LIVE
Aaj Ki Taza Khabar Live Blog: दिल्ली विधानसभा का मॉनसून सत्र 7 अगस्त से 11 अगस्त तक, ठाणे में मानसून शुरू होने के बाद बारिश से जुड़ी घटनाओं में 18 लोगों की मौत
आज की ताजा खबर लाइव,28 जुलाई 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़, [पेपर लीक], [मॉनसून सत्र] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक पर चर्चा शुरू हो गई है। सरकार की ओर से सबसे पहले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने पक्ष रखा।
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [जंतर-मंतर प्रदर्शन], [पेपर लीक], [मॉनसून सत्र] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: CJP प्रदर्शनकारियों पर RSS विचारक की टिप्पणी से विवाद। नीट (NEET) प्रदर्शनकारियों पर विवादित टिप्पणी करने पर केरल के राजनीतिक विश्लेषक टीजी मोहनदास के खिलाफ एआईएसएफ (AISF) ने दर्ज कराई पुलिस शिकायत। वहीं, ऐसी रिपोर्ट है कि स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा का गतिरोध तोड़ दिया है। जहां आज संसद में चर्चा हो जाएगी। उधर जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पुलिस सर्विलांस और फेशियल रिकग्निशन तकनीक के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल। आज होगी अहम सुनवाई। इस बीच ये भी साफ हो गया है कि जंतर-मंतर पर RAF जवानों ने पैलेट गन चलाई थी।
JUL 28, 2026 22:48 IST
JUL 28, 2026 22:42 IST
कानपुर में किराए के कमरे में पति-पत्नी के शव मिले, पुलिस जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के बर्रा इलाके में मंगलवार शाम एक किराए के मकान से पति-पत्नी के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश की कर रही है कि कहीं पति ने आत्महत्या से पहले पत्नी की हत्या तो नहीं की। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान सचेंडी क्षेत्र निवासी सौरभ सविता (36) और उसकी पत्नी रानी सविता (30) के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे में प्रवेश किया तो रानी का शव फर्श पर पड़ा मिला जबकि सौरभ का शव छत के कुंडे से लटका हुआ था। उन्होंने बताया कि एक पड़ोसी ने खिड़की की ग्रिल से कमरे के अंदर सौरभ का शव लटका देखा और तुरंत मकान मालिक को सूचित किया, जिसके बाद घटना सामने आई। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि रानी व सौरभ चचेरे भाई-बहन थे और उन्होंने लगभग पांच महीने पहले प्रेम विवाह किया था। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से दोनों दिल्ली में रह रहे थे और चार-पांच दिन पहले ही वापस लौटकर यहां किराए पर मकान लिया था। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा साक्ष्य जुटाए। चौधरी ने बताया, "मृतका के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों सहित मामले के सभी संभावित पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।" उन्होंने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही चल सकेगा।
JUL 28, 2026 20:17 IST
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का हमला, मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल
गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र स्थित राजनगर एक्सटेंशन की एक आवासीय सोसाइटी में आवारा कुत्तों के हमले का गंभीर मामला सामने आया है। घटना में साढ़े तीन साल की एक मासूम बच्ची घायल हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची अपनी मां और एक अन्य बच्चे के साथ स्कूल से घर लौट रही थी। दोपहर में हुई तेज बारिश के कारण महिला बच्चों को बेसमेंट के रास्ते घर ले जा रही थी। इसी दौरान वहां मौजूद आवारा कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। हमले के दौरान कुत्तों ने बच्ची का स्कूल बैग खींच लिया, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह जमीन पर गिर गई। इसके बाद एक कुत्ते ने बच्ची के कान पर काट लिया। घटना के बाद परिजन बच्ची को तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसके कान पर पांच टांके लगाए गए। डॉक्टरों ने एहतियात के तौर पर बच्ची को रेबीज रोधी इंजेक्शन भी लगाए। इस घटना के बाद सोसाइटी में रहने वाले लोगों में दहशत और नाराजगी का माहौल है तथा आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर चिंता बढ़ गई है।
JUL 28, 2026 19:17 IST
दिल्ली विधानसभा का मॉनसून सत्र 7 अगस्त से 11 अगस्त तक
दिल्ली विधानसभा का मॉनसून सत्र 7 अगस्त से 11 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सत्र के दौरान दिल्ली के विकास और जनोपयोगी योजनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर व सार्थक चर्चा की जाएगी। सरकार जनहित सर्वोपरि रखते हुए आवश्यक निर्णय लेने और उन्हें प्रभावी रूप से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।
JUL 28, 2026 18:59 IST
साइबर धोखाधड़ी रोकने के लिए सरकार ने '‘इंडिया डिजिटल पेमेंट इंटेलिजेंस कॉर्पोरेशन'' बनाया
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने साइबर वित्तीय धोखाधड़ी को रोकने के लिए बैंकों और वित्तीय संस्थानों के साथ वास्तविक समय में ’’फ्रॉड इंटेलिजेंस’’ और अन्य जानकारी साझा करने के मकसद से ’’इंडिया डिजिटल पेमेंट इंटेलिजेंस कॉर्पोरेशन’’ (आईडीपीआईसी) बनाया है। राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में उन्होंने कहा कि साइबर धोखाधड़ी की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए यह नयी संस्था रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के साथ सलाह-मशविरा कर बनाई गई है। उन्होंने कहा, ’’साइबर वित्तीय धोखाधड़ी को रोकने के लिए, सरकार ने रिजर्व बैंक के साथ मिलकर ’इंडिया डिजिटल पेमेंट इंटेलिजेंस कॉर्पोरेशन’ बनाया है। यह संस्था कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग और बिग डेटा एनालिटिक्स जैसी आधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करके बैंकों और वित्तीय संस्थानों को धोखाधड़ी ’इंटेलिजेंस’ और अन्य जानकारी देगी।’’ उन्होंने कहा कि बढ़ते साइबर खतरों से निपटने के लिए सरकार वित्तीय संस्थानों की साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के मकसद से वित्तीय क्षेत्र के नियामकों के साथ मिलकर सक्रिय रूप से काम कर रही है।
JUL 28, 2026 18:57 IST
पश्चिम बंगाल में सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत, नेपाली फिल्म निर्देशक समेत तीन लोग घायल
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के वाशाबाड़ी इलाके में एक कार पलटने से एक स्कूल शिक्षक की मौत हो गई, जबकि नेपाली फिल्म निर्देशक और दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हादसा सोमवार देर रात करीब एक बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-17 पर बागराकोट इलाके में हुआ, जब कार में सवार लोग सिलीगुड़ी जा रहे थे। मृत व्यक्ति की पहचान बागडोगरा सरकारी स्कूल के शिक्षक विकास विश्वकर्मा (46) के रूप में हुई है। वहीं, नेपाली फिल्म निर्देशक उदीप थापा, बादल विश्वकर्मा और सबिन थापा का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कार अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर होकर पलट गई, जिसकी वजह से शिक्षक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले स्थानीय निवासियों के एक समूह ने करीब एक घंटे तक राहत और बचाव अभियान चलाया। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कार अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर होकर पलट गई, जिसकी वजह से शिक्षक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले स्थानीय निवासियों के एक समूह ने करीब एक घंटे तक राहत और बचाव अभियान चलाया। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
JUL 28, 2026 18:01 IST
दुबई से अहमदाबाद पहुंची महिला यात्री के शरीर से ₹35.84 लाख का सोना बरामद; कस्टम्स ने किया जब्त
अहमदाबाद कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) से मिली विशेष सूचना के आधार पर दुबई से आई एक महिला यात्री के पास से 24 कैरेट सोना जब्त किया है। बरामद सोने की बाजार कीमत ₹35.84 लाख आंकी गई है। महिला यात्री 28 जुलाई 2026 को फ्लाइट FZ 437 से दुबई से अहमदाबाद पहुंची थी। खुफिया सूचना के आधार पर कस्टम्स अधिकारियों ने उसे रोककर विस्तृत जांच की। जांच के दौरान अधिकारियों को महिला के शरीर के अंदर 270 ग्राम गोल्ड पेस्ट छिपाई हुई मिली। पूछताछ और आगे की प्रक्रिया के बाद बरामद गोल्ड पेस्ट को प्रोसेस कर 24 कैरेट की टीटी गोल्ड बार में परिवर्तित किया गया। प्रोसेसिंग के बाद बरामद सोने का शुद्ध वजन 244.16 ग्राम निकला। इसकी अनुमानित बाजार कीमत ₹35,84,269 बताई गई है। कस्टम्स अधिकारियों ने बरामद सोने को कस्टम्स एक्ट, 1962 के तहत जब्त कर लिया है। कस्टम्स अधिकारियों के अनुसार, पूरे मामले में आगे की जांच जारी है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि सोने की तस्करी के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है और इस खेप का अंतिम गंतव्य क्या था।
JUL 28, 2026 17:59 IST
पालघर में भूकंप का हल्का झटका, तीन दिन में दूसरा भूकंपीय घटनाक्रम
महाराष्ट्र के पालघर जिले में मंगलवार दोपहर 3.5 तीव्रता का भूकंप आया, जो क्षेत्र में तीन दिन के भीतर दूसरी भूकंपीय गतिविधि है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने ’पीटीआई-भाषा’ को बताया कि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान की कोई सूचना नहीं है। कदम के अनुसार, भूकंप का झटका अपराह्न एक बजकर 9 मिनट पर दर्ज किया गया और इसका केंद्र पटीलपाड़ा गांव में था। उन्होंने कहा, ’’फिलहाल प्रभावित क्षेत्र से किसी तरह के नुकसान या जनहानि की कोई सूचना नहीं मिली है।’’ उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन कर्मी और राजस्व अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। मंगलवार को आया भूकंप पालघर में तीन दिन के भीतर दूसरी भूकंपीय घटना है। इससे पहले 25 जुलाई को भारी बारिश के बीच डहाणू तालुका के गांजड़ इलाके में 3.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था।
JUL 28, 2026 17:52 IST
दक्षिणी जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी
दक्षिणी जापान के क्यूशू द्वीप के कुमामोटो में मंगलवार दोपहर 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने यह जानकारी दी।
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने बताया कि भूकंप समुद्र की सतह से 10 किलोमीटर (6 मील) की गहराई में आया। अधिकारियों ने बताया कि इस भूकंप में किसी के भी हताहत होने या किसी नुकसान की सूचना नहीं है।
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने बताया कि भूकंप समुद्र की सतह से 10 किलोमीटर (6 मील) की गहराई में आया। अधिकारियों ने बताया कि इस भूकंप में किसी के भी हताहत होने या किसी नुकसान की सूचना नहीं है।
JUL 28, 2026 17:51 IST
ठाणे में मानसून शुरू होने के बाद बारिश से जुड़ी घटनाओं में 18 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में जारी मानसून के दौरान बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि भूस्खलन, दीवार गिरने और बाढ़ के कारण 790 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से दो मौतें सोमवार को दर्ज की गईं। जिला प्रशासन की रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा मानसून के दौरान जिले में बारिश से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में 17 लोग घायल हुए हैं। मुंबई से सटे इस जिले में इस महीने कई दिनों तक भारी बारिश हुई, जिसके कारण विभिन्न इलाकों में दीवार गिरने और जलभराव की घटनाएं सामने आईं। रिपोर्ट के अनुसार, 24 जुलाई से अब तक बाढ़ में बहने और जलाशयों में डूबने से चार लोग लापता हैं, जिनका पता लगाने के लिए प्रयास जारी हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि भूस्खलन, दीवार गिरने, नदियों में बाढ़ और बारिश से जुड़ी अन्य आपदाओं के कारण 229 परिवारों के कुल 797 लोग प्रभावित हुए हैं। इन लोगों को राहत शिविरों में ठहराया गया है। भारी बारिश के कारण कुल 187 मकान या तो पूरी तरह ढह गए हैं या वे आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गये। इसके अलावा तेज बारिश और हवाओं की वजह से पांच झोपड़ियां, एक सामुदायिक भवन और एक आंगनवाड़ी केंद्र भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, खराब मौसम के दौरान जिले में तीन मुर्गी पालन केंद्र को भी नुकसान पहुंचा है। जिला प्रशासन प्रभावित इलाकों में राहत और पुनर्बहाली के कार्य लगातार जारी रखे हुए है।
JUL 28, 2026 17:48 IST
जम्मू कश्मीर: शोपियां व अनंतनाग में अलग-अलग सड़क हादसों में सुरक्षा बलों के 11 जवान घायल
जम्मू कश्मीर के शोपियां और अनंतनाग जिलों में अलग-अलग सड़क हादसों में एक अधिकारी समेत सुरक्षा बलों के कम से कम 11 कर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, सोमवार रात शोपियां जिले के वाची इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिसकर्मियों को ले जा रहा एक वाहन सड़क से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि हादसे में सीआरपीएफ के सात जवान घायल हो गए, जिनमें एक निरीक्षक भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ। अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में अनंतनाग जिले के पहलगाम में एक वैन बेकाबू होकर आईटीबीपी के अस्थायी बंकर से टकरा गई, जिससे तीन जवान घायल हो गए और चालक को भी चोटें आईं। अधिकारियों ने इस घटना में किसी भी तरह की साजिश की आशंका को खारिज किया है।
JUL 28, 2026 17:45 IST
प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से पूछे ये सवाल
मैं प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से पूछना चाहती हूं कि छात्रों पर आंसू गैस छोड़ने और लाठियां चलवाने की क्या जरूरत थी, किसने पैलेट गन चलाने का आदेश दिया था: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा। उन्होंने आगे कहा, हमारी शिक्षा व्यवस्था में कुछ समय से बहुत खामियां आ गई हैं, बच्चों पर जो दबाव डाला जाता है उसकी वजह से सैकड़ों बच्चों ने आत्महत्या कर ली और उससे भी ज्यादा बच्चे अवसाद में डूब रहे हैं।
JUL 28, 2026 16:58 IST
कांवड़ मार्ग पर होटल और ढाबों में मांसाहार पकाने, परोसने पर प्रतिबंध
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित होटलों और ढाबों में मांसाहार भोजन पकाने और परोसने पर प्रतिबंध लगाया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने कहा, ’’यह व्यवस्था हर साल लागू रहती है। कांवड़ यात्रा से पूर्व खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जिले में श्रद्धालुओं के लिए विशुद्ध और सुरक्षित खाद्य सुनिश्चित करने के लिए पूरे यात्रा मार्ग पर दुकानों, होटलों और ढाबों की जांच का अभियान चलाया है।’’ सहायक आयुक्त, खाद्य अर्चना धीरन ने मंगलवार को बताया कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर होटलों और ढाबों में मांसाहार भोजन पकाने और परोसने पर प्रतिबंध लगाया गया है और इन होटल और ढाबों को खाने में प्याज और लहसुन का उपयोग नहीं करने को भी कहा गया है। उन्होंने कहा कि होटल और ढाबे हर साल इस नियम का पालन कर रहे हैं। नए होटल या ढाबों को विभाग द्वारा इस बारे में सूचना दी जाती है। खाद्य वस्तुओं की जांच के लिए अधिकारियों की छह टीमें गठित की गई हैं। धीरन ने कहा कि खाद्य सुरक्षा उपायों के लिए कदम उठाए गए हैं और खानपान की दुकानों को मालिकों का विवरण, लाइसेंस और खाद्य सुरक्षा कनेक्ट ऐप क्यूआर कोड प्रदर्शित करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि जिले के अधिकारियों ने अधिक मूल्य वसूली रोकने के लिए 21 आवश्यक वस्तुओं की मानक दरें तय की हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने निर्देश दिया है कि खाना पकाने वाले लोग दास्ताना अवश्य पहनें। कृत्रिम रंगों को कड़ाई से प्रतिबंधित किया गया है।
अधिकारियों ने कहा, ’’यह व्यवस्था हर साल लागू रहती है। कांवड़ यात्रा से पूर्व खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जिले में श्रद्धालुओं के लिए विशुद्ध और सुरक्षित खाद्य सुनिश्चित करने के लिए पूरे यात्रा मार्ग पर दुकानों, होटलों और ढाबों की जांच का अभियान चलाया है।’’ सहायक आयुक्त, खाद्य अर्चना धीरन ने मंगलवार को बताया कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर होटलों और ढाबों में मांसाहार भोजन पकाने और परोसने पर प्रतिबंध लगाया गया है और इन होटल और ढाबों को खाने में प्याज और लहसुन का उपयोग नहीं करने को भी कहा गया है। उन्होंने कहा कि होटल और ढाबे हर साल इस नियम का पालन कर रहे हैं। नए होटल या ढाबों को विभाग द्वारा इस बारे में सूचना दी जाती है। खाद्य वस्तुओं की जांच के लिए अधिकारियों की छह टीमें गठित की गई हैं। धीरन ने कहा कि खाद्य सुरक्षा उपायों के लिए कदम उठाए गए हैं और खानपान की दुकानों को मालिकों का विवरण, लाइसेंस और खाद्य सुरक्षा कनेक्ट ऐप क्यूआर कोड प्रदर्शित करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि जिले के अधिकारियों ने अधिक मूल्य वसूली रोकने के लिए 21 आवश्यक वस्तुओं की मानक दरें तय की हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने निर्देश दिया है कि खाना पकाने वाले लोग दास्ताना अवश्य पहनें। कृत्रिम रंगों को कड़ाई से प्रतिबंधित किया गया है।
JUL 28, 2026 17:06 IST
यमुना में बहे चार लोग, दो के शव बरामद
पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में यमुना में बह गए चार लोगों में से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं जबकि खराब मौसम की वजह से खोज अभियान फिलहाल रोक दिया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार शाम जीरो पुश्ता रोड पर मदीना मस्जिद के पास हुई। पुलिस के मुताबिक, उन्हें शाम सात बजकर करीब 20 मिनट पर सूचना दी गई जिसके बाद एक टीम को मौके पर भेजा गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) को भी घटना की सूचना दी गई और दो बचाव दल मौके पर भेजे गए। डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा कि टीमों के मौके पर पहुंचने के फौरन बाद खोज अभियान शुरू कर दिया गया और अबतक दो शवों को निकाल लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम की वजह से तलाश अभियान रोकना पड़ा है और मौसम ठीक होने पर इसे फिर शुरू किया जाएगा। शवों और लापता अन्य लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। साथ में यह घटना कैसे हुई, इसकी भी फिलहाल जानकारी नहीं है। मामले में आगे की जांच जारी है।
JUL 28, 2026 16:50 IST
मेरठ का मुस्लिम युवक अपने हिंदू दोस्त के साथ कांवड़ यात्रा पर निकला
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के फलावदा कस्बे के रहने वाले 21 वर्षीय शाकिर इन दिनों अपने दोस्त और हिंदू समुदाय के मिंटू के साथ 251 लीटर जल की कांवड़ लेकर हरिद्वार से निकले हैं। शाकिर का दावा है कि पिछले वर्ष श्रावण मास में उन्होंने हरिद्वार से 101 लीटर जल की कांवड़ लाकर स्थानीय शिव मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया था और इस साल वह अपने मित्र मिंटू के साथ 251 लीटर जल की कांवड़ लेकर यात्रा कर रहे हैं। शाकिर और मिंटू का कहना है कि धर्म और जातिगत सीमाओं से ऊपर उठ कर वे दोनों "जात-पात छोड़ो, इंसानियत को जोड़ो" का संदेश देना चाहते हैं।
JUL 28, 2026 16:49 IST
असम मुख्यमंत्री हिमंत ने असम में बाढ़ की स्थिति पर ‘व्यक्तिगत तौर पर ध्यान देने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्य में आई बाढ़ के मुद्दे पर 'व्यक्तिगत रूप से ध्यान देने' के लिए धन्यवाद दिया। बाढ़ से अब तक 68 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4.45 लाख से अधिक लोग अब भी प्रभावित हैं। सरमा ने कहा कि राज्य सरकार सभी प्रभावित गांवों तक पहुंचने में सक्षम रही है और बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को संसद भवन परिसर में असम से जुड़े केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा सांसदों के साथ बैठक की, जिसमें राज्य में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की गई। बाद में मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "असम के सांसदों से मुलाकात की और राज्य के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। केंद्र सरकार प्रभावित लोगों की मदद के लिए असम सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है। मैं सभी की सुरक्षा और कल्याण की कामना करता हूं।" राज्य के केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा सांसदों के साथ बाढ़ की स्थिति की समीक्षा से संबंधित मोदी की पोस्ट को साझा करते हुए शर्मा ने कहा, "आदरणीय प्रधानमंत्री जी, इस मामले पर व्यक्तिगत तौर पर ध्यान देने और असम की बाढ़ की स्थिति के बारे में जमीनी स्तर की जानकारी लेने के लिए धन्यवाद।" मुख्यमंत्री ने कहा, "आपके नेतृत्व में, हम अपने लोगों को राहत पहुंचाने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं और अब तक हम प्रत्येक प्रभावित गांव तक पहुंचने में सफल रहे हैं।" उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित ज्यादातर क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति भी बहाल कर दी गई है और जिन लोगों को बचाया गया है, उन्हें राहत शिविरों में ठहराकर उचित भोजन और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। सरना ने कहा, "हम इस मुश्किल समय में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए 24 घंटे काम करते रहेंगे और इसके बाद अपने लोगों की सहायता के लिए एक व्यापक पुनर्वास योजना प्रस्तुत करेंगे, जो जन भागीदारी के सिद्धांतों पर आधारित होगी।"
JUL 28, 2026 15:22 IST
JUL 28, 2026 14:49 IST
लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई
ये सरकार शिक्षा विभाग को लेकर गंभीर नहीं है, सुधार नहीं लाना चाहती। ये सिर्फ़ दिखावे का बिल है," लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई
JUL 28, 2026 14:35 IST
JUL 28, 2026 14:27 IST
आज़ाद भारत के इतिहास में अपनी तरह का पहला बिल
पब्लिक एग्ज़ामिनेशन्स (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026 पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह कहते हैं, "यह बिल, जिसे कल पेश किया गया था, असल में पहले वाले बिल - पब्लिक एग्ज़ामिनेशन्स प्रिवेंशन ऑफ़ अनफेयर मीन्स एक्ट 2024 - में एक संशोधन है, जिसे भी इसी सरकार ने पेश किया था। और न सिर्फ़ पेश किया था, बल्कि यह शायद आज़ाद भारत के इतिहास में अपनी तरह का पहला बिल था। पहले वाला बिल और आज का संशोधन, एक तरह से, देश के छात्रों और युवाओं के कल्याण की रक्षा के लिए इस सरकार की गहरी प्रतिबद्धता को फिर से पुष्ट करते हैं। और साथ ही, यह प्रधानमंत्री मोदी के उस संकल्प को भी दोहराता है - कि 'भारत माता' के बच्चों के भविष्य के साथ किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। इसलिए, इस बिल को एक तरह से भारतीय संसद के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होने वाला कानून कहा जा सकता है..."
