LIVEताजा खबर, 3 अगस्त 2023: हेट स्पीच मामले में आजम खान को नोटिस जारी, मॉनसून सत्र की बची अवधि से LS में AAP सांसद सस्पेंड

ताजा खबर, 3 अगस्त 2023: हेट स्पीच मामले में आजम खान को नोटिस जारी, मॉनसून सत्र की बची अवधि से LS में AAP सांसद सस्पेंड
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 3 अगस्त 2023 और बड़ी खबरें LIVE: यूनीफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को लेकर उत्तर प्रदेश (यूपी) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि हम सामाजिक न्याय को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, मगर परिवार के स्तर पर ही न्याय नहीं कर पा रहे हैं। ताजा खबर ये सामने आ रही है कि सीमा हैदर राजनीति का हिस्सा बनने जा रही है, उसे साल 2024 में होने वाले चुनाव के लिए टिकट ऑफर की गई है। ज्ञानवापी परिसर में ASI सर्वे को लेकर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए सर्वे जारी रखने को कहा है। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद 27 जुलाई को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। वहीं दूसरी बड़ी खबर नूंह हिंसा को लेकर है। प्रदेश में सुरक्षा बहाल करने के लिए हरियाणा सरकार ने नूंह के अलावा फरीदाबाद और पलवल में इंटरनेट पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा गुरुग्राम के कुछ इलाकों में भी इंटरनेट 5 अगस्त तक प्रतिबंधित किया गया है।आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों के ताजा अपडेट्स...
हेट स्पीच मामले में आजम खान को नोटिस जारी
घृणास्पद भाषण मामले में आजम खान को बरी किए जाने के निर्णय के खिलाफ राज्य सरकार की अपील पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को सपा नेता आजम खान को नोटिस जारी किया।
ग्रेटर नोएडाः हाईराइज सोसायटी में टूटा लिफ्ट का तार, बुजुर्ग महिला की गई जान
यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिला के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसे में लिफ्ट गिरने से एक महिला की जान चली गई। यह पूरा मामला सेक्टर-137 की पारस टीएरा सोसायटी का है, जहां लिफ्ट में आई गड़बड़ के चलते 70 साल की बुजुर्ग महिला पहले चोटिल हुई थीं। इलाज के लिए आनन-फानन जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो वहां डॉक्टर्स ने उसे मृत करार दिया।
पढ़ें पूरी खबरएक्टिंग और अब राजनीति, सीमा हैदर लड़ेगी 2024 का चुनाव!
पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर (Seema Haider) खासी सुर्खियों में हैं गौर हो सीमा का कहना है कि वो भारत के ग्रेटर नोएडा में रहने वाले सचिन के प्यार में इंडिया आई है और उसने सचिन से शादी भी कर ली है। वहीं अब ताजा खबर ये सामने आ रही है कि सीमा हैदर राजनीति का हिस्सा बनने जा रही है, उसे साल 2024 में होने वाले चुनाव के लिए टिकट ऑफर की गई है।
पढ़ें पूरी खबरIND vs WI 1st T20: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगी वेस्टइंडीज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां तिलक वर्मा और मुकेश कुमार ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में डेब्यू किया। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
पढें पूरी खबरशाह ने छेड़ा नेहरू का जिक्र तो गदगद हुए अधीर
देश की राजधानी दिल्ली के मसले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद के निचले सदन लोकसभा में गुरुवार (तीन अगस्त, 2023) को अपनी बात रखी। उन्होंने इस दौरान देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का भी जिक्र किया, जिसके बाद सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी बेहद खुश नजर आए।
पढ़ें पूरी खबरहम सामाजिक न्याय की बात करते हैं, पर परिवार में न्याय नहीं कर पा रहे
यूनीफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को लेकर उत्तर प्रदेश (यूपी) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि हम सामाजिक न्याय को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, मगर परिवार के स्तर पर ही न्याय नहीं कर पा रहे हैं। ये टिप्पणी उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई की स्मिता प्रकाश के साथ हुए पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान कही,
पढ़ें पूरी खबर यासीन मलिक को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेश करने की याचिका पर सात अगस्त को सुनवाई
दिल्ली उच्च न्यायालय ने आतंकवाद के वित्त-पोषण के एक मामले में अलगाववादी नेता यासीन मलिक को मौत की सजा देने के अनुरोध को लेकर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की याचिका के सिलसिले में जेल से ऑनलाइन (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) पेशी की अर्जी पर विचार के लिए बृहस्पतिवार को सात अगस्त की तारीख निर्धारित की। जेल अधीक्षक की अर्जी पर सुनवाई इसलिए स्थगित कर दी गई, क्योंकि न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल और न्यायमूर्ति अनीश दयाल की पीठ आज नहीं बैठ सकी। अदालत ने तिहाड़ जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे मलिक को नौ अगस्त को पेश करने के लिए 29 मई को उस वक्त वारंट जारी किया था, जब एनआईए की सजा बढ़ाने की याचिका सुनवाई के लिए सूचीबद्ध थी।
कैबिनेट सचिव राजीव गौबा को एक साल का सेवा विस्तार
कैबिनेट सचिव राजीव गौबा को 30 अगस्त 2023 से आगे एक साल का सेवा विस्तार दिया गया : कार्मिक मंत्रालय।
गुजरात: बुलेट ट्रेन परियोजना कार्य के दौरान गर्डर लॉन्चर गिरने से एक श्रमिक की मौत, छह घायल
गुजरात के वडोदरा जिले में कर्जन के निकट बृहस्पतिवार को बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण के दौरान गर्डर लॉन्चर गिरने से एक श्रमिक की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना सुबह कंबोला गांव के पास हुई। इस हादसे से दो दिन पहले पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में मंगलवार तड़के समृद्धि एक्सप्रेस-वे के लिए एक पुल के निर्माण के दौरान एक गर्डर लॉन्चर (गर्डर को उठाने वाली मशीन) गिरने से 10 मजदूरों सहित 20 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे कर्जन क्षेत्र के विधायक अक्षय पटेल ने संवाददाताओं को बताया कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का निर्माण कार्य फिलहाल कर्जन तालुका के कंबोला गांव में जारी है। कुछ तकनीकी समस्या के कारण एक गर्डर लॉन्चर श्रमिकों पर गिर गया। उन्होंने कहा कि इस हादसे में एक श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य को सुरक्षित बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया।
अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद समिति पहुंची सुप्रीम कोर्ट
अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद समिति ने ज्ञानवापी मस्जिद में एएसआई सर्वेक्षण की अनुमति देने संबंधी इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।
गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार से दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार से ओडिशा का दो दिवसीय दौरा करेंगे। इस दौरान वह अधिकारिक बैठकों में भाग लेंगे। गृह विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।शाह शुक्रवार रात को 10 बजकर 40 मिनट पर यहां बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचेंगे और अगले दिन एक राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना की शुरुआत करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि दिन के दौरान उनका वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) और आपदा प्रबंधन पर आधारित एक बैठक में भी भाग लेने का कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के भी बैठक में शामिल होने की संभावना है। हालांकि, शाह और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के बीच संभावित बैठक के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारियों ने कहा कि शाह शनिवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना होने से पहले हवाई अड्डे के लाउंज में एक बैठक में भाग लेंगे। उन्होंने यह नहीं बताया कि इस बैठक में कौन-कौन मौजूद रहेगा। गृह मंत्री की अचानक हो रही ओडिशा यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यह सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) द्वारा दिल्ली अध्यादेश विधेयक को समर्थन देने और नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के विरोध की घोषणा के बाद हो रही है।
मैकडॉनल्ड्स ने मुंबई में खोला अपना पहला ‘ड्राइव थ्रू रेस्तरां'
खाद्य श्रृंखला मैकडॉनल्ड्स ने शहर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बृहस्पतिवार को एक नया आउटलेट खोला। कंपनी का दावा है कि हवाई अड्ड पर यह देश का पहला ‘ड्राइव थ्रू रेस्तरां’ हैं।ड्राइव थ्रू रेस्तरां में एक खिड़की के माध्यम से सेवाएं दी जाती हैं। लोगों को सामान लेने के लिए गाड़ी से उतरने की जरूरत नहीं होती। कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, मैकडॉनल्ड्स इंडिया (पश्चिम व दक्षिण) द्वारा खोला गया आउटलेट शहर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। यह चौबीसों घंटे खुले रहने वाला मैकडॉनल्ड्स का शहर में पहला रेस्तरां होगा। हवाई अड्डे पर स्थित यह रेस्तरां 3,000 वर्गफुट में फैला है। इसमें एक मैककैफे, एक भोजनालय क्षेत्र और एक टेकअवे काउंटर है। बयान के अनुसार, लोगों के लिए आउटलेट के पास एक अलग मार्ग (ड्राइव-थ्रू लेन) बनाया गया है जहां से वे बिना वाहन से उतरे अपना आर्डर दे सकते हैं। इसके साथ ही अब यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 पर मैकडॉनल्ड्स की तीन दुकानें हो गई हैं।
हरियाणा: नूंह और अन्य स्थानों पर मोबाइल इंटरनेट सेवा तीन घंटे के लिए बहाल
हरियाणा के नूंह और कुछ अन्य स्थानों पर मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं को बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजे से तीन घंटे के लिए बहाल किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इन सेवाओं को पांच अगस्त तक निलंबित किया गया था। सांप्रदायिक दंगों के मद्देनजर शांति और सार्वजनिक व्यवस्था में किसी भी अवरोध को दूर करने के लिए इंटरनेट पर पाबंदी लगाई गयी है। नूंह के अलावा फरीदाबाद, पलवल और गुरुग्राम जिले के सोहना, पटौदी और मानेसर में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगी हुई है। हरियाणा सरकार ने सीईटी समूह सी परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए इंटरनेट पाबंदी पर ढील का आदेश जारी किया है ताकि वे अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकें। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) टीवीएसएन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को कहा कि एडीजीपी, सीआईडी की सिफारिश पर पहले के आदेशों को नूंह, फरीदाबाद, पलवल जिलों और गुरुग्राम जिले के सोहना, पटौदी और मानेसर उपसंभागों के क्षेत्र में केवल आज तीन अगस्त को दोपहर 1 बजे से शाम चार बजे तक के लिए आंशिक रूप से वापस लिया जाता है या उनमें ढील दी जाती है।
मैं 45 साल से विवाहित हूं, कभी गुस्सा नहीं करता, बोले जगदीप धनखड़
मणिपुर मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी के बयान की मांग पर अड़े विपक्षी सदस्यों के कारण राज्यसभा में जारी गतिरोध के बीच सदन में उस समय हंसी की लहर दौड़ गई जब सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि वह 45 साल से अधिक समय से विवाहित हैं और वह कभी गुस्सा नहीं होते। उच्च सदन में शून्यकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आसन की अनुमति से अपनी बात रखते हुए कहा कि कल सभापति के साथ मुलाकात में उन्होंने मणिपुर संबंधी कार्यस्थगन नोटिस पर चर्चा कराने की विनती की थी लेकिन आप (धनखड़) जरा गुस्से में थे। इस पर सभापति ने खरगे को टोकते हुए कहा, मैं 45 वर्ष से अधिक समय से विवाहित व्यक्ति हूं, मैं कभी गुस्सा नहीं करता। उनकी इस बात पर सदन में हंसी की लहर दौड़ गई। धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम एक प्रख्यात वरिष्ठ वकील हैं और वह जानते हैं कि एक वरिष्ठ वकील के रूप में हमें गुस्सा करने का कोई अधिकार नहीं है, कम से कम प्राधिकार के समक्ष तथा आप (नेता प्रतिपक्ष खरगे) एक प्राधिकार हैं...मैं कभी गुस्सा नहीं करता।
इंफाल घाटी में फिर से कर्फ्यू लागू
मणिपुर में बिष्णुपुर जिले के कांगवई, फोउगाकचाओ में झड़पों के बाद सेना और त्वरित कार्रवाई बल के जवानों ने आंसू गैस के गोले छोड़े जिसमें 17 लोग घायल हो गए। इंफाल घाटी में एहतियात के तौर पर फिर से कर्फ्यू लागू।
राहुल गांधी ने गोवा में कांग्रेस विधायकों के साथ किया रात्रि भोज
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गोवा में बुधवार रात को पार्टी के विधायकों के साथ रात्रि भोज किया। पार्टी के एक नेता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कांग्रेस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि राहुल गोवा के निजी दौरे पर बुधवार रात को दाबोलिम हवाई अड्डे पहुंचे थे और फिर पणजी के समीप एक होटल में ठहरे। उन्होंने बताया कि राहुल ने देर रात राज्य के कांग्रेस विधायकों के साथ भोजन किया। गोवा में कांग्रेस के विधायक कार्लोस फरेरा ने बताया कि इस दौरे पर राहुल गांधी का कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं है। वह बृहस्पतिवार को दिल्ली लौट सकते हैं।
तेलंगाना में आठ माओवादी गिरफ्तार
तेलंगाना के भद्राद्रि कोठागुडेम जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पड़ोसी छत्तीसगढ़ राज्य के रहने वाले इन आठ लोगों को बुधवार को जिले के चेरला मंडल के तिप्पापुरम वन क्षेत्र में पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कर्मियों द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए तलाश अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि ये लोग पिछले दो वर्षों से भाकपा (माओवादी) पार्टी के सदस्य के रूप में काम कर रहे थे। इन लोगों ने अन्य उग्रवादियों के साथ मिलकर कथित तौर पर पुलिस कर्मियों को मारने के लिए पिछले साल जुलाई में चेरला मंडल के दो गांवों के बीच बीटी रोड पर 12 किलोग्राम की बारूदी सुरंग बिछायी थी। उनके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून और विस्फोटक अधिनियम के साथ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पीएम मोदी से मिलने संसद पहुंचे सिद्धारमैया
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने संसद पहुंचे।
ज्ञापवापी परिसर का होगा ASI सर्वे- कोर्ट
ज्ञानवापी परिसर पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने ज्ञानवापी परिसर के ASI सर्वे को हरी झंडी दिखा दी है।
300 रु पर पहुंच सकते हैं टमाटर के दाम
थोक व्यापारियों के मुताबिक रसोई में खास तौर से इस्तेमाल होने वाली सब्जी यानी टमाटर के रेट जल्द ही 300 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच सकते हैं। यानी टमाटर, जो इस समय दिल्ली समेत कई जगह 200 रु प्रति किलो पर बिक रहा है, अभी और महंगा हो सकता है।