LIVE

आज की ताजा खबर LIVE: Aaj Ki Taza Khabar, 29 जून 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

आज की ताजा खबर LIVE: Aaj Ki Taza Khabar, 29 जून 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
आज की ताजा खबर LIVE: Aaj Ki Taza Khabar, 29 जून 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 29 जून 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 29 जून (गुरुवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार :

JUN 29, 2023 21:17 IST

तमिलनाडु के राज्यपाल ने स्टालिन के मंत्री को कर दिया बर्खास्त

Tamil Nadu Minister: तमिलनाडु में अब राज्य बनाम राज्यपाल की जंग शुरू होती दिख रहा है। कई मौकों पर स्टालिन की सरकार और राज्यपाल आरएन रवि के बीच तनातनी दिख चुकी है। अब तमिलनाडु के राज्यपाल ने स्टालिन सरकार के एक मंत्री को बर्खास्त कर दिया है। राज्यपाल आर एन रवि ने मंत्री वी. सेंथिल बालाजी को गुरुवार को मंत्रिपरिषद से बर्खास्त कर दिया। जिसके बाद से राज्य की राजनीति में हंगामा मच गया है। पढ़ें पूरी खबर
JUN 29, 2023 19:34 IST

अफगानिस्तान में भूकंप के जोरदार झटके

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को अफगानिस्तान के फैजाबाद क्षेत्र में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई 150 किमी बताई गई। एनसीएस के अनुसार, यह 17:05:05 (IST) पर हुआ और भूकंप का केंद्र क्रमशः अक्षांश- 36.85 और देशांतर- 71.18 पर पाया गया। पढ़ें पूरी खबर
OCT 04, 2023 19:11 IST

शिमला नहीं, बैंगलुरु में इस दिन होगी विपक्षी पार्टियों की अगली बैठक

Opposition Unity: लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी और नरेंद्र मोदी की सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए 23 जून को पटना में 17 विपक्षी दलों की बैठक हुई थी। सभी ने एक साथ चुनाव लड़ने पर सहमति जताई। हालांकि आम आदमी पार्टी दिल्ली अध्यादेश में कांग्रेस रुख को लेकर अपनी स्थिति साफ नहीं की है। आप को छोड़कर बाकी दल एक बार फिर जुलाई में कर्नाटक की राजधानी बैंगलुरू में बैठक करने जा रहे हैं। पहले यह बैठक हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में होने जा रही थी। एनसीपी चीफ शरद पवार ने गुरुवार (29 जून) को बताया कि विपक्षी दलों की अगली बैठक 13, 14 जुलाई को बैंगलुरु में होगी। पढें पूरी खबर
OCT 04, 2023 19:12 IST

भारत-अमेरिका के बीच हुए हथियार डील से सहमा पाकिस्तान

India US Defence Deal: भारत-अमेरिका रक्षा डील के बाद से पाकिस्तान सहमा हुआ है। अमेरिका को गीदड़ भभकी देने लगा है। आपत्ति जताने लगा है। पाकिस्तान ने इस डील को देश के सुरक्षा हितों के लिए सीधा खतरा बताया है। पढ़ें पूरी खबर
JUN 29, 2023 17:02 IST

इस देश में रातोंरात लोगों की उम्र हो गई एक-दो साल कम, जानिए कैसे हुआ ये कमाल

सरकार द्वारा उम्र की गणना करने के तरीके को मानकीकृत करने वाले एक कानून के प्रभावी होने के बाद बुधवार को दक्षिण कोरियाई लोग एक या दो साल छोटे हो गए। दक्षिण कोरिया में उम्र की गणना करने के तीन सामान्य तरीके हैं, लेकिन सरकार ने इनमें से एक को मान्यता देने के लिए अपनी नागरिक संहिता को बदल दिया है। इसमें प्रावधान है कि किसी व्यक्ति की जन्म तिथि को शून्य से शुरू करना और हर जन्मदिन पर एक साल जोड़ना। पढ़ें पूरी खबर
JUN 29, 2023 16:35 IST

अमित शाह ने दिया नीतीश को जवाब

Amit Shah Bihar Visit: बीजेपी के सीनियर नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर हैं। विपक्षी दलों की बैठक के बाद उनका यह पहला बिहार दौरा है। उन्होंने इस बार मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के लखीसराय में एक मेगा रैली को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार पर जोरदार हमला किया। पलटू बाबू पूछते हैं पीएम ने 9 साल में क्या काम किए। पल्टू बाबू मोदी जी की वजह से सीएम बने हैं। नीतीश बाबू जिनके साथ इतना बैठे, जिनके कारण मुख्यमंत्री बने उनका थोड़ा लिहाज करिए। मोदी जी ने इन 9 सालों में बहुत काम किया है। मोदी सरकार ने 9 साल में गरीबों का कल्याण किया। पढ़ें पूरी खबर
JUN 29, 2023 14:34 IST

स्वीडन में मस्जिद के बाहर कुरान के पन्ने फाड़कर जलाया

Quran Burning Outside Stockholm Mosque : स्टॉकहोम में एक मस्जिद के बाहर एक व्यक्ति ने बुधवार को कुरान को फाड़कर जला दिया। इस घटना के बाद स्वीडन और तुर्की के बीच नए सिरे से विवाद बढ़ना तय माना जा रहा है। दरअसल, स्वीडन उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) में शामिल होना चाहता है, जिसका विरोध तुर्की कर रहा है। स्वीडन की पुलिस ने तुर्की के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन एवं कुरान जलाने की इजाजत पहले ही दे दिया था। बाद में पुलिस ने कुरान जलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ एक जातीय एवं राष्ट्रीय समूह के खिलाफ आंदोलन करने का अभियोग लगाया। इस घटना के बाद नाटो में शामिल होने की स्वीडन की चाहत में और देरी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें
JUN 29, 2023 14:33 IST

70 की उम्र में भी हिट और फिट हैं सरगुजा के 'महाराजा'

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव को छत्तीसगढ़ की डिप्टी सीएम बनाया गया है। सीएम पद की रेस में रहने वाले सरगुजा के 'महाराजा' मुख्यमंत्री तो नहीं बन पाए लेकिन चुनाव से पहले कांग्रसे ने डिप्टी सीएम का पद देकर उन्हें साधने की कोशिश की है। देव छत्तीसगढ़ के सबसे अमीर विधायक हैं। छत्तीसगढ़ की राजनीति में उनका प्रभाव एवं दखल दोनों है। 70 साल की उम्र में टीएस सिंह देव की सक्रियता एवं चुस्ती-फूर्ती एक युवा की तरह है। यहां हम उनके सार्वजनिक एवं निजी जीवन पर एक नजर डालेंगे। पूरी खबर पढ़ें
JUN 29, 2023 11:47 IST

दिल्ली से मिटा औरंगजेब का नामो-निशान

Aurangzeb Lane : दिल्ली से मुगल शासक औरंगजेब का अब नामो-निशान मिट गया है। एनडीएमसी ने लुटियंस दिल्ली में औरंगजेब लेन का नाम बदलकर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम लेन कर दिया है। अब यह सड़क कलाम लेन के नाम से जानी जाएगी। एनडीएमसी ने अपनी एक बैठक में नाम बदलने के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी दे दी। बता दें कि औरंगजेब रोड का नाम अगस्त 2015 में बदलकर डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम रोड कर दिया गया था। अब लेन का भी नाम बदल दिया गया। औरंगजेब लेन, अब्दुल कलाम रोड को पृथ्वी राज रोड से जोड़ती है। पूरी खबर पढ़ें
JUN 29, 2023 11:04 IST

आज की ताजा खबर 29 जून 2023 LIVE: चंद्रशेखर आजाद के हमलावरों के करीब पहुंची पुलिस

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। रिपोर्टों की मानें तो पुलिस ने हमले में इस्तेमाल की गई कार को भी बरामद कर लिया है और वह हमलावरों के करीब पहुंच गई है। बता दें कि सहारनपुर में आजाद पर बुधवार को हमला हुआ। हमलावरों ने आजाद के काफिले पर चार राउंड गोलीबारी की। इस हमले में वह बाल-बाल बच गए। हालांकि एक गोली के छर्रे उन्हें लगे। पूरी खबर पढ़ें
JUN 29, 2023 10:31 IST

आज की ताजा खबर 29 जून 2023 LIVE: शादी से इंकार करने पर हिंदू परिवार पर जानलेवा हमला

बिहार के हाजीपुर इलाके में एक हिंदू परिवार पर मुस्लिम युवकों ने जानलेवा हमला किया है। बताया जा रहा है कि हिंदू परिवार अपनी लड़की की शादी कहीं और तय कर चुका था जिससे नाराज होकर मुस्लिम पक्ष के लोगों ने हिंदू परिवार पर ईंट-पत्थरों से हमला किया। पीड़ित परिवार के लोग जब इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे तो आरोपी वहां भी पहुंच गए। हिंदू परिवार पर अस्पताल में भी हमला हुआ। इस हमले में लड़के के भाई सहित पांच लोग घायल हुए। एक पुलिसकर्मी के भी घायल होने की खबर है। घटना सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आया है। गांव में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। पूरी खबर पढ़ें
JUN 29, 2023 08:28 IST

पाक को विदेश मंत्री एस जयशंकर की खरी-खरी

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर बेखौफ और बेबाक तरीके से चीन और पाकिस्तान(Pakistan) के बारे में अपनी राय रखते हैं। एक सवाल उनसे पूछा गया कि आप पड़ोसी मुल्कों से सौहार्दपूर्ण संबंध की वकालत करते हैं। लेकिन पाकिस्तान को छोड़ देते हैं। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जब तक सीमापार आतंकवाद(Cross Border Terrorism) खत्म नहीं होता बेहतर रिश्तों की उम्मीद करना बेमानी है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर सार्क देशों(SAARC Meeting) में से एक आतंकवाद बढ़ाने के काम में लिप्त हो तो बैठक का कोई अर्थ नहीं रह जाता। जहां तक पाकिस्तान के संबंध में भारत की बात है कि तो हम उस नजरिए को बिल्कुल स्वीकार नहीं कर सकते जिसमें रात में आतंक और दिन में व्यापार शामिल हो। पूरी खबर पढ़ें
JUN 29, 2023 08:26 IST

आज की ताजा खबर 29 जून 2023 LIVE: शायराना चुटकी पर शायराना जवाब

छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में मुख्य लड़ाई भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच है। दोनों पार्टियां चुनावी समीकरणों को देखते हुए अपने कील-कांटे दुरुस्त कर रही हैं। इसी बीच, छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने चुनाव से चंद महीने पहले एक बड़ा कदम उठाया है। उसने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव को डिप्टी सीएम बना दिया है। टीएस सिंह देव को डिप्टी सीएम बनाए जाने पर भाजपा ने शायराना अंदाज में चुटकी ली है तो इस चुटकी का जवाब कांग्रेस ने उसी अंदाज में दिया है। पूरी खबर पढ़ें
OCT 04, 2023 19:08 IST

अब केरल के स्कूल में हिजाब विवाद

कर्नाटक के बाद अब केरल के एक मेडिकल कॉलेज में हिजाब पहनने का मुद्दा तूल पकड़ रहा है। दरअसल, तिरूवनंतपुरम के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज की कुछ मुस्लिम छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन से ऑपरेशन थिएटर में लंबी आस्तीन वाली जैकेट और हुड पहनने की मांग की है। महिला छात्राओं का कहना है कि वे चाहती हैं कि उनकी पोशाक इस्लाम धर्म के अनुरूप हो। कॉलेज की प्रिंसिपल का कहना है कि उन्हें छात्राओं का पत्र मिला है और वह उस पर उनके साथ चर्चा करेंगी। पूरी खबर पढ़ें
JUN 29, 2023 06:33 IST

आज की ताजा खबर 29 जून 2023 LIVE: सचिन पायलट ने दी बधाई

टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ का डिप्टी सीएम बनाए जाने पर सचिन पायलट ने बधाई दी है।
JUN 29, 2023 06:32 IST

आज की ताजा खबर 29 जून 2023 LIVE: पंचायत चुनाव से पहले हिंसा की आशंका

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से NIA की छापेमारी, TMC उम्मीदवार के ठिकानों से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद
JUN 29, 2023 06:32 IST

आज की ताजा खबर 29 जून 2023 LIVE: चंद्रशेखर रावण की तबीयत अब ठीक

सहारनपुर के एसपी ने कहा कि भीम आर्मी के मुखिया की तबीयत स्थिर है और उन्हें आज डिस्चार्ज कर दिया जाएगा
OCT 04, 2023 19:06 IST

आज की ताजा खबर 29 जून 2023 LIVE: मणिपुर जाएंगे राहुल

राहुल गांधी आज मणिपुर जाएंगे और हिंसा प्रभावित लोगों से करेंगे मुलाकात
JUN 29, 2023 06:29 IST

आज की ताजा खबर 29 जून 2023 LIVE: बकरीद पर बढ़ाई गई सुरक्षा

ईद-उल-अजहा के अवसर पर दिल्ली के जामा मस्जिद के पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी