमूल गोल्ड 66 रुपए लीटर हो चुका है कि क्या यही हैंअच्छे दिन।
| उत्पाद | नया दाम रुपए प्रति लीटर |
| अमूल ताजा 500 एमएल | 27 |
| अमूल ताजा 1 लीटर | 54 |
| अमूल ताजा 2 लीटर | 108 |
| अमूल ताजा 6 लीटर | 324 |
| अमूल ताजा 180 एमएल | 10 |
| अमूल गोल्ड 500 एमएल | 33 |
| अमूल गोल्ड 1 लीटर | 66 |
| अमूल गोल्ड 6 लीटर | 396 |
| अमूल काउ मिल्क 500 एमएल | 28 |
| अमूल काउ मिल्क 1 लीटर | 56 |
| अमूल ए-2 भैंस का दूध 500 एमएल | 35 |
| अमूल ए-2 भैंस का दूध 1 लीटर | 70 |
| अमूल ए-2 भैंस का दूध 6 लीटर | 420 |
सोशल मीडिया पर ऐसा है रिएक्शन
अमूल मिल्क के दामों में बढ़ोतरी पर सोशल मीडिया ने अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दिया है।कांग्रेस जीतने के बाद हिमाचल में अमीरों की गाड़ियों के लिए पेट्रोल पर ₹3 बढ़ाती है तो बीजेपी जीतने के बाद गुजरात में गरीबों के बच्चों के लिए दूध पर ₹3 बढ़ाती है "धोबी के घर में घुस गए चोर तो रोए और ही और" आज नायक फिल्म की बहुत याद आ रही हैं। किसी ने लिखा है कि क्या फर्क पड़ता है उसने तो 70 रुपए प्रति लीटर में दूध खरीदा है।
