LIVEताजा खबर 29 अक्टूबर 2023 : आंध्र प्रदेश में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, क्या इंग्लैंड को हराकर भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया?

ताजा खबर 29 अक्टूबर 2023 : आंध्र प्रदेश में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, क्या इंग्लैंड को हराकर भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया?
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 29 अक्टूबर 2023 और बड़ी खबरें: आंध्र प्रदेश से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश में दो पैसेंजर ट्रेन में टक्कर हो गई है, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है और 18 लोगों के घायल होने की खबर है उधर केरल के कोच्चि में हुए धमाके से देशभर में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं इस मामले में केरल के त्रिशूर जिले के कोडगरा थाने में एक शख्स ने सरेंडर करते हुए इस धमाके की जिम्मेदारी ली है, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है, उसकी पहचान डोमेटिक मार्टिन के रूप में हुई है वहीं कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेतृत्व ने आखिरकार फैसला किया है कि राज्य स्तर पर गलतफहमी का असर उन दोनों पार्टियों के राष्ट्रीय एजेंडे पर नहीं पड़ना चाहिए जो इंडिया गठबंधन के बैनर तले एकजुट हैं। सूत्रों के मुताबिक, दोनों पार्टियों ने जारी मतभेदों को खत्म करने के फैसले का आह्वान किया है। उधर खराब शुरुआत के बावजूद टीम इंडिया ने डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड को 230 रन का लक्ष्य दिया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने टीम इंडिया ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए, पढ़ें 29 अक्टूबर (रविवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार।
आंध्र प्रदेश ट्रेन हादसे के बाद रेलवे ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर
ध्र प्रदेश में रविवार को भीषण ट्रेन हादसा हुआ है। यहां दो ट्रेनों के बीच आपस में टक्कर हो गई है। इस रेल हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 25 लोग घायल हो गए हैं। मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने का अनुमान है,
पढ़ें पूरी खबर आंध्र प्रदेश में टकराई 2 पैसेंजर ट्रेन, 4 की मौत
रेलवे के अधिकारियों के अनुसार विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन और विशाखापत्तनम-रगडा पैसेंजर ट्रेन के बीच पीछे से टक्कर हो गई। हादसे में 3 बोगियां बेपटरी हो गई है। इस घटना में 18 लोग घायल हो गए हैं,
पढ़ें पूरी खबरक्या इंग्लैंड को हराकर भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया?
आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के एक अहम मैच में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में टीम इंडिया ने वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को शिकस्त देकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार छठी जीत दर्ज की,
पढ़ें पूरी खबरश्रीनगर में आतंकी हमला, आतंकियों ने पुलिस इंस्पेक्टर को मारी गोली
श्रीनगर में आतंकी हमला हुआ है, श्रीनगर के ईदगाह इलाके में आतंकियों ने पुलिस अधिकारी को निशाना बनाया,
पढ़ें पूरी खबर केरल में हुए धमाके की जिम्मेदारी एक शख्स ने लेते हुए किया सरेंडर
केरल में हुए धमाके की जिम्मेदारी एक शख्स से ने ली है उसने सरेंडर भी कर दिया है, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है,
पढ़ें पूरी खबर सीतापुर से 5वीं बार ताल ठोक रहे हैं भूपेश बघेल के मंत्री अमरजीत भगत
भूपेश बघेल सरकार के मंत्री अमरजीत भगत छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में सीतापुर से चुना लड़ रहे हैं। वे यहां से चार बार चुनाव जीत चुके हैं, पांचवीं बार किस्मत अजमा रहे हैं,
पढ़ें पूरी खबर राहुल गांधी का नया अंदाज, हाथ में दराती लेकर की धान की कटाई
अपने दो दिवसीय दौरे के तहत छत्तीसगढ़ पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को रायपुर के कटिया गांव का दौरा किया उन्होंने वहां पर खेत में धान की कटाई की।
पढ़ें पूरी खबरPAK-China को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब! इस प्लान की ओर India
दुनिया में भारत की ताकत की बात करें तो मौजूदा समय में इंडिया ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स रैंकिंग 2023 के हिसाब से चौथे पायदान पर है। इंडिया का 54.2 अरब डॉलर का रक्षा बजट है, जबकि हमारे पास 577 लड़ाकू विमान, 4614 टैंक और 2210 विमान हैं।
पढ़ें पूरी खबरभाजपा को चुनाव से ठीक पहले लगा झटका
ध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ा झटका लगा है। जबलपुर के नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने नगर अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ये आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ शहर में गलत माहौल बनाया जा रहा है।
भारत में आतंकियों के निशाने पर हो सकते हैं यहूदी स्थल
इजराइल और हमास में जारी जंग के बीच भारत में खुफिया विभाग की ओर से बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। कहा गया है कि भारत में यहूदियों से जुड़े स्थल आतंकियों के निशाने पर हो सकते हैं। इसके बाद पुलिस से लेकर लोकल इंटेलीजेंस यूनिट भी अलर्ट मोड पर आ गई है और यहूदी स्थलों की निगरानी बढ़ा दी गई है।
केरल के कन्वेंशन सेंटर में ब्लास्ट
केरल के एर्नाकुल में कलामासेरी स्थित कन्वेशन सेंटर के बाहर जबरदस्त धमाका हुआ है। इस धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई है तो 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पुलिस का कहना है कि फिलहाल धमाके की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
यूपी के बलिया में सड़क हादसे में चार की मौत
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रविवार तड़के एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक टेंपो पलट गया जिससे उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई है और आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मप्र चुनाव: अमित शाह आज उज्जैन में एक जनसभा को करेंगे संबोधित
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को उज्जैन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कई बैठकों में हिस्सा लेंगे। राज्य में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं। शाह शनिवार से राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि रविवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राजा भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद शाह भाजपा के सागर संभाग की बैठक में हिस्सा लेने के लिए खजुराहो जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद गृह मंत्री रीवा और शहडोल संभाग के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए रीवा पहुंचेंगे। शाम को वह प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए उज्जैन जाएंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, शाह उज्जैन संभाग के पार्टी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे।
मोदी, अल सिसी ने शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली पर दिया जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार रात मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सिसी से बात की और इजराइल तथा फलस्तीन के बीच जारी युद्ध के मद्देनजर पश्चिम एशिया में बिगड़ती सुरक्षा और मानवीय स्थिति पर चिंता जताते हुए शांति तथा स्थिरता की शीघ्र बहाली पर जोर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार सुबह सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'कल, राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सिसी से बात की। पश्चिम एशिया में सुरक्षा और मानवीय स्थिति पर चर्चा की। हम आतंकवाद, हिंसा और नागरिकों के जीवन के नुकसान के बारे में चिंताओं को साझा करते हैं। हम शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली और मानवीय सहायता मुहैया कराने पर सहमत हैं।' प्रधानमंत्री मोदी की अस सिसी से यह बातचीत उस अपील के कुछ दिन बाद हुई है जिसमें मिस्र के राष्ट्रपति ने कहा था कि विश्व समुदाय को गाजा संघर्ष को बढ़ने से रोकना चाहिए। उन्होंने कहा था कि पूरा क्षेत्र ‘टाइम बम’ पर बैठा है।
यह युद्ध हमास को खत्म और बंधकों को रिहा करा सकता है- इजराइल
इजराइल की सेना ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह हमास के खिलाफ युद्ध के दो उद्देश्यों को एक साथ प्राप्त कर सकता है, जिसमें गाजा पट्टी से आतंकवादियों की हुकूमत को उखाड़ फेंकना और इजराइल से अगवा किए गए करीब 230 बंधकों को रिहा कराना शामिल है। सेना ने गाजा पट्टी पर हवाई हमले और जमीनी आक्रमण तेज कर दिए हैं, जिससे बंधकों के परिवारों की चिंता बढ़ती जा रही है कि इसके विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं। ऐसा लगता है कि गाजा में इजराइली बंधकों को रिहा कराने के लिए हमास से बातचीत करने की आवश्यकता पड़ेगी। हमास ने सात अक्टूबर को इजराइल पर हमला कर 1,400 से अधिक लोगों की हत्या कर दी थी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच युद्ध छिड़ गया। हमास नियंत्रित गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजराइल की जवाबी कार्रवाई में अब तक 7,700 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं। इजराइल की सरकार ने अभी यह नहीं बताया है कि बचाव अभियान कैसे चलाया जाएगा। शनिवार देर रात को टेलीविजन पर दिए संबोधन में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बंधकों के परिवार की पीड़ा को स्वीकार किया और वादा किया कि उनकी रिहाई हमास को खत्म करने के उद्देश्य के साथ इजराइल के युद्ध का ‘अभिन्न’ हिस्सा है।
बेटे ने भुला दिया दूध का कर्ज, तोड़ी सारी हदें
जिस मां ने 9 महीने अपनी कोख में रखा और इस दुनिया में लाने के लिए अथाह पीड़ा का सामना किया, कोई बेटा भला उस मां पर हाथ कैसे उठा सकता है? रिश्तों का गला घोंटने वाला ये वाकया पंजाब के रूपनगर का है। जहां पेशे से वकील एक बेटे ने अपनी मां की पिटाई कर दी। क्या ऐसी ओछी हरकत करते हुए अंकुर वर्मा के हाथ नहीं कांपे?
पढ़ें पूरी खबरचंद्र ग्रहण के बाद श्री उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती
रूपनगर में वकील अंकुर वर्मा ने अपनी बुजुर्ग मां को पीटा
राजधानी दिल्ली में डॉक्टरों का विरोध, मांगों को लेकर निकाला मार्च
दुनियाभर में फिलिस्तीनी समर्थक प्रदर्शनकारियों ने किया प्रदर्शन
फिलिस्तीनी समर्थक प्रदर्शनकारियों ने युद्धविराम की मांग करते हुए दुनिया भर में मार्च निकाला। अमेरिका के न्यूयॉर्क से विरोध की तस्वीरें सामने आई हैं। लंदन में हजारों लोग गाजा युद्धविराम की मांग को लेकर फिलिस्तीन समर्थक विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। वहीं इटली के रोम में हजारों लोग फिलिस्तीनी समर्थक मार्च में शामिल हुए।
पढ़ें पूरी खबर