LIVE

आज की ताजा खबर, 27 अक्टूबर, 2022: आजम खान को 3 साल की सजा, ऋषि सुनक से पीएम मोदी ने की बात

आज की ताजा खबर, 27 अक्टूबर, 2022:  आजम खान को 3 साल की सजा, ऋषि सुनक से पीएम मोदी ने की बात
आज की ताजा खबर, 27 अक्टूबर, 2022: आजम खान को 3 साल की सजा, ऋषि सुनक से पीएम मोदी ने की बात

आज की ताजा खबर 27 अक्टूबर 2022, Aaj Ki Taza Khabar, Hindi News, Hindi Samachar Today Updates: गुरुवार को चार दिन के विश्राम के बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तेलंगाना में फिर से शुरू की। वहीं गुरुवार को टी-20 वर्ल्डकप में भारत ने नीदरलैंड हरा दिया। भारत का इस विश्ववकप में ये दूसरा मुकाबला था। अपने पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया था। वहीं देश में नोटों पर लक्ष्मी-गणेश की फोटो को लगाने को लेकर विवाद जारी है। नोटों पर इनकी फोटो लगाने की मांगी आम आदमी पार्टी ने की है। उधर यूक्रेन पर रूस लगातार बमबारी कर रहा है। रूसी सैनिकों की बमबारी में यूक्रेन के कई शहर तबाह हो गए हैं। इस युद्ध में परमाणु हमले का भी खतरा मंडरा रहा है।

OCT 27, 2022 23:45 IST

वोटिंग लिस्ट से मुस्लिम-यादवों के नाम हटाने के आरोपों के सबूत दें अखिलेश- चुनाव आयोग

चुनाव आयोग ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को नोटिस जारी कर उनके द्वारा लगाए गए आरोप का सबूत मांगा है, साथ ही चुनाव आयोग ने कहा कि वो इस बारे में 10 नवंबर तक सबूत उपलब्ध करवाएं। पूरी खबर पढ़ें
OCT 27, 2022 23:43 IST

दिल्ली में भाई दूज पर 'पर्स' छीनने के दौरान ई-रिक्शा से गिरी महिला, घिसटने से मौत-Video

देश की राजधानी दिल्ली से गुरूवार को एक दर्दनाक खबर सामने आई जहां ई-रिक्शा पर जा रही एक महिला की पर्स छीनने के दौरान गिरकर मौत हो गई। पूरी खबर पढे़ं
OCT 27, 2022 22:38 IST

यह तो क्रांति है, क्या 10-15 साल पहले सोचते थे ऐसा होगा, CM गहलोत ने की मोदी सरकार की तारीफ

नए मेडिकल कॉलेज खोलने की यूपीए की पहल जारी रखने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने मोदी सरकार की तारीफ की। मुख्यमंत्री ने कहा कि एमबीबीएस, एमडी सीटों में इतना बड़ा जंप हुआ है। यह तो क्रांति है। पूरी खबर पढ़ें
OCT 27, 2022 21:02 IST

ब्रिटेन के नए PM ऋषि सुनक से पीएम मोदी ने की बात, दी बधाई

भारतीय मूल के ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ने हाल ही में ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बने। पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने उनसे बात कर बधाई दी। साथ ही उन्होंने बताया कि हम एक व्यापक और संतुलित एफटीए के शीघ्र निष्कर्ष के महत्व पर भी सहमत हुए। पूरी खबर पढ़ें
OCT 27, 2022 20:06 IST

RBI ने बेकाबू महंगाई पर बुलाई विशेष बैठक,जानें क्या उठ सकते हैं सख्त कदम

आरबीआई अधिनियम की धारा 45 ZN के प्रावधानों के तहत मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन नवंबर को एक विशेष बैठक बुलाई गई है। भारतीय रिजर्व बैंक ने मुद्रास्फीति को चार प्रतिशत (दो प्रतिशत कम या अधिक) पर सीमित रखने का लक्ष्य रखा है। लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद आरबीआई मुद्रास्फीति को छह प्रतिशत के भीतर सीमित रख पाने में नाकाम रहा है। पूरी खबर पढ़ें
OCT 27, 2022 19:28 IST

Azam Khan का Hate speech विवाद क्या है?

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ हेट स्पीच मामले में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को रामपुर की एक अदालत ने तीन साल की सजा सुनाई है। आइए जानते हैं ये मामला है क्या?
OCT 27, 2022 19:26 IST

बड़े हथियारों को ले जाने वाले विशाल C-295 Aircraft को टाटा, एयरबस IAF के लिए करेंगे तैयार

एयरबस के साथ साझेदारी में भारतीय बहुराष्ट्रीय समूह टाटा गुजरात के वडोदरा में भारतीय वायु सेना के लिए C-295 परिवहन विमान का निर्माण करेगा, एएनआई ने गुरुवार को रक्षा अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया। यूरोपीय विमानन प्रमुख एयरबस ने पहले कहा था कि उसे अपने C295 विमान कार्यक्रम के लिए भारतीय नियामक से विनियामक अनुमोदन प्राप्त हुआ है, जो इस तरह की मंजूरी पाने वाली पहली विदेशी मूल उपकरण निर्माता बन गई है। पूरी खबर पढ़ें
OCT 27, 2022 18:12 IST

हेट स्पीच मामले में आजम खान को 3 साल की सजा

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को गुरुवार को उत्तर प्रदेश की एक अदालत ने यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ उनकी टिप्पणियों को लेकर उनके खिलाफ दायर हेट स्पीच के मामले में तीन साल की सजा सुनाई। पूरी खबर पढ़ें
OCT 27, 2022 16:15 IST

भारत ने नीदरलैंड को रौंदा, दर्ज की धमाकेदार जीत

भारत ने नीदरलैंड को 56 रन से रौंद डाला। भारत के लिए आखिरी ओवर अर्शदीप सिंह ने किया और 14 रन खर्च किए। पॉल वैन मीकेरेन ने अंतिम गेंदों पर लगातार चौके ठोके। उन्होंने 6 गेंदों में नाबाद 14 रन बनाए। वहीं, शरीज अहमद 11 गेंदों में 16 रन बनाकर नाबाद रहे। पूरी खबर पढे़
OCT 27, 2022 15:15 IST

कश्मीरी पंडितों की पीड़ा पर ‘श्वेत पत्र' लाए सरकार : कांग्रेस

कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां से कई कश्मीरी पंडित परिवारों के कथित पलायन को लेकर केंद्र सरकार पर बृहस्पतिवार को निशाना साधा और कहा कि केंद्र को ‘श्वेत पत्र’ लाकर यह बताना चाहिए कि उसने कश्मीरी पंडितों की पीड़ा दूर करने के लिए क्या कदम उठाए हैं।
OCT 27, 2022 14:48 IST

जाने-माने असमी अभिनेता निपोन गोस्वामी का निधन

जाने-माने असमी अभिनेता निपोन गोस्वामी का लंबी बीमारी के बाद बृहस्पतिवार को गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
OCT 27, 2022 13:57 IST

कश्मीर में राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर के बडगाम में भारतीय सेना द्वारा आयोजित 'शौर्य दिवस' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके साथ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मौजूद रहे।
OCT 27, 2022 13:56 IST

UP: जहरीली चाय से 3 की मौत

यूपी के कन्हाई गांव में जहरीली चाय पीने से आज 3 लोगों की मृत्यु हो गई और दो गंभीर हैं, जिन्हें सैफई रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार एक महिला जो चाय बना रही थी वो भूल से धान में डालने वाली दवा, चाय पत्ती समझकर डाली दी। जिसे 5 लोगों ने पीया था।
OCT 27, 2022 13:33 IST

एमसीडी चुनाव कचरे के मुद्दे पर लड़ा जाएगा: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार को गाजीपुर ढलाव घर पहुंचे और कहा कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के आगामी चुनाव कचरे के मुद्दे पर लड़े जाएंगे।
OCT 27, 2022 13:33 IST

हरियाणा : गृह मंत्री अमित शाह ने 6,629 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर परियोजना का शिलान्यास और तीन अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनकी कुल लागत करीब 6,629 करोड़ रुपये है।
OCT 27, 2022 12:36 IST

लालू गुर्दे का ऑपरेशन कराए बिना सिंगापुर से लौटे

राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्‍यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू प्रसाद यादव गुर्दे का ऑपरेशन कराए बिना ही सिंगापुर से लौट आए हैं। हालांकि, कुछ जरूरी जांच करवाने के बाद वह अदालत से एक बार फिर सिंगापुर जाने की अनुमति मांगेंगे।
OCT 27, 2022 12:35 IST

सलमान खान डेंगू से उबरे, ‘बिग बॉस16' की शूटिंग करेंगे शुरू

सुपरस्टार सलमान खान डेंगू से उबर गए हैं और जल्द ही वह रियलिटी शो ‘बिग बॉस16’ की शूटिंग फिर शुरू करेंगे। अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने यह जानकारी दी।
OCT 27, 2022 12:04 IST

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद

उत्तराखंड के उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट बृहस्पतिवार को भैया दूज के पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के सूत्रों ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।
OCT 27, 2022 12:00 IST

शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 416 अंक चढ़ा

वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख और बैंकिंग शेयरों में लिवाली से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में उछाल दर्ज किया गया। इस दौरान तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 415.98 अंक चढ़कर 59,959.94 पर पहुंच गया। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी भी 127.55 अंक बढ़कर 17,783.90 पर था।
OCT 27, 2022 11:12 IST

देश में कोरोना

भारत में कोविड-19 के 1,112 नए मामले आने के बाद कोरोना वायरस के संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,46,46,880 पर पहुंच गयी है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 20,821 रह गयी है।