देश

राहुल गांधी का नया अंदाज, छत्तीसगढ़ में सिर पर गमछा और हाथ में दराती लेकर खेत में की धान की कटाई

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 29, 2023, 03:56 PM IST

अपने दो दिवसीय दौरे के तहत छत्तीसगढ़ पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को रायपुर के कटिया गांव का दौरा किया उन्होंने वहां पर खेत में धान की कटाई की।

Image

राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन सुबह नवा रायपुर के पास कठिया गांव पहुंचे

Photo : ANI

राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन सुबह नवा रायपुर के पास कठिया गांव पहुंचे, यहां वो किसानों के साथ हाथ में हंसिया लेकर और सिर पर गमछा बांधे नजर आए, राहुल ने खेत में धान की कटाई भी की और वहां किसानों से बातचीत भी की, राहुल का ये अंदाज सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।

उन्होंने धान की कटाई कर रहे किसानों और मजदूरों की मदद की और उनसे बातचीत भी की, राहुल ने छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए कार्यों का जिक्र 'एक्स' पर किया।

राहुल गांधी के साथ सीएम भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, स्पीकर चरणदास महंत भी खेतों में नजर आए।

राहुल गांधी ने लिखा,'किसान खुशहाल तो भारत खुशहाल!छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए कांग्रेस सरकार के 5 सबसे बेहतरीन काम, जिन्होंने उन्हें भारत में सबसे खुशहाल बनाया: धान पर MSP ₹2,640/क्विंटल, 26 लाख किसानों को ₹23,000 करोड़ की इनपुट सब्सिडी, 19 लाख किसानों का ₹10,000 करोड़ का कर्ज़ा माफ, बिजली का बिल आधा, 5 लाख कृषि मज़दूरों को ₹7,000/वर्ष.एक ऐसा मॉडल जिसे हम पूरे भारत में दोहराएंगे.'

इसके पूर्व राहुल गांधी ने बिलासपुर से रायपुर तक ट्रेन की स्लीपर बोगी में यात्रा कर सुर्खियां बटोरी थी।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल, NCP के दोनों गुटों के विलय पर BJP ने तेज की कोशिशें

महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल, NCP के दोनों गुटों के विलय पर BJP ने तेज की कोशिशें

अरुणाचल प्रदेश के बिचोम में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई तीव्रता, कोई खतरा तो नहीं?

अरुणाचल प्रदेश के बिचोम में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई तीव्रता, कोई खतरा तो नहीं?