नेपाल त्रासदी: अब तक 579 लोगों की हुई मौत, सैकड़ों लापता; 'ऑपरेशन मदद' के तहत राहत सामग्री के साथ नेपाल जा रहा तीसरा विमान
दिल्ली में गड्ढे में गिरने से 28 साल के व्यक्ति की मौत
दिल्ली के सूरजमल विहार में सड़क पर बने एक गड्ढे में गिरने से 28 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को बिजली के खंभे के पास सड़क का एक छोटा सा हिस्सा धंस गया। वह व्यक्ति कमर तक गड्ढे में फंस गया और एक चालू बिजली के तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसे करंट लग गया: दिल्ली पुलिसआरजी कर हत्याकांड: अदालत ने साजिश में कुछ खास लोगों की संलिप्तता पर सीबीआई से रिपोर्ट मांगी
कलकत्ता हाई कोर्ट ने शुक्रवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को निर्देश दिया कि वह यहां आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात एक महिला प्रशिक्षु चिकित्सिक से दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में कथित साजिश में कुछ खास लोगों की भूमिका पर रिपोर्ट सौंपे। बंद कमरे में हुई सुनवाई के दौरान, सीबीआई ने न्यायमूर्ति शम्पा सरकार और न्यायमूर्ति तीर्थंकर घोष की खंडपीठ के समक्ष इस मामले की जांच में हुई प्रगति पर एक रिपोर्ट पेश की। जांच से जुड़ी केस डायरी की एक प्रति भी पीठ के समक्ष रखी गई। अदालत ने निर्देश दिया कि इसे प्रगति रिपोर्ट के साथ एक सीलबंद लिफाफे में रखा जाए। अदालत ने केंद्रीय एजेंसी का प्रतिनिधित्व कर रहे अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) को निर्देश दिया कि वे एक बंद लिफाफे में ’’सीबीआई द्वारा तैयार की गई वह रिपोर्ट’’ सौंपे, जिसमें उस प्रक्रिया का विवरण हो जिसके जरिए उन्होंने कुछ लोगों की संलिप्तता का पता लगाया है। खंडपीठ ने निर्देश दिया कि इस मामले की सुनवाई फिर से 24 सितंबर को होगी। अदालत ने 21 मई को सीबीआई की तीन सदस्यीय एक विशेष जांच टीम गठित करने का आदेश दिया था। टीम की अगुवाई सीबीआई के संयुक्त निदेशक (पूर्व) कर रहे हैं। टीम को 9 अगस्त 2024 की रात आरजी कर मेडिकल कॉलेज की प्रशिक्षु चिकित्सक के रात का भोजन करने से लेकर अंतिम संस्कार तक के घटनाक्रमों की जांच करनी थी। अस्पताल में एक प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ दुष्कर्म किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर राज्य के साथ-साथ देशभर के चिकित्सकों में भी भारी आक्रोश फैल गया।बिहार के भागलपुर में नदी में नहाने गई दो सगी बहनों सहित तीन लड़कियों की डूबने से मौत
बिहार के भागलपुर जिले में शुक्रवार को नदी में नहाने के दौरान तेज धारा की चपेट में आने से दो सगी बहनों समेत तीन लड़कियों की डूबकर मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान करिश्मा कुमारी (18), चंदा कुमारी (16) और उनकी आठ वर्षीय चचेरी बहन अभिलाषा कुमारी के रूप में हुई है। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना पीरपैंती प्रखंड के मरगंग घाट पर हुई, जहां तीनों लड़कियां नदी में स्नान कर रही थीं। इसी दौरान वे तेज धारा में बह गईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल तलाश अभियान चलाकर दो शव बरामद किए। बाद में राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम और पीरपैंती के अंचल अधिकारी चंद्रशेखर कुमार मौके पर पहुंचे तथा अभियान जारी रखते हुए तीसरा शव भी बरामद कर लिया। कुमार ने संवाददाताओं से कहा, "तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।"इंदौर में तेज रफ्तार एसयूवी चलाने से रोकने पर सुरक्षा गार्ड की कुचलकर हत्या, चालक समेत दो गिरफ्तार
इंदौर में तेज रफ्तार स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) चलाने से रोकने पर एक सुरक्षा गार्ड की कुचलकर हत्या के आरोप में पुलिस ने गाड़ी के चालक और घटना के वक्त उसके साथ मौजूद महिला को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। लसूड़िया थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजा कुमावत (31) और सेजल उर्फ शालिनी (29) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी घटना के बाद इंदौर से बाहर भागने की योजना बना रहे थे। यादव ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि शहर की एक कॉलोनी के प्रवेश द्वार पर बुधवार रात सुरक्षा गार्ड धर्मेंद्र मालवीय (30) अपने परिवार के साथ बैठा था, तभी कुमावत तेज रफ्तार एसयूवी से वहां पहुंचा। उन्होंने बताया कि सुरक्षा गार्ड ने कुमावत को कॉलोनी में तेज गति से वाहन चलाने पर टोका जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। अधिकारी ने बताया कि कुमावत वहां से चला गया, लेकिन कुछ देर बाद लौटा और तेज रफ्तार एसयूवी से सुरक्षा गार्ड और उसकी 28 वर्षीय पत्नी ज्योति मालवीय को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि जोरदार टक्कर से सुरक्षा गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई।स्वाइन फ्लू के खतरे से निपटने के लिए अस्पताल आवश्यक तैयारियां करें- सीएम योगी
उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग, जिलाधिकारियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्वाइन फ्लू को लेकर लगातार निगरानी रखने और चिकित्सकीय व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यहां शुक्रवार को जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मामलों की नियमित समीक्षा की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। मुख्यमंत्री ने अस्पतालों में मरीजों के उपचार के लिए पर्याप्त तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अस्पतालों में पृथवास वार्ड, आवश्यक दवाएं, जांच किट, उपचार और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अपने-अपने जिलों में विशेष सतर्कता बरतने तथा स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने को कहा है। साथ ही स्वाइन फ्लू की स्थिति में किसी भी संभावित बदलाव की जानकारी तत्काल शासन में उच्च स्तर तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि स्वाइन फ्लू के संभावित लक्षणों को नजरअंदाज न करें। उन्होंने कहा कि किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है। लक्षण दिखाई देने पर समय रहते चिकित्सकीय सलाह लें और आवश्यक जांच कराएं। समय पर जांच और उपचार से बीमारी के गंभीर प्रभावों को रोका जा सकता है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।RSS सरसंघचालक मोहन भागवत अपनी US यात्रा के दौरान न्यूयॉर्क में इस्कॉन मंदिर गए।
JSSC-CGL परीक्षा में अनियमितता के मामले में 4 सफल अभ्यर्थी गिरफ्तार
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से आयोजित झारखंड स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 में अनियमितता की जांच कर रही सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान परीक्षा में सफल चार अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए अभ्यर्थियों की पहचान दीपक कुमार, उमेश कुमार राय, विजय कुमार तिवारी और आनंद कुमार सिंह के रूप में हुई है। सीआईडी अब इन अभ्यर्थियों से पूछताछ कर परीक्षा में हुई अनियमितताओं से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।'ऑपरेशन मदद' के तहत राहत सामग्री के साथ नेपाल जा रहा तीसरा विमान
पिता के निधन के बाद नार्वे के नए राजा बने 'हाकोन अष्टम'
नॉर्वे के नए राजा बने हाकोन अष्टम के सामने स्कैंडिनेवियाई देश की राजशाही को स्थिरता प्रदान करने और शाही परिवार की लोकप्रियता बढ़ाने की चुनौती होगी। दरअसल नए राजा की पत्नी के यौन अपराधों में दोषी ठहराए गए जेफ्री एप्स्टीन के साथ पूर्व संपर्कों और उनके सौतेले बेटे को बलात्कार के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद शाही परिवार की लोकप्रियता प्रभावित हुई है। स्कैंडिनेविया उत्तरी यूरोप का एक सांस्कृतिक व भौगोलिक क्षेत्र है, जिसमें नॉर्वे भी आता है। राजा हेराल्ड पंचम के शुक्रवार को निधन के बाद उनके उत्तराधिकारी 53 वर्षीय युवराज हाकोन नॉर्वे के नए राजा बने। हाकोन की ज्येष्ठ संतान राजकुमारी इंग्रिड अलेक्जेंड्रा अब उनकी उत्तराधिकारी होंगी। हाकोन राजकाज की बारीकियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। हाल के वर्षों में अपने पिता की ढलती उम्र और गिरते स्वास्थ्य के कारण वह कई अवसरों पर राजा की अनुपस्थिति या सेहत सही नहीं होने की स्थिति में देश के कार्यवाहक शासक के रूप में दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। नॉर्वे की राजशाही का इतिहास काफी पुराना है। इसकी शुरुआत नौवीं सदी में राजा हेराल्ड फेयरहेयर से मानी जाती है। 1905 में स्वीडन से स्वतंत्र होने के बाद नॉर्वे में जनमत संग्रह कराया गया, जिसमें करीब तीन-चौथाई लोगों ने राजशाही बहाल करने के पक्ष में मतदान किया। आज राजा की भूमिका मुख्य रूप से प्रतीकात्मक है और वास्तविक सत्ता निर्वाचित संसद के पास है। हालांकि, शाही परिवार अब भी लोगों के आकर्षण का केंद्र है और दुनिया भर में इस समृद्ध देश की छवि को बढ़ावा देने में उसकी अहम भूमिका है। हाकोन, हेराल्ड की छोटी संतान हैं। हाकोन अपनी बड़ी बहन राजकुमारी मार्था लुइस के दो साल बाद पैदा हुए। हालांकि, परिवार के सबसे बड़े पुरुष संतान होने के कारण 1991 में अपने दादा राजा ओलाव के निधन के बाद वह राजगद्दी के उत्तराधिकारी बने। नॉर्वे के संविधान में 1990 में संशोधन कर यह व्यवस्था की गई कि भविष्य में जन्म लेने वाली पहली संतान को, चाहे वह लड़का हो या लड़की, राजगद्दी के उत्तराधिकार क्रम में प्राथमिकता मिलेगी। हालांकि, यह बदलाव पहले से जन्म ले चुकी संतानों पर लागू नहीं किया गया।महाराष्ट्र एफडीए ने सिप्ला फार्मा की सीएंडएफ इकाई का बिक्री लाइसेंस रद्द किया
महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने दवा की पैकेजिंग, भंडारण और वापस मंगाने में गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए सिप्ला फार्मा एंड लाइफ साइंसेज लिमिटेड की पुणे स्थित कैरी एंड फॉरवर्डिंग (सीएंडएफ) इकाई के दवा बिक्री लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। एफडीए ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि पुणे जिले के वाडकी स्थित कंपनी के मुख्य गोदाम के निरीक्षण के बाद यह कार्रवाई की गई और लाइसेंस रद्द करने का आदेश 27 अगस्त से प्रभावी हो गया है। नियामक ने बताया कि इकाई के निरीक्षण के दौरान दवाएं सीधे फर्श पर रखी हुई मिलीं और इस्तेमाल अवधि खत्म हो चुकी (एक्सपायर्ड) दवाओं के प्रबंधन की प्रक्रियाओं में भी कमियां पाई गईं। इस साल जून के आसपास किए गए निरीक्षण में अधिकारियों ने पाया था कि डॉक्टर के पर्चे पर ही बिकने वाली दवा ’रिएक्टिन प्लस टैबलेट्स’ की पैकेजिंग पर इसे अनधिकृत रूप से ’एनाल्जेसिक और एंटीपायरेटिक’ बताया गया था। एफडीए ने इस दवा का 11.19 लाख रुपये मूल्य का स्टॉक जब्त किया था और कहा था कि इस तरह का प्रचार औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 तथा औषधि नियम, 1945 के प्रावधानों के विपरीत है। इसके बाद एफडीए ने कंपनी को गलत लेबल वाली रिएक्टिन प्लस टैबलेट्स बाजार से वापस मंगाने का निर्देश दिया। हालांकि, नियामक के अनुसार कंपनी ने इन निर्देशों का पूरी तरह पालन नहीं किया। बाद के निरीक्षण में सीएंडएफ इकाई की दवा बिक्री एवं वितरण व्यवस्था में भंडारण संबंधी कमियां, खरीद-बिक्री रिकॉर्ड और वास्तविक कंप्यूटरीकृत स्टॉक के आंकड़ों में विसंगतियां तथा वापस मंगाने के निर्देशों का अनुपालन नहीं पाया गया। इसके बाद एफडीए ने लाइसेंसधारक को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे ने कहा कि दवाओं की सुरक्षा और जनस्वास्थ्य से जुड़े मामलों में विभाग खासकर डॉक्टर की पर्ची पर मिलने वाली दवाओं के प्रचार, बिक्री, भंडारण और वितरण मामले में कोई नरमी नहीं बरतेगा। उन्होंने कहा कि दवाओं के विनिर्माण और वितरण से जुड़ी किसी भी इकाई द्वारा नियमों का उल्लंघन किए जाने पर कानून के हिसाब से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।राजस्थान में हाईटेंशन बिजली तार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 12 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने बिजली की ’हाईटेंशन’ लाइन से तार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सीकर जिला पुलिस की विशेष टीम और नीमकाथाना सदर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में इस गिरोह के 12 कथित सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल, एक पिकअप वाहन, एक कार और एक एसयूवी बरामद की गई। उन्होंने बताया कि इसके अलावा चोरी से अर्जित राशि से खरीदे गए दो आईफोन भी बरामद किए गए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान थाना सदर नीमकाथाना और थाना डाबला क्षेत्र में पावरग्रीड वटामन ट्रांसमिशन लिमिटेड के 765 केवी डी/सी सीकर-2 से नरेला टीएल परियोजना के तहत बिछाई जा रही हाईटेंशन लाइन से करीब 103 किलोमीटर क्षेत्र में तार चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। चोरी किए गए तार की अनुमानित कीमत पांच से छह करोड़ रुपये बताई गई है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपियों कई वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। गिरोह के कुछ अन्य फरार सदस्यों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धीरज बगड़िया, मोहित जाखड़, लोकेश मेहरानिया, विजय कुमार, सचिन कुमार सैनी, दीपक मीणा, राहुल यादव, हनुमान मीणा उर्फ अभी, जगदीश बावरिया, मोनू जाट, हिमांशु नायक व सुनील गुर्जर के तौर पर की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से मामले में पूछताछ की जा रही है।सूडान के कोरडोफान क्षेत्र में ड्रोन हमलों में आठ नागरिकों की मौत, कई घायल
सूडान के कोरडोफान क्षेत्र में ड्रोन हमलों में आठ नागरिकों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। एक मानवाधिकार संगठन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूडान में अत्याचारों का दस्तावेजीकरण करने वाले स्वतंत्र संगठन ’इमरजेंसी लॉयर्स’ ने बताया कि बृहस्पतिवार को उत्तर कोरडोफान राज्य के रेगिस्तानी शहर सौदारी में यात्रा कर रहे नागरिकों के एक समूह को ड्रोन से निशाना बनाया गया। संगठन के अनुसार जब अन्य लोग पीड़ितों की मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंचे, तभी दूसरे ड्रोन से हमला किया गया। संगठन ने फेसबुक पर जारी एक बयान में कहा कि नागरिकों को निशाना बनाना और फिर उन्हें बचाने के दौरान दोबारा हमला करना अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का उल्लंघन और युद्ध अपराध है। उसने जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिए स्वतंत्र जांच की मांग की। सूडान में अप्रैल 2023 में अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) और देश की सेना के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद पूर्ण युद्ध छिड़ गया था। संघर्ष निगरानी संगठन ’आर्म्ड कॉन्फ्लिक्ट लोकेशन एंड इवेंट डेटा’ के अनुसार, इस संघर्ष में कम से कम 59,000 लोगों की मौत हो चुकी है। सहायता संगठनों का कहना है कि यह आंकड़ा वास्तविक संख्या से कम है और मृतकों की संख्या इससे कई गुना अधिक हो सकती है। देश में जारी युद्ध की प्रमुख विशेषताओं में ड्रोन युद्ध भी शामिल हो गया है और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर ड्रोन हमले कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, सूडान में अब ड्रोन हमले लोगों की मौतों का प्रमुख कारण हैं और 2026 के शुरुआती चार महीनों में नागरिकों की मौतों में इन हमलों की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत रही।भाजपा विधायक श्वेता महाले पाटिल ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस को बांधी राखी
मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत, माता-पिता समेत तीन अन्य घायल
मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में मासूम भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि उनके माता-पिता और बड़े भाई समेत तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार रक्षाबंधन पर्व पर पुट्टी इब्राहिमपुर निवासी रेखा अपने पति कुलदीप के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने तीन बच्चों के साथ भाई को राखी बांधने जा रही थी। जानसठ के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विनोद कुमार ने बताया कि पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर कवाल गांव के पास कुलदीप की मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दो बच्चों की मौत हो गई और परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान रेखा के चार वर्षीय बेटे अभि और तीन वर्षीय बेटी दीपिका के रूप में हुई है, जबकि घायलों में कुलदीप और रेखा तथा उनका बड़ा बेटा छह वर्षीय कुलबीर शामिल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।दिल्ली में जलती हुई इमारत में फंसे चार लोगों को पुलिस ने बचाया
दिल्ली पुलिस ने बलजीत नगर में आग लगने के बाद एक इमारत की तीसरी मंजिल पर फंसे चार लोगों को निकाल लिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पटेल नगर थाने को बृहस्पतिवार को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद एक टीम को पटेल नगर के हिल मार्ग स्थित प्रभावित घर भेजा गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि संकीर्ण गलियां और भीड़भाड़ होने के कारण दमकल की गाड़ियों को इमारत तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की मदद से पुलिसकर्मियों ने बचाव और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए और आग की लपटों को नियंत्रित करने तथा आग को पड़ोसी इमारतों में फैलने से रोकने के लिए आस-पास की छतों और घरों से पानी की व्यवस्था की गई। अधिकारी ने बताया कि धुएं और आग की भीषण लपटों के बावजूद पुलिसकर्मी इमारत में घुसे और चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस टीम ने आग बुझाई। पुलिस ने बताया कि घर में रखा सामान जल गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लैंडिंग के दौरान अलायंस एयर के विमान का टायर फटा, सभी 41 लोग सुरक्षित
दिल्ली से बिलासपुर आ रहे एक विमान का टायर शुक्रवार को बिलासपुर हवाईअड्डे पर उतरते समय फट गया। हालांकि, विमान में सवार सभी 41 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना पूर्वाह्न करीब 11 बजे विमान के हवाई अड्डे पर उतरते समय हुई। उन्होंने बताया कि अलायंस एयर के इस विमान (उड़ान संख्या 9आई613)में घटना के समय 37 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। अधिकारी ने बताया कि लैंडिंग के समय विमान के बाईं ओर का टायर पंचर हो गया। उन्होंने कहा कि घटना के बाद सभी यात्रियों और चालक दल सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और रनवे से टर्मिनल बिल्डिंग तक लाया गया। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद विमानन कंपनी ने बिलासपुर से आगे जाने वाली उड़ान को रद्द कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।Nepal Flash Flood: अब तक 547 शव बरामद, 1,473 लोगों को किया गया रेस्क्यू; 27 पुलिसकर्मी अब भी लापता
Nepal Flash Flood: भोटेकोशी बाढ़ के बाद नेपाल में राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। नेपाल पुलिस के अनुसार, शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक 547 शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा चितवन में 221, जबकि पूर्वी नवलपरासी में 134, गोरखा में 44, धादिंग में 40 और नुवाकोट में 38 शव मिले हैं। इस दौरान घायलों समेत कुल 1,473 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। वहीं, 27 पुलिसकर्मी अब भी लापता हैं, जिनमें से एक की मौत की पुष्टि हो चुकी है। लापता लोगों की तलाश और राहत-बचाव अभियान में नेपाल पुलिस के 4,473 जवानों को तैनात किया गया है।अमित शाह ने ट्वीट किया, "आज अहमदाबाद में मैंने अपने संसदीय क्षेत्र की उन बेटियों के साथ रक्षा बंधन मनाया जो टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित हैं।
हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी की बस पहाड़ी से टकराई, 40 लोग घायल
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में शुक्रवार दोपहर हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस पहाड़ी से टकरा गई, जिससे 40 से अधिक लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में अधिकतर महिलाएं हैं। अधिकारियों के अनुसार, घटना के समय बस में करीब 60 लोग सवार थे। यह दुर्घटना ब्यासा-बखली मार्ग पर कटार गांव के पास हुई। कुल्लू के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अजय ठाकुर ने बताया कि हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ और 40 से 45 लोगों को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया। कुल्लू की उपमंडल अधिकारी जयंती ठाकुर ने कहा कि प्रारंभिक तौर पर प्रतीत होता है कि हादसा ब्रेक फेल होने के कारण हुआ है। उन्होंने कहा कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को पहाड़ी की ओर मोड़ दिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। घायलों में बस चालक भी शामिल है। रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को राज्य में एचआरटीसी की सामान्य बसों में महिलाओं के लिए यात्रा निशुल्क थी।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन
बुलंदशहर में रोडवेज बस डंपर में घुसी, 9 साल की बच्ची की मौत
बुलंदशहर के खुर्जा देहात क्षेत्र में NH-34 स्थित बगराई कट पर दिल्ली से कानपुर जा रही फजलगंज डिपो की रोडवेज बस आगे चल रहे रोड़ी लदे डंपर में जा घुसी। हादसे में इटावा निवासी 9 वर्षीय राधिका की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब 18 यात्री घायल हो गए। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद डंपर चालक और रोडवेज बस चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
नेपाल भूकंप में अब तक 392 लोगों की मौत
नेपाल भूकंप में अब तक 392 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। दर्जनों शव पानी के साथ बहकर मैदानी इलाकों तक पहुंच गए हैं। अस्पतालों में शव रखने की जगह कम पड़ने के बाद कई शवों को तंबुओं में रखा गया है।उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान की चार दिन की यात्रा पर रवाना होंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान की चार दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के सचिव पश्चिम सिबी जॉर्ज ने बताया कि यात्रा के पहले चरण में प्रधानमंत्री उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर ताशकंद की दो दिन की राजकीय यात्रा करेंगे। इस दौरान श्री मोदी, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। दोनों नेता व्यापार और निवेश, रक्षा, डिजिटल संपर्क, ऊर्जा, शिक्षा और जन-जन के बीच संबंधों में सहयोग की समीक्षा करेंगे और भविष्य की प्राथमिकताएं तय करेंगे।Nation First, Party Next, Self Last' कहकर एल. मुरुगन ने छोड़ा मोदी कैबिनेट और राज्यसभा, बोले-अब तमिलनाडु में झोंकेंगे ताकत
Rahul Gandhi High Tea Party: 'अभी सरप्राइज रहने दीजिए, बाद में...', ज्ञानेश कुमार को चेतावनी देते हुए राहुल गांधी ने क्या-क्या कहा?
'मोदी के वोटचोरी के प्लान को ध्वस्त करने के लिए सब लोग तैयार ', राहुल गांधी की टी बैठक के बाद INDIA गठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'सौरव दास, आशुतोष और अजिंक्य का अपहरण, वकीलों को घुसने नहीं दिया', दिपके बोले- देश में चल रही खुली तानाशाही
दुश्मन पर सटीक निशाना लगाएगा नागास्त्र-1आर, सेना को मिले 450 स्वदेशी हथियार; जानें क्या है खासियत
© 2026 Times Horizon Private Limited
