देश

Kashmir Terror Attack: श्रीनगर में आतंकी हमला, आतंकियों ने पुलिस इंस्पेक्टर को मारी गोली

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 29, 2023, 07:13 PM IST

terrorists shot police inspector : श्रीनगर में आतंकी हमला हुआ है, श्रीनगर के ईदगाह इलाके में आतंकियों ने पुलिस अधिकारी को निशाना बनाया।

Image

श्रीनगर में आतंकी हमला, आतंकियों ने पुलिस इंस्पेक्टर को बनाया निशाना

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आतंकी हमला हुआ है आतंकियों ने पुलिस पर फायरिंग की, इस आतंकी हमले में एक इंस्पेक्टर को गोली मार दी, बताते हैं कि शहीद पुलिस इंस्पेक्टर बच्चों के साथ श्रीनगर के ईदगाह इलाके में क्रिकेट खेल रहा था तभी आतंकियों ने उनपर अटैक कर दिया।

पुलिस इंस्पेक्टर की पहचान मसरूर अली वानी के रूप में हुई है और वो येचिपोरा ईदगाह के निवासी है, वहीं बताया जा रहा है कि इस हमले की जिम्मेदारी TRF आतंकी संगठन ने ली है।

हमले को अंजाम देकर आतंकी मौके से फरार

हमले को अंजाम देकर आतंकी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे। जब मसरूर वानी स्थानीय लड़कों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे उसी वक्त आतंकियों ने उन्हें गोली मार दी, मसरूर को अस्पताल ले जाया गया है।

इंस्पेक्टर मसरूर अहमद क्रिकेट खेलने के लिए पहुंचे थे

गौर हो कि श्रीनगर का ईदगाह इलाका व्यस्तम इलाकों में से एक है और संडे को अन्य दिनों के मुकाबले में यहां अधिक भीड़ होती है।इंस्पेक्टर मसरूर अहमद भी क्रिकेट खेलने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान आतंकी खेल मैदान में आए उन्हें एक के बाद एक गोलियां मारकर इंस्पेक्टर मसरूर को लहूलुहान कर दिया जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, ईदगाह इलाके सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। फिलहाल सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article